उपर्युक्त प्रश्न में दिए गए कथनों के स्थलों (जिलों) की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थितियां 'Census of India- 2011' के अनुसार इस प्रकार हैं (लगभग) -
जबलपुर - 22°49' N से 24°08' N; 79°21' E से 80°58' E
इंदौर - 22°20' N से 23°05' N; 75°26' E से 76°14' E
भोपाल - 23°04′ N से 23°53' N; 77°12' E से 77°40′ E
औरंगाबाद - 19°18′ N से 20°40' N; 74°34' E से 76°04′ E
वडोदरा - 21°50' N से 22°50' N; 72°50′ E से 74°10′ E
पुणे - 17°54′ N से 19°24' N; 73°19' E से 75°10′ E
बंगलुरू - 12°39' N से 13°14' N; 77°19' E से 77°50' E
चेन्नई - 12°54' N से 13°54' N; 80°7' E से 80°11' E
अतः उपर्युक्त तथ्य के अनुसार स्पष्टीकरण -
कथन (1)- जबलपुर की देशांतर रेखा इंदौर व भोपाल की देशांतर रेखाओं के बीच नहीं है।
कथन (2)- औरंगाबाद का अक्षांश पूर्णतया वडोदरा और पुणे के मध्य स्थित है।
कथन (3)- बंगलुरू की अवस्थिति चेन्नई की तुलना में अधिक दक्षिणवर्ती है |