मात्रक/इकाई

Total Questions: 15

1. 'फेम्टो' (Femto) का अर्थ है, दस की घात .......। [C.P.O.S.I. (T-I) 23 नवंबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) -15
Solution:फेम्टो (Femto) का अर्थ 10⁻¹⁵ है। इसे 'f' से प्रदर्शित करते हैं।

2. निम्नलिखित में से किस इकाई का प्रयोग सांद्रता (किसी पदार्थ की मात्रा) के मापन के लिए किया जाता है? [JE इलेक्ट्रिकल परीक्षा 24 मार्च, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) मोल
Solution:सांद्रता (किसी पदार्थ की मात्रा) की SI इकाई मोल/मी. होती है। अतः मोल (Mole) इकाई का प्रयोग सांद्रता (किसी पदार्थ की मात्रा) के मापन में किया जाता है। पदार्थ की मात्रा का SI मात्रक मोल (Mole) होता है। इसका संकेत मोल (mol) है। अतः किसी पदार्थ का एक मोल उस पदार्थ की वह मात्रा है, जिसमें उसके मौलिक कणों की संख्या लगभग 6.022*1023 होती है।

3. राशि के मापन और उसकी इकाई का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [CHSL (T-I) 19 अप्रैल, 2021 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) वजन-घन मीटर
Solution:वजन अर्थात भार का मात्रक बल के मात्रक के समान न्यूटन में व्यक्त किया जाता है, न कि घन मीटर में। घन मीटर या मी. आयतन की इकाई है।

4. समय की एस.आई. इकाई क्या है? [JE सिविल परीक्षा 23 मार्च, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) सेकंड
Solution:समय की SI इकाई सेकंड है। समय एक मूल राशि तथा एक अदिश राशि है।

5. किए गए कार्य की इकाई क्या है? [CGL (T-I) 01 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) जूल
Solution:किए गए कार्य की इकाई जूल या न्यूटन मीटर है। किसी वस्तु पर लगने वाले बल द्वारा किया गया कार्य बल की दिशा में स्थानांतरित दूरी तथा बल के परिमाण के गुणनफल के बराबर होता है। कार्य में केवल परिमाण होता है, कोई दिशा नहीं होती है। कार्य एक अदिश राशि है।

6. निम्नलिखित में से किस भौतिक राशि (physical quan- titites) की SI इकाई वही है, जो कार्य (work) की है? [MTS (T-I) 07 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) ऊर्जा
Solution:ऊर्जा का SI पद्धति में मात्रक जूल होता है, जबकि कार्य का भी SI पद्धति में मात्रक जूल ही होता है।

7. चाल की SI इकाई ....... है। [CGL (T-I) 13 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) मीटर/सेकंड
Solution:एकांक समय में किसी गतिशील वस्तु द्वारा किसी भी दिशा में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं। चाल का एस.आई. मात्रक मीटर/सेकंड होता है। यह एक अदिश राशि है। चाल का अन्य मात्रक किमी./घंटा है।

8. 'आवेग' को किस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) किसी पिंड पर थोड़े समय के लिए कार्य करने वाला बल
Solution:जब कोई अधिक परिमाण का बल किसी वस्तु पर अल्प समयांतर के लिए लगता है (उदाहरण—बल्ले से गेंद मारना, हथौड़े से कील ठोकना), तो बल तथा समयावधि के गुणनफल को बल का आवेग कहते हैं। आवेग को J से परिभाषित किया जाता है। आवेग की इकाई न्यूटन सेकंड या kg m/s है।

आवेग (J) = बल (F) × समयावधि (Δt) = संवेग में परिवर्तन

नोट - बल का मान नियत मानकर आवेग को परिभाषित किया जाता है।

9. एक छोटी अवधि के दौरान किसी पिंड पर लगने वाले बल को ....... के रूप में जाना जाता है। [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) आवेग
Solution:जब कोई अधिक परिमाण का बल किसी वस्तु पर अल्प समयांतर के लिए लगता है (उदाहरण—बल्ले से गेंद मारना, हथौड़े से कील ठोकना), तो बल तथा समयावधि के गुणनफल को बल का आवेग कहते हैं। आवेग को J से परिभाषित किया जाता है। आवेग की इकाई न्यूटन सेकंड या kg m/s है।

आवेग (J) = बल (F) × समयावधि (Δt) = संवेग में परिवर्तन

नोट - बल का मान नियत मानकर आवेग को परिभाषित किया जाता है।

10. शुद्धगतिक श्यानता की गौस इकाई (Gaussian Unit) क्या है? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) स्टोक्स
Solution:शुद्धगतिक श्यानता (Kinematic viscosity) की गौस इकाई स्टोक्स से व्यक्त की जाती है। गतिक श्यानता को निरपेक्ष श्यानता के रूप में परिभाषित किया जाता है, जबकि गतिज श्यानता (Dynamic Viscosity) की सामान्य इकाई पॉइस है। शुद्ध गतिक श्यानता की SI इकाई मी. square/ सेकंड है।