माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-7)

Total Questions: 50

1. MS PowerPoint में समी स्लाइडों के फॉण्ट को दूसरे फॉण्ट में बदलने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कमांड दिया जाता है? [रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 3 मई, 2016 (1-पाली)]

Correct Answer: (d) Format Replace Fonts
Solution:MS PowerPoint में सभी स्लाइडों के फॉण्ट को दूसरे फॉण्ट्र से बदलने के लिए Format Replace Fonts कमांड का प्रयोग होता है। यह कमांड MS PowerPoint 2016 वर्जन के लिए उपयुक्त है।

2. माइक्रोसॉफ्ट पॉवर प्वॉइंट प्रस्तुतीकरण में स्लाइड का डिफॉल्ट ओरिएंटेशन क्या होता है? [UPPCL/TG-2 Exam-2019]

Correct Answer: (b) लैंडस्केप
Solution:माइक्रोसॉफ्ट पॉवर प्वॉइंट प्रस्तुतीकरण (Presentation) में स्लाइड का डिफॉल्ट ओरिएंटेशन लैंडस्केप (Landscape) होता है। पॉवर प्वॉइंट द्वारा मल्टीमीडिया में समृद्ध जानकारी संप्रेषित करने के लिए स्लाइड का उपयोग करते हैं।

3. माइक्रोसॉफ्ट पॉवर प्वॉइंट में, निम्न में से कौन-सा 'होम' टैब के 'क्लिपबोर्ड' समूह में प्रकट नहीं होता है? [UPPCL TG-2 Exam-2019]

Correct Answer: (c) नई स्लाइड
Solution:माइक्रोसॉफ्ट पॉवर प्वॉइंट में, नई स्लाइड होम टैब के क्लिपबोर्ड (Clipboard) समूह में प्रकट नहीं होती है। क्लिपबोर्ड व्यूअर एक सॉफ्टवेयर है, जो हमारे द्वारा Cut या Copy किए गए टेक्स्ट या चित्र को अस्थायी रूप से संगृहीत (Store) करता है। क्लिपबोर्ड में एक बार में केवल एक ही डेटा स्टोर होता है; अर्थात कोई नया ऑब्जेक्ट कॉपी करने पर वह अपने आप पहले ऑब्जेक्ट को हटाकर उसका स्थान ले लेता है।

4. एम.एस. पॉवर प्वॉइंट (MS Power Point) 2010 में रिवन मेनू का कौन-सा टैब नई स्लाइड जोड़ने में मदद करता है? [NVS Stenographer 08.03.2022 (3rd Shift)]

Correct Answer: (a) होग
Solution:Ms PowerPoint 2010 में, रिबन मेनू का Home टैब नई स्लाइस जोड़ने में मदद करता है तथा टेक्स्ट को अच्छे से एडिट करना और प्रेजेंटेशन बनाना Home टैब के प्रमुख कार्य हैं।

5. MS Powerpoint में, एक Viweing mode कौन-सा है, जिसमें Gray रंग को छोड़कर कोई रंग नहीं है? [NVS Stenographer 08.03.2022 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) Grayscale
Solution:Ms PowerPoint में Grayscale एक ऐसा Viewing mode है. जिसमें Gray रंग को छोड़कर कोई रंग नहीं है।

6. पॉवर प्वॉइंट में हेडर एवं फुटर बटन इन्सर्ट टैब के किस ग्रुप में ढूंढ़े जा सकते हैं? [I.B.P.S. (Clerk) Exam. 16.12.2012]

Correct Answer: (c) टेक्स्ट ग्रुप
Solution:पॉवर प्वॉइंट में हेडर (Header) एवं फुटर (Footer) बटन इन्सर्ट टैब में जाकर टेक्स्ट ग्रुप (Text + Group) में होता है। इसके अतिरिक्त इसी ग्रुप में वर्डआर्ट, डेट एंड टाइम, स्लाइड नंबर इत्यादि शामिल होते हैं।

7. निम्न में से कौन-सा व्यू सबसे अच्छा होता है, जब आप अपनी स्लाइड्स को डिलीट, कॉपी, पेस्ट या मूव करना चाहते हैं? [High Court Group-D Mains Exam-2016]

Correct Answer: (a) स्लाइड सॉर्टर
Solution:पॉवर प्वॉइंट में स्लाइड्स को डिलीट, कॉपी, पेस्ट या मूव करवाने के लिए स्लाइड सॉर्टर व्यू (Slid Sorter View) सबसे अच्छा होता है। प्रेजेंटेशन व्यूज में 5 व्यू (नॉर्मल, आउटलाइन व्यू, स्लाइड सॉर्टर, नोट्स पेज तथा रीडिंग व्यू) तथा मास्टर व्यूज में 3 व्यूज (स्लाइड मास्टर, हँडाउट मास्टर व नोट्स मास्टर) होते हैं।

8. प्रेजेंटेशन में स्लाइड्स के लिए कस्टम टाइमिंग सेट करने के लिए किस विकल्प का उपयोग किया जाता है? [UKPSC Data Entry Operator 2621]

Correct Answer: (b) रिहर्स टाइनिंग
Solution:प्रेजेंटेशन में स्लाइड के लिए कस्टम टाइमिंग रोट करने के लिए रिहर्स टाइमिंग का उपयोग किया जाता है। यह स्लाइड शो (Slide Show) मेनू के Setup ग्रुप में उपस्थित Reherse Timings का उपयोग कर सकता है।

9. जब आप Microsoft PowerPoint स्लाइड का चयन करते है और Hide स्लाइड विकल्प का चयन करते है तो क्या होगा? [UPPCL TG-2 Exam-2019]

Correct Answer: (b) प्रस्तुतीकरण के समय दृश्य में दिखाई नहीं देगा।
Solution:जब एम.एस. पॉवर प्वॉइंट में स्लाइड का चयन करने के पश्चात हाइड (Hide) विकल्प का चयन किया जाता है, तब प्रस्तुतीकरण (Presentation) के समय स्लाइड दिखाई नहीं देती है। माइक्रोसॉफ्ट एम.एस. पॉवर प्वॉइंट, एम. एस. ऑफिस का भाग है, जिसके द्वारा हम इसमें प्रस्तुतीकरण तैयार कर सकते हैं।

10. एम.एस. पॉवर प्वॉइंट में प्रेजेंटेशन में एक लिंक डालने के लिए उपयोग की जाने वाली कुंजी ............ है। [UPPCS APS 2023]

Correct Answer: (a) CTRL+K
Solution:एम.एम पॉवर प्वॉइंट में प्रेजेंटेशन में लिंक / हाइपरलिंक डालने के लिए Ctrl + K शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है। या उपयोगकर्ता इन्सर्ट मेनू में जाकर लिंक (Links) ग्रुप के अंतर्गत उपस्थित हाइपरलिंक विकल्प का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • Ctrl + N नया प्रस्तुतीकरण बनाने के लिए
  • Ctrl+Q पॉवर प्वॉइंट को बंद करने के लिए
  • Ctrl + D पॉवर प्वॉइंट में स्लाइड की प्रतिलिपि बनाने के लिए