मानचित्रण

Total Questions: 6

1. आइसोबाथ. ..दिखाती हैं। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) गहराई
Solution:मानचित्र में जल सतह से समान गहराई के बिंदुओं को मिलाकर खींची जाने वाली रेखा 'आइसोबाथ' कहलाती है।

2. नीचे दिए गए मानचित्र पर ध्यान दीजिए- [I.A.S. (Pre) 1994]

यह मानचित्र जिसकी समुद्री यात्रा का मार्ग बताता है, वह था-

Correct Answer: (b) फर्डिनेंड मैगेलन
Solution:उपर्युक्त मानचित्र में दर्शाया गया समुद्री यात्राओं का मार्ग फर्डिनेंड मैगेलन (Ferdinand Magellan) के विश्व भ्रमण से संबंधित है। मैगेलन (1480- 1521 ई.) पुर्तगाली समुद्री खोजकर्ता थे। वे समुद्री मार्ग द्वारा विश्व का चक्कर लगाने वाले पहले नाविक थे।

3. उच्चावच दिखाने का सबसे सही तरीका कौन-सा है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) समोच्च रेखा
Solution:समुद्र तल से धरातल के समान ऊंचाई वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएं समोच्च रेखाएं कहलाती हैं। मानचित्र में उच्चावच प्रदर्शित करने के लिए समोच्च रेखीय विधि सर्वश्रेष्ठ होती है।

4. समान वर्षा वाले क्षेत्र को जोड़ने वाली रेखा कही जाती है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (b) आइसोहाइट
Solution:मानचित्र पर समान वर्षा की मात्रा को मिलाते हुए खींची जाने वाली रेखा को समवर्षा रेखा या आइसोहाइट कहते हैं। आइसोबार या समदाब रेखा मानचित्र पर औसत सागर तल पर समान वायुमण्डलीय दाब वाले स्थानों को मिलाते हुए खींची जाने वाली रेखा होती है। समतापी या आइसोथर्म वह रेखा होती है, जो मानचित्र पर औसत सागर तल पर समान तापमान के स्थानों को मिलाते हुए खींची जाती है। आइसोहैलाइन या समलवण रेखा, मानचित्र पर महासागरों की समान लवणता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा है।

5. समदाब रेखाओं को दर्शाने वाला दैनिक मौसम मानचित्र उदाहरण है- [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) सममान रेखा मानचित्र (Isopleth) का
Solution:सममान रेखा मानचित्र (Isopleth Map) बनाते समय समान रेखाओं जैसे समदाब रेखाओं, समलवण और समताप रेखाओं को मूल्यों के उचित अंतराल पर अंतर्वेशन द्वारा खींच कर मौसम भानचित्रों का निर्माण किया जाता है। इन रेखाओं को खींचते समय मापनी और आंकड़ों की शुद्धता पर ध्यान देना आवश्यक होता है।

6. आइसोगोनिक रेखाएं हैं- [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) समान चुंबकीय झुकाव वाली रेखाएं
Solution:मानचित्र में आइसोगोनिक रेखाएं या समदिक्पाती रेखाएं (Isogonic lines) पृथ्वी की सतह पर समान चुंबकीय झुकाव (Magnetic declination) वाले बिंदुओं को जोड़ती हुई खींची जाती हैं।