मापन और मात्रक (भौतिक विज्ञान) (Part-II)Total Questions: 3111. यदि संवेग (p) और वेग (v) दिया हुआ हो, तो द्रव्यमान (m) ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त सूत्र होगा: [RRB Group D 22/10/2018 (Evening)](a) P x m(b) P/m(c) m/P(d) P+mCorrect Answer: (b) P/mSolution:P/m. संवेग (p) को द्रव्यमान (m) और वेग (v) के गुणनफल के रूप में परिभाषित किया गया है। संवेग का विमिय समीकरण, P = [M¹L¹T⁻¹].12. संवेग की अंतर्राष्ट्रीय (SI) इकाई क्या है? [RRB Group D 23/10/2018 (Morning)](a) डाइन(b) Kg ms⁻¹(c) न्यूटन(d) Kg ms⁻²Correct Answer: (b) Kg ms⁻¹Solution:Kg ms⁻¹. इकाई का नाम और SI मात्रक बल न्यूटन, आवृत्ति हर्ट्ज़, विद्युत आवेश - कूलॉम, विद्युत क्षमता (वोल्टेज) वोल्ट, ऊष्मा - जूल, शक्ति - वाट, चुंबकीय प्रवाह - वेबर ।13. निम्नलिखित में से कौन सी तापमान मापने वाली इकाई नहीं है? [RRB Group D 31/10/2018 (Afternoon)](a) केल्विन(b) पास्कल(c) फारेनहाइट(d) सेल्सियसCorrect Answer: (b) पास्कलSolution:पास्कल दाब की इकाई है। फारेनहाइट (°F के रूप में प्रदर्शित किया जाता है), सेल्सियस (°C), और केल्विन (K) थर्मामीटर (तापमान मापने के लिए उपयोग किया जाने वाला उपकरण) में उपयोग किए जाने वाले पैमाने हैं। विभित्र पैमाने पर तापमान - जल का हिमांक बिंदु: 32°F (फ़ारेनहाइट) = O°C (सेल्सियस) = 273 K (केल्विन), जल का कथांकः क्रमशः 212°F = 100°C = 373.15K.14. Nm⁻²_______की अंतरराष्ट्रीय (SI) मात्रक है। [RRB Group D 5/11/2018 (Morning)](a) बल(b) प्रणोद(c) संवेग(d) दाबCorrect Answer: (d) दाबSolution:दाब। Nm⁻² का मतलब न्यूटन प्रति वर्ग मीटर है। इस मात्रक को आमतौर पर पास्कल (Pa) के रूप में जाना जाता है, जो दाब का SI मात्रक है। दाब को प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले बल के रूप में परिभाषित किया गया है।15. निम्नलिखित में से किस युग्म के मात्रक समान हैं? [RRB Group D 16/11/2018 (Afternoon)](a) कार्य और ऊर्जा(b) बल और प्रणोद(c) बल और दाब(d) वेग और विस्थापनCorrect Answer: (a) कार्य और ऊर्जाSolution:कार्य और ऊर्जा। ऊर्जा और कार्य की मानक इकाई जूल (J) है। SI मात्रकः दाब (पास्कल), बल (न्यूटन), विद्युत धारा (एम्पीयर), पदार्थ की मात्रा (मोल), ज्योति तीव्रता (कैडेला)।16. निम्नलिखित में से कौन बल से संबंधित नहीं है? [RRB Group D 11/12/2018 (Morning)](a) kg ms⁻²(b) kg ms⁻¹(c) डाइन(d) न्यूटनCorrect Answer: (b) kg ms⁻¹Solution:kg ms⁻¹: यह संवेग की इकाई है (अन्य इकाइयाँ न्यूटन सेकंड है)। बल को संवेग के परिवर्तन की दर, या द्रव्यमान और त्वरण के गुणनफल के रूप में परिभाषित किया गया है। बल का SI मात्रक न्यूटन (N) है, जो 1 kg ms⁻² के बराबर है।17. _______तापमान का SI मात्रक है। [RRB Group D 14/12/2018 (Evening)](a) फारेनहाइट(b) कूलॉम(c) केल्विन(d) सेल्सियसCorrect Answer: (c) केल्विनSolution:केल्विन। SI मात्रक लंबाई - मीटर (m), समय - सेकंड (s), पदार्थ की मात्रा - मोल, विद्युत धारा - एम्पीयर (A), ज्योति तीव्रता - कैडेला (cd), और द्रव्यमान - किलोग्राम (kg)।18. निम्नलिखित में से कौन सी भौतिक राशि कार्य की दर कहलाती है? [RRB ALP Tier-114/08/2018 (Afternoon)](a) बल(b) शक्ति(c) संवेग(d) ऊर्जाCorrect Answer: (b) शक्तिSolution:शक्ति को कार्य करने की दर के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, यह इकाई समय में किया गया कार्य है। SI मात्रक वाट (W) जो जूल प्रति सेकंड (J/s) है। ऊर्जा कार्य कर ने की क्षमता है (SI मात्रक जूल)। संवेग वह मात्रा है जिसका उपयोग गैर-शून्य द्रव्यमान (SI मात्रक किलोग्राम मीटर प्रति सेकंड) के साथ किसी वस्तु की गति की स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है।19. एक नैनोमीटर क्या है: [RRB ALP Tier 1 (17/08/2018) Evening](a) 10⁻⁹ मीटर(b) 10⁻⁸ मीटर(c) 10⁻¹⁰ मीटर(d) 10⁻¹¹ मीटरCorrect Answer: (a) 10⁻⁹ मीटरSolution:10⁻⁹ मीटर | नैनोमीटर लंबाई की एक बहुत छोटी इकाई है। टेरामीटर (1 Tm) - 10¹² मी. गीगामीटर (1 Gm) - 10⁹ मीटर। मेगामीटर (1 Mm) 10⁶ मीटर। किलोमीटर (1 Km) - 10³ मीटर। डेसीमीटर (1 dm) - 10⁻¹ मीटर। सेंटीमीटर (1 cm) - 10⁻² मीटर। मिलीमीटर (1 mm) - 10⁻³ मीटर। माइक्रोमीटर (1 µm) - 10⁻⁶ मीटर। नैनोमीटर (1 nm) - 10⁻⁹ मीटर। पिकोमीटर (1 pm) - 10⁻¹² मीटर।20. विद्युत प्रवाह की अंतर्राष्ट्रीय मानक इकाई_______है; [RRB ALP Tier-1 (20/08/2018) Morning](a) वोल्ट(b) मिलीएम्पीयर(c) एम्पीयर(d) माइक्रोएम्पीयरCorrect Answer: (c) एम्पीयरSolution:एम्पीयर। विद्युत धारा प्रवाहकीय पदार्थ के माध्यम से एक विद्युत आवेश (आमतौर पर इलेक्ट्रॉनों) के प्रवाह की भौतिक घटना। चाँदी विद्युत् का सबसे अच्छा सुचालक है। विद्युत धारा की मानक दिशा वह दिशा है जिसमें धनात्मक आवेश गति करेगा। विद्युत विभवांतर - वोल्ट । माइक्रोएम्पीयर (µA) = 10⁻⁶ A |Submit Quiz« Previous1234Next »