माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-5)

Total Questions: 50

21. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में वर्तमान प्रलेख के बारे में जानकारी प्रदान करता है। [S.S.C. ऑनलाइन CHSL (T-1) 8 मार्च, 2018 (1-पाली)]

Correct Answer: (c) स्टेटस बार
Solution:माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में स्टेटस बार (Status Bar) वर्तमान प्रलेख (Document) के बारे में जानकारी प्रदान करता है। 'स्टेटस बार' वर्ड विंडो के नीचे (Bottom) होता है।

22. एम.एस. वर्ड के टेक्स्ट डॉक्यूमेंट को संपादित करते समय कॉपी और पेस्ट करने के लिए क्रमशः ये संयोजन कुंजियां प्रयुक्त होती हैं। [रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन (मुख्य) परीक्षा, 19 जनवरी, 2017 (11-पाली)]

Correct Answer: (b) Ctrl+C, Ctrl+V
Solution:एम.एस. वर्ड के टेक्स्ट दस्तावेज को संपादित (Edit) करते समय कॉपी के लिए Ctrl + C कमांड कुंजी संयोजन (Key Combination) तथा पेस्ट करने के लिए Ctrl + V कुंजी संयोजन प्रयुक्त होता है।

23. दस्तावेज प्रिंट करने हेतु शॉर्टकट की (Key) है- [I.B.P.S. (Centeral Bank) Exam. 09.09.2012]

Correct Answer: (e) Ctrl+P
Solution:कंप्यूटर में दस्तावेज प्रिंट करने हेतु शॉर्टकट की (Key) Ctrl+P है।

24. निम्न में से कौन-सी शॉर्टकट कुंजी का प्रयोग MS वर्ड में FONT डायलॉग बॉक्स को खोलने हेतु प्रयोग की जाती है? [Delhi Police Constable Exam 28/12/2020-II]

Correct Answer: (a) CTRL+D
Solution:MS वर्ड में FONT डायलॉग बॉक्स खोलने हेतु शॉर्टकट-की CTRL+ D का प्रयोग किया जाता है। विकल्पगत अन्य शॉर्टकट की के प्रयोग CTRL+F दस्तावेज में कुछ ढूंढ़ने हेतु फाइंड एंड रिप्लेस (Find Replace) डायलॉग बॉक्स हेतु, ALT + F ऑफिस बटन के विकल्पों हेतु।

25. M.S. Word में, Ctrl + R का प्रयोग टेक्स्ट को स्क्रीन के में संरेखित करने के लिए किया जाता है। [SSC Delhi Police Constable 09/12/2020]

Correct Answer: (a) दायां
Solution:MS Word में Ctrl + R का प्रयोग टेक्स्ट को स्क्रीन के दाएं में संरेखित करने के लिए किया जाता है। वहीं Ctrl + L - चयनित पैराग्राफ को बाई ओर संरेखित करने के लिए। Ctrl + E - चयनित टेक्स्ट या पंक्ति को केंद्र में संरेखित करने के लिए।

26. एम.एस.-वर्ड में चुने हुए पाठ्य भाग के केस को बदलने के लिए कौन से कुंजी जोड़ का प्रयोग किया जाता है? [UKPSC Data Entry Operator 2023]

Correct Answer: (b) Shift+F3
Solution:एम.एस.-वर्ड में चुने हुए पाठ्य भाग के केस को बदलने के लिए Shift + F3 कुंजी जोड़े (Pair) का प्रयोग किया जाता है तथा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Cul + Shift + F3 का प्रयोग स्पाइक की सामग्री को कॉपी (Copy) करने के लिए किया जाता है।

27. निम्न में से कौन-सा कीबोर्ड शॉर्टकट MS Word में 'Save As' का विकल्प खोलता है? [S.S.C Delhi Police Constable 14/12/2020]

Correct Answer: (c) F12
Solution:MS Word में 'Save As' का विकल्प खोलने के लिए शॉर्टकट कुंजी F12 का उपयोग किया जाता है।

F8 विस्तृत चयन मोड में, दस्तावेज में किसी स्थान पर क्लिक करने से वर्तमान चयन उस स्थान तक विस्तृत हो जाता है।

F9 वर्तमान समय में चयनित सभी फिल्ड कोड को अपडेट करता है।

F10 रिबन शॉर्टकट की के प्रदर्शन को टॉगल करता है, जिसे अन्यथा-की के रूप में भी जाना जाता है।

28. MS-Word में किसी डॉक्यूमेंट के सभी कंटेंट का चयन करने के लिए निम्नलिखित में से किस की-बोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है? [S.S.C Delhi Police Constable 27/11/2020]

Correct Answer: (d) CTRL+A
Solution:Ctrl+A → सभी टेक्स्ट (कंटेंट) का चयन करने के लिए

Ctrl+C→  चयनित टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए

29. एक MS Word 2010 डॉक्यूमेंट को बंद करने के लिए निम्नलिखित में से किस की बोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 09/12/2020-III]

Correct Answer: (c) Ctrl+W
Solution:एक MS Word 2010 डॉक्यूमेंट को बंद करने के लिए Ctrl + W शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है। Ctrl + 0 का उपयोग किसी दस्तावेज को खोलने, Ctrl + E का उपयोग किसी लाइन अथवा text को बीच में (Centre) में लाने के लिए तथा Ctrl + N का उपयोग किसी नए दस्तावेज को बनाने के लिए किया जाता है।

30. MS Word डॉक्यूमेंट में, क्लिपबोर्ड कंटेंट को पेस्ट करने के लिए निम्नलिखित में से किस शॉर्टकट कुंजी (key) का प्रयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 01/12/2020-I]

Correct Answer: (a) Ctrl+V
Solution:MS Word डॉक्यूमेंट क्लिपबोर्ड कंटेंट को पेस्ट करने के लिए Ctrl + V की-बोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है। Ctrl + Z की-बोर्ड शॉर्टकट का उपयोग अनडू (Undo) के लिए उपयोग किया जाता है। Ctrl + C की-बोर्ड का उपयोग कॉपी करने के लिए किया जाता है।