माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-5)

Total Questions: 50

11. एम.एस.-वर्ड में एक नयी डॉक्यूमेंट फाइल को बनाने हेतु प्रयुक्त शॉर्टकट कुंजी है [UKPSC Data Entry Operator 2023]

Correct Answer: (b) Ctrl+N
Solution:एम.एस. वर्ड में नई डॉक्यूमेंट फाइल को बनाने हेतु Ctr l + N शॉर्टकट का उपयोग होता है।

12. किसी दस्तावेज को सेव करने के लिए कौन-सी कमांड प्रयोग की जाती है? [UKPSC Data Entry Operator 2021]

Correct Answer: (b) Ctrl+S
Solution:किसी दस्तावेज को सेव करने के लिए Ctrl + S कांड, का उपयोग करते हैं।

13. वर्ड में यूजर द्वारा सेलेक्टेड टेक्स्ट के सेंटरिंग के लिए शॉर्टकट की (Key) क्या है? [I.B.P.S. (C.G.) 27.11.11 (Μ.Τ.),U.P.P.C.L TG-2 Exam-2016,Allahabad Bank (C.G.) 31.08.08]

Correct Answer: (e) CTRL+E
Solution:बेसिक कार्यों को तेजी से संपन्न करने में शॉर्टकट्स की बहुत सहायक होती है। उपयोगकर्ता (User) द्वारा एम. एस. वर्ड में चयनित टेक्स्ट के सेंटरिंग के लिए CTRL + E शॉर्टकट-की का प्रयोग किया जाता है।

14. MS Word 2007 के डॉक्यूमेंट में हाइपरलिंक प्रविष्ट करने के लिए निम्नलिखित में से किस की-बोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 11/12/2020-II]

Correct Answer: (a) Ctrl+K
Solution:MS Word 2007 के डॉक्यूमेंट में हाइपरलिंक प्रविष्ट करने के लिए Ctrl+k शॉर्टकट की (shortcut key) का प्रयोग किया जाता है।

15. एम.एस.-वर्ड में 'Ctrl + W' शॉर्टकट की का प्रयोग होता है। [UKPSC Data Entry Operator 2023]

Correct Answer: (c) वर्तमान खुले दस्तावेज (Document) को बंद करने के लिए
Solution:एम.एस.-वर्ड में Ctrl + W शॉर्टकट की का प्रयोग वर्तमान खुले दस्तावेज (Document) को बंद करने के लिए होता है। Ctrl + F2 की का प्रयोग प्रिंट प्रीव्यू देखने के लिए किया जाता है।

16. MS-Word 2010 में वर्तमान फ़ाइल को प्रिंट करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का प्रयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 15/12/2020-III]

Correct Answer: (c) Ctrl+P
Solution:MS Word 2010 में वर्तमान फ़ाइल को प्रिंट करने के लिए Ctrl + P शॉर्टकट कुंजी का प्रयोग किया जाता है

17. MS Word में डॉक्यूमेंट को बंद करने के लिए निम्नलिखित में से किस शॉर्टकट कुंजी (Key) का प्रयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 07/12/2020-II]

Correct Answer: (a) Ctrl + W
Solution:MS Word में डॉक्यूमेंट को बंद करने के लिए Ctrl + W शॉर्टकट कुंजी (Key) का प्रयोग किया जाता है।

MS Word के कुछ मुख्य शॉर्टकट की इस प्रकार हैं-

Tool

Shortcut

New

Ctrl+N

Open

Ctrl+O

Save

Ctrl+S

Print

Ctrl+P

18. एक MS Word डॉक्यूमेंट में पैराग्राफ को इंसेंट करने के लिए, निम्नलिखित में से किस की-बोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जा सकता है? [Delhi Police Constable Exam 10/12/2020-III]

Correct Answer: (a) Ctrl+M
Solution:एक MS Word डॉक्यूमेंट में पैराग्राफ को इंडेंट करने के लिए Ctrl + M, की-बोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है। इस शॉर्टकट का प्रयोग अन्य वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर में भी किया जाता है। पैराग्राफ को जितनी बार इंडेंट करना हो, उतनी बार Ctrl के साथ M का प्रयोग किया जाता है।

19. एम. एस. वर्ड में बहुविध शब्दों, लाइनों या पैराग्राफों का चयन कौन-सी कुंजी (की) प्रयोग करके किया जा सकता है? [S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (d) कंट्रोल
Solution:कंट्रोल कुंजी (Ctrl key) के द्वारा एम.एस. वर्ड में बहुविध शब्दों, लाइनों या पैराग्राफों का चयन किया जा सकता है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा की-बोर्ड शॉर्टकट MS Word में फाइंड (FIND) और रीप्लेस (REPLACE) डायलॉग बॉक्स खोलता है? [Delhi Police Constable Exam 07/12/2020-III]

Correct Answer: (d) CTRL+H
Solution:MS WORD में CTRL+ H की-बोर्ड शॉर्टकट फाइंड (FIND) और रीप्लेस (REPLACE) डायलॉग बॉक्स खोलता है।