माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-6)

Total Questions: 50

11. MS Word 2010 में स्पेलिंग और ग्रामर चेक शुरू करने के लिए निम्नलिखित में से किस की बोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 09/12/2020-III]

Correct Answer: (a) F7
Solution:MS Word 2010 में स्पेलिंग और ग्रामर चेक शुरू करने के लिए F7 की-बोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है। विकल्पगत अन्य शॉर्टकट के उपयोग F9 किसी पेज को रिफ्रेश करने हेतु, FI -हेल्प टास्क खोलने हेतु, F2 किसी टेक्स्ट अथवा चित्र को मूव करने हेतु ।

12. MS Word 2001 में पहले से मौजूद डॉक्यूमेंट को खोलने के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य हैं? [Delhi Police Constable Exam 08/12/2020-II]

Correct Answer: (c) मौजूदा Word Document खोलने के लिए शॉटकर्ट कुणी Ctrl+O है
Solution:मौजूदा Word Document खोलने के लिए शॉर्टकट कुंजी Ctrl + O या Shift + F12 का प्रयोग करते हैं।

13. टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए शॉर्टकट की (कुंजी) कौन-सी है? [U.P. SI/ASI 05/12/2021 (2nd Shift)]

Correct Answer: (c) Ctrl+B
Solution:कंप्यूटर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए

Ctrl+B शॉर्टकट-की का प्रयोग करते हैं-

Ctrl+L-Selected Text को Left Align करने के लिए

Ctrl+I- टेक्स्ट को Italic में करने के लिए

Ctrl+K-Select किए गए टेक्स्ट पर हाइपरलिंक जोड़ने के लिए।

14. एम.एस.-एक्सेल 2010 में शीघ्रता से एक नई, ब्लैंक वर्कबुक (blank workbook) बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस शॉर्टकट कुंजी (key) का उपयोग किया जाता है? [SSC CGL Tier-II 06/03/2023]

Correct Answer: (c) Ctrl+N
Solution:एम. एस. एक्सेल (MS Excel) 2010 में नई ब्लैंक वर्कबुक (blank workbook) बनाने के लिए Ctrl+N शॉर्टकट कुकुंजी (key) का उपयोग किया जाता है।

15. वर्ड में कंट्रोल शॉर्टकट कुंजी का प्रयोग किस लिए किया जाता है ? [I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Μ.Τ.)]

Correct Answer: (d) फाईड और रिप्लेस जायलॉग बॉक्स खोलने के लिए
Solution:एम.एस. वर्ड में (Ctrl + F) शॉर्टकट कुणी (Shortcut Key) का प्रयोग फाइंड और रिप्लेस डायलॉग बॉक्स में फाइंड ऑप्शन की खोलने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी विशेष अक्षर या शब्द (Special Character or Word) को खोलकर उसे परिवर्तित किया जा सकता है।

Ctrl+F Find, Ctrl+H→ Find and Replace

16. निम्नलिखित में से किसका उपयोग वर्ड एप्लीकेशन को क्लोज करने के लिए नहीं किया जाता सकता है? [I.B.P.S. Gramin Bank Exam. 29.09.2013]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:वर्ड एप्लीकेशन बंद करने के लिए Alt + F4, File → Close, File Exit word, वर्ड विंडो में X बटन का प्रयोग करते हैं।

17. एम.एस. वर्ड 2010 में 'पेस्ट स्पेशल' डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए निम्न में से किस कीबोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है? [SSC Delhi Police Constable 14/12/2020]

Correct Answer: (d) Ctrl+Alt+V
Solution:माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 में 'पेस्ट स्पेशल डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए Ctrl + Alt + V की-बोर्ड शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।

18. एम.एस. वर्ड (MS-Word) पर लिखे टेक्स्ट को आप मिटा (Delete) सकते हैं- [R.R.B. Offine J.E. Exam Secunderabad, 2014 (1-Shift),R.R.B.-J.E. Exam Allahabad, 2014 (111-Shift),IBPS Bank Clerk Exam 2017 (Online)]

Correct Answer: (b) टेक्स्ट को चुनकर Delete कुंजी दबाकर
Solution:एम.एस. वर्ड (MS-Word) पर लिखे किसी टेक्स्ट को मिटाने (Erase) के लिए पहले पूरे टेक्स्ट मैटर को चयनित (Select) करके फिर Delete कुंजी को दबाकर मैटर को मिटाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त MS-Word के टेक्स्ट मैटर को मिटाने के लिए कुछ शॉर्टकट कुंजी का भी प्रयोग किया जाता है, जो निम्न है,

(i) Ctrl+Backspace

(ii) Ctrl+Delete

19. Ctrl + D शॉर्टकट का प्रयोग निम्नलिखित को खोलने के लिए किया जाता है: [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (b) फॉण्ट डायलॉग बॉक्स
Solution:Ctrl + D शॉर्टकट का प्रयोग फॉण्ट डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए किया जाता है। इसको Font का प्रकार / स्टाइल, साइज, कलर आदि सेट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

20. MS वर्ड में, यदि आप Tab कुंजी दबाते हैं तो कर्सर में जाता है? [Delhi Police Constable Exam 15/12/2020-I]

Correct Answer: (d) अगले स्तंभ
Solution:MS Word में टेबल में टैब की (Key) दबाने पर कर्सर अगले स्तंभ में चला जाता है।