मिश्रण और पृथकीकरण (भाग-I)

Total Questions: 50

1. फिनाइल और पानी का 28 लीटर घोल है, जिसमें फिनाइल और पानी का अनुपात 4:3 है। 21 लीटर फिनाइल-पानी के घोल, जिसमें फिनाइल और पानी का अनुपात 2:1 है, को 28 लीटर फिनाइल-पानी के घोल में मिलाया जाता है। इसमें फिर से 51 लीटर फिनाइल-पानी का घोल मिलाया जाता है जिसमें फिनाइल और पानी का अनुपात 9: 8 है। अंतिम मिश्रण में पानी और फिनाइल का अनुपात ज्ञात करें। [SSC MTS 09/10/2024 (Evening)]

Correct Answer: (a) 57 : 43
Solution:प्रश्न के अनुसार,

घोल का अनुपात →  फिनाइल : पानी

28 लीटर            →       16     :  12

21 लीटर             →        14   :  7

51 लीटर             →        27  :  24

अंतिम मिश्रण      →         57  :   43

अतः, आवश्यक अनुपात   = 57 : 43

2. सामग्रियों A और B वाले समान विलयन की दो भिन्न मात्राओं को दो भिन्न पात्रों में रखा जाता है। पहले पात्र में 252 लीटर A और 441 लीटर B है। दूसरे पात्र में विलयन की कुल मात्रा 1188 लीटर थी। दूसरे पात्र का कितना विलयन सामग्री B से बनाया गया था? [SSC CGL 13/09/2024 (2nd Shift)]

Correct Answer: (b) 756 लीटर
Solution:पहले कंटेनर में -

सामग्री A और B का अनुपात = 252 : 441 = 12 : 21

दूसरे कंटेनर में -

सामग्री B की मात्रा  = 21/33 × 1188

= 756 लीटर

3. एक बाल्टी में दूध और पानी का मिश्रण 7 : 5 के अनुपात में है। यदि 9 लीटर दूध को पानी से बदल दिया जाए, तो अनुपात 7 : 9 हो जाता है। प्रारभ में बाल्टी में कितना दूध था? [SSC CHSL 10/07/2024 (4th Shift)]

Correct Answer: (a) 36 लीटर
Solution:माना कि भिन्न 'f' से कम हो गई है

7/12 × f= 7/16 ⇒ f = 12/16 = 3/4

पानी द्वारा प्रतिस्थापित दूध की मात्रा = 1/4

प्रश्न के अनुसार,

1/4 = 9 लीटर

अतः, दूध की प्रारंभिक मात्रा = 4 × 9 = 36 लीटर

4. पानी और जूस को 9:7 के अनुपात में मिलाकर एक पेय बनाया जाता है। यदि 160 लीटर पेय में x लीटर पानी और 2x लीटर जूस मिलाया जाता है, तो नया अनुपात 13 : 15 हो जाता है। पेय की मात्रा (लीटर में) ज्ञात करें। [SSC CPO 29/06/2024 (2nd Shift)]

Correct Answer: (b) 280
Solution:

(90 + x)/(70 + 2x) = 13/15

1350 + 15x = 910 + 26x

11x =440 ⇒ x = 40

मिलाया गया पानी + रस   = x + 2x = 40 + 80 = 120 लीटर

पेय की कुल मात्रा = 160 + 120 = 280 लीटर

5. एक कंटेनर A में स्पिरिट और पानी का 80 लीटर मिश्रण, 7: 9 के अनुपात में है। इस मिश्रण का 20 लीटर, दूसरे कंटेनर B में स्थानांतरित कर दिया जाता है। फिर कंटेनर A में 20 लीटर पानी भरा जाता है। फिर इस मिश्रण का 32 लीटर, दोबारा कंटेनर B में स्थानांतरित कर दिया जाता है। कंटेनर B के मिश्रण में, पानी और स्पिरिट का अनुपात ज्ञात कीजिए। [SSC CGL Tier II (26/10/2023)]

Correct Answer: (c) 131 : 77
Solution:जब 20 लीटर मिश्रण को दूसरे कंटेनर

B में स्थानांतरित किया जाता है, तो कंटेनर B में स्पिरिट की मात्रा = 7/16

20 लीटर पानी के साथ प्रतिस्थापन के बाद,

कंटेनर A में स्पिरिट की मात्रा = 7/16 × 3/4 = 21/64

फिर से इस मिश्रण का 32 लीटर कंटेनर B में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

अब, कंटेनर B में स्पिरिट की मात्रा = 21/64

तो, कंटेनर B में दो प्रकार के मिश्रण की मात्रा का अनुपात = 20 : 32 = 5 : 8

अब, भारित औसत का उपयोग करते हुए,

स्पिरिट की मात्रा =  (5 × 7/16  + 8 × 21/64 ) /5+8

= 308/(64 × 13) = 77/208

कंटेनर B में पानी और स्पिरिट का अनुपात

= 208 - 77 : 77 = 131 : 77

6. किसी पार्क में एक निश्चित समय पर बंदरों और मानव आगंतुकों के सिरों की संख्या और पैरों की संख्या की गिनती की गई और यह पाया गया कि 54 सिर और 148 पैर थे। पार्क में बंदरों की संख्या ज्ञात कीजिए। [SSC CGL Tier II (26/10/2023)]

Correct Answer: (a) 20
Solution:

तो, बंदर और मानव की संख्या का अनुपात

= 40 : 68 = 10 : 17

10 + 17 = इकाई = 54

10 इकाई = 54/27 × 10 = 20

7. एक दूधवाले के पास दूध और पानी के मिश्रण के 2 बर्तन हैं। पहले में 80% दूध और बाकी पानी है। दूसरे में 50% दूध है। उसे प्रत्येक बर्तन में से कितना मिश्रण (लीटर में) मिलाना चाहिए ताकि 9 लीटर मिश्रण इस प्रकार प्राप्त हो जिसमें पानी और दूध का अनुपात 1: 2 हो? (अपना उत्तर बर्तन 1 और बर्तन 2 के क्रम में लिखें) [SSC MTS 13/09/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) 5, 4
Solution:प्रश्न के अनुसार,

अनुपात -             दूध             :          पानी

पहला बर्तन-        4                :          1 = 5 ) × 2 × 3 = 6

दूसरा बर्तन -      1                  :          1 = 2)  × 5 × 3  = 15

तीसरा बर्तन -     2                 :          1=3) × 2 ×  5 = 10

पहले बर्तन में   = 2 × 3 × 4 = 24

दूसरे बर्तन में दूध = 5 × 3 × 1 = 15

तीसरे बर्तन में दूध = 2 × 5 × 2 = 20

अभीष्ट मात्रा = 5 , 4

8. एक पीपे में मौजूद मिश्रित चाय में असम, दार्जिलिंग और नीलगिरि पहाड़ियों की चाय 2:3:1 के अनुपात में हैं। एक दूसरे पीपे में दार्जिलिंग, नीलगिरी पहाड़ियों और कांगड़ा घाटी की चाय 5:4:3 के अनुपात में हैं। यदि दोनों मिश्रित चाय को बराबर भार (मात्रा) मे एक साथ मिलाकर एक नया ब्रांड बनाया जाए, तो नए ब्रांड में कांगड़ा घाटी की चाय का प्रति किलोग्राम भार कितना है ? [SSC CHSL 10/08/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) 125 gm
Solution:अनुपात  →   असम : दार्जिलिंग : नीलगिरि

चाय       →   2        :   3            :    1

या                 4       :    6            :    2 =  12 इकाई

अनुपात  →  दार्जिलिंग  :  नीलगिरि  :  कांगड़ा

चाय       →    5             :     4          :  3 = 12 इकाई

मिश्रित चाय मिलाने के बाद का अनुपात :- A  :  D  :  N  :  K = 4 : (6 + 5) : (2 + 4) : 3

4  :   11  :  6  :  3 = 24 इकाई

कांगड़ा घाटी चाय का प्रति किलोग्राम वजन = 3/24 × 1000 = 125 ग्रां

9. एक 64 लीटर दूध वाले एक पीपे में से 8 लीटर दूध निकाल कर उसे पानी से भर दिया जाता है। यदि इसी प्रक्रिया को दूसरी और फिर तीसरी बार दोहराया जाता है, तो परिणामी मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात क्या होगा ? [SSC CHSL 09/08/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (d) 343 : 169
Solution:दूध की शेष मात्रा/कुल मिश्रण = (1 - 8/64)³  = (7/8)³

दूध की शेष मात्रा/कुल मिश्रण = 343/512

आवश्यक अनुपात 343 :  (512 - 343) = 343 : 169

10. एक जार में चाशनी और पानी के मिश्रण में 35% चाशनी है। इस मिश्रण के एक भाग को, दूसरे मिश्रण से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है जिसमें 20% चाशनी है। अब इस नए मिश्रण में, चाशनी का प्रतिशत 24% हो जाती है। नया मिश्रण प्राप्त करने के लिए इन मिश्रणों को किस अनुपात में मिलाया गया था ? [SSC CHSL 07/08/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (b) 4 : 11
Solution: