मानव शारीरिकी एवं क्रिया विज्ञान ( कंकाल व मांसपेशीय तंत्र )

Total Questions: 28

1. हमारे शरीर का अधिकतम भार बना है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) जल का
Solution:हमारे शरीर का अधिकतम भार जल (Water) से बना है, जिसमें इसकी मात्रा लगभग 55-70% तक पाई जाती है। यह प्रकृति का सबसे उत्तम विलायक (Solvent) होता है। जीव-तंत्रों के अन्य अधिकांश पदार्थ जल में घुले रहते हैं। इस प्रकार कोशिका द्रव्य, ऊतक द्रव्य, रुधिर प्लाज्मा, मूत्र, स्वेद आदि का आधारभूत तरल जल ही होता है

2. मानव शरीर में होता है [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) लगभग 70% पानी
Solution:हमारे शरीर का अधिकतम भार जल (Water) से बना है, जिसमें इसकी मात्रा लगभग 55-70% तक पाई जाती है। यह प्रकृति का सबसे उत्तम विलायक (Solvent) होता है। जीव-तंत्रों के अन्य अधिकांश पदार्थ जल में घुले रहते हैं। इस प्रकार कोशिका द्रव्य, ऊतक द्रव्य, रुधिर प्लाज्मा, मूत्र, स्वेद आदि का आधारभूत तरल जल ही होता है

3. एक वयस्क मानव शरीर में जल प्रतिशत होता है, लगभग- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) 65%
Solution:हमारे शरीर का अधिकतम भार जल (Water) से बना है, जिसमें इसकी मात्रा लगभग 55-70% तक पाई जाती है। यह प्रकृति का सबसे उत्तम विलायक (Solvent) होता है। जीव-तंत्रों के अन्य अधिकांश पदार्थ जल में घुले रहते हैं। इस प्रकार कोशिका द्रव्य, ऊतक द्रव्य, रुधिर प्लाज्मा, मूत्र, स्वेद आदि का आधारभूत तरल जल ही होता है

4. मानव शरीर में सर्वाधिक प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) ऑक्सीजन
Solution:मानव शरीर में पाया जाने वाला सर्वाधिक प्रतिशत वाला तत्व ऑक्सीजन (65.0%) है, जिसके बाद क्रमशः कार्बन (18.5%), हाइड्रोजन (9.5%), नाइट्रोजन (3.2%), कैल्शियम (1.5%) एवं फॉस्फोरस (1%) का स्थान है।

5. मानव शरीर में अधिकतम मात्रा में पाया जाने वाला तत्व होता है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) कैल्शियम
Solution:मानव शरीर में पाया जाने वाला सर्वाधिक प्रतिशत वाला तत्व ऑक्सीजन (65.0%) है, जिसके बाद क्रमशः कार्बन (18.5%), हाइड्रोजन (9.5%), नाइट्रोजन (3.2%), कैल्शियम (1.5%) एवं फॉस्फोरस (1%) का स्थान है।

6. मानव शरीर में किस तत्व का प्रतिशत सबसे अधिक होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) ऑक्सीजन
Solution:मानव शरीर में पाया जाने वाला सर्वाधिक प्रतिशत वाला तत्व ऑक्सीजन (65.0%) है, जिसके बाद क्रमशः कार्बन (18.5%), हाइड्रोजन (9.5%), नाइट्रोजन (3.2%), कैल्शियम (1.5%) एवं फॉस्फोरस (1%) का स्थान है।

7. वयस्क मानव में होती हैं- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 206 अस्थियां
Solution:वयस्क मानव में 206 अस्थियां (Bones) पाई जाती है, जो कि कंकाल तंत्र (Skeletal system) का निर्माण करती हैं। कंकाल के अक्षीय (Axial) तथा उपांगीय (Appendicular) भागों में अस्थियों की संख्या पृथक होती है। अस्थियों में माध्यम 'ओसीन' (Ossein) नामक प्रोटीन पाया जाता है तथा इनमें कठोरता का कारण अकार्बनिक पदार्थ की अधिक मात्रा होना है।

8. मानव कंकाल में अब तक ज्ञात हड्डियों की संख्या है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) 206
Solution:वयस्क मानव में 206 अस्थियां (Bones) पाई जाती है, जो कि कंकाल तंत्र (Skeletal system) का निर्माण करती हैं। कंकाल के अक्षीय (Axial) तथा उपांगीय (Appendicular) भागों में अस्थियों की संख्या पृथक होती है। अस्थियों में माध्यम 'ओसीन' (Ossein) नामक प्रोटीन पाया जाता है तथा इनमें कठोरता का कारण अकार्बनिक पदार्थ की अधिक मात्रा होना है।

9. 20 वर्ष की आयु पर मानव शरीर में हड्डियों की संख्या होती है, [41ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:20 वर्ष की आयु पर, मानव शरीर में हड्डियों (Bones) की कुल संख्या 206 होती है, जो मुख्यतः कंकाल तंत्र के दो वृहत भाग अक्षीय (Axial) तथा उपांगीय (Appendicular) कंकाल में बंटी होती है। अस्थियां शरीर का ढांचा बनाने में सहायक होती हैं तथा शरीर के विभिन्न अंगों की रक्षा करने का कार्य करती हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है? [U.P. Lower Sub.(Pre) 2008 U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) स्टेपीज
Solution:मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी 'स्टेपीज' (Stapes) है, जो मनुष्य के कान में पाई जाती है, जबकि मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी 'फीमर' (Femur) है, जो जांघ में पाई जाती है।