माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस

Total Questions: 50

21. कुछ बेसिक टेक्स्ट और पैराग्राफ फॉर्मेटिंग (बोल्ड, इटैलिक्स, अंडरलाइन, आदि) के साथ, विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक हाउस रिपोर्ट लिखने के लिए निम्नलिखित सॉफ्टवेयर में से सामान्यतया सर्वाधिक प्राथमिकता किसे दी जाती है? [EMRS Hostel Warden 17.12.2023-1]

Correct Answer: (b) (MS Word) एम.एस. वर्ड
Solution:विद्यालय के प्रधानाचार्य को कुछ बेसिक टेक्स्ट पैराग्राफ (बोल्ड इटैलिक्स, इंडरलाइन, आदि) के साथ एक हाउस रिपोर्ट लिखने के लिए एम.एस. वर्ड (WS Word) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को प्राथमिकता देनी चाहिए।

22. एम.एस. वर्ड किसका उदाहरण है? [UPSSSC JE Exam-2015,R.R.B.-J.E. Exam 4th Sep., 2015 (11-Shift),M.P.P.C.S. (Pre) 2014, M.P.P.C.S.(Pre) 2010,Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का
Solution:एम.एस. वर्ड एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software) का उदाहरण है। एम.एस. वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित (Developed) शब्द संसाधक (Word Processor) है। इसका मुख्य कार्य टेक्स्ट या दस्तावेज को संचालित करना है।

23. इनमें से कौन-सा पेज मार्जिन का प्रकार नहीं है? [RRB JE CBT-2 (CIVIL)-29-08-2019]

Correct Answer: (b) मध्य
Solution:पेज मार्जिन (Page Margin), डॉक्यूमेंट पेज चारों तरफ बिना टाइप हुआ या खाली जगह को कहते हैं। एम.एस. वर्ड में यह Page Setup विकल्प के अंतर्गत आता है। जिसमें मुख्यतः 6 विकल्प मौजूद होते हैं: Top, Bottom, Left, Right, Gutter, Gutter position. अतः इसमें Centre (मध्य) नाम का कोई मार्जिन नहीं होता है।

24. गटर मार्जिन का तात्पर्य है- [UPPCS APS 2023]

Correct Answer: (a) मार्जिन जो मुद्रण करते समय पृष्ठ के बाइंडिंग पक्ष में जोड़ा जाता है।
Solution:गटर मार्जिन उस दस्तावेज के साइड मार्जिन, टॉप मार्जिन या अंदरूनी मार्जिन में अतिरिक्त स्थान जोड़ता है, जिसे उपयोगकर्ता बाइंड करने की योजना बनाते हैं। गटर मार्जिन यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि बाइंडिंग से टेक्स्ट अस्पष्ट न हो।

Layout>Margins> Custom Margins >Gutter, Gutter position

25. गटर मार्जिन क्या होता है? [R.B.I. (Asst.) Exam. 29.04.2012]

Correct Answer: (c) प्रिंटिंग करते समय पेज की बाइंडिंग साइड में जोड़ा गया मार्जिन
Solution:गटर मार्जिन (Gutter Margin) प्रिंटिंग करते समय पेज की बाइंडिंग में जोड़ा गया मार्जिन (Margin) है।

26. साइड मार्जिन, टॉप मार्जिन या दस्तावेज के अंदर के मार्जिन में अतिरिक्त स्पेस जोड़ता है जिसे MS Word 2010 में बाइंड करने की योजना कहते हैं। [Delhi Police Constable Exam 10/12/2020-1]

Correct Answer: (a) गटर मार्जिन
Solution:MS Word में गटर मार्जिन (Gutter Margin) के माध्यम से किसी दस्तावेज (Document) के बाइंडिंग (Binding) हेतु जगह छोड़ दी जाती है। यह विकल्प में ग्रुप पेज लेआउट (Margin) मार्जिन वाले विकल्प में मिलता है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा, MS-Word सॉफ्टवेयर का सर्वोत्तम तरीके से वर्णन करता है? [Delhi Police Constable Exam 27/12/2020-II]

Correct Answer: (d) यह एक वर्ड प्रोसेसर है।
Solution:MS वर्ड एक वर्ड प्रोसेसर है। यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सुइट (Suite) में शामिल एक लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। इसे पहली बार वर्ष 1983 में जारी किया गया था।

28. MS Word में पैराग्राफ को सेलेक्ट करने के लिए, निम्नलिखित में से किस शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 01/12/2020-1]

Correct Answer: (a) पैराग्राफ पर ट्रिपल-क्लिक करें
Solution:MS Word में पैराग्राफ को सेलेक्ट करने के लिए पैराग्राफ पर ट्रिपल क्लिक शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सी कमांड टेक्स्ट फाण्ट (Text Font) को प्रभावित नहीं करती है? [RRB JE CBT-2 (CIVIL)-28-08-2019]

Correct Answer: (c) बॉर्डर
Solution:बॉर्डर कमांड टेक्स्ट को प्रभावित नहीं करती है। एम.एस. वर्ड में किसी शब्द की विशेषता बताने या उस शब्द को हाइलाइट (High Light) करने के लिए बोल्ड, इटैलिक व अंडरलाइन (Underline) का प्रयोग किया जाता है।

30. MS Word 2010 में क्लिपबोर्ड पैन में आपको निम्नलिखित में से कौन-सा बटन नहीं मिलेगा? [Delhi Police Constable Exam 11/12/2020-1]

Correct Answer: (d) Ok (ओ के)
Solution:MS Word 2010 से क्लिपबोर्ड पैन पर Ok का बटन नहीं मिलता है।