मुगलकालीन संगीत एवं चित्रकला (UPPCS)

Total Questions: 25

1. मुगल चित्रकला के विषय में कौन-सा कथन सत्य है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:मुगल चित्रों में उपर्युक्त सभी विषयों से संबंधित चित्रों का चित्रण किया गया है। उस्ताद मंसूर पशु-पक्षी एवं प्राकृतिक दृश्यों के चित्रण में दक्ष था।

2. चित्रकला की मुगल शैली का प्रारंभ किया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009 U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010 U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) हुमायूं ने
Solution:चित्रकला के क्षेत्र में मुगल शैली का प्रारंभ हुमायूं ने किया था। मुगल चित्रकला की नींव हुमायूं के शासनकाल में ही पड़ी। अपने फारस एवं अफगानिस्तान में निर्वासन काल में उसने मीर सैयद अली और अब्दुस्समद नामक दो फारसी चित्रकारों की सेवाएं प्राप्त कीं, जिनके द्वारा ही मुगल चित्रकला की शुरुआत की गई थी।

3. किस मुगल शासक ने चित्रकारी के लिए कारखाने बनवाए ? [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) हुमायूं
Solution:हुमायूं ने चित्रकारी के लिए (एन.सी.ई.आर.टी के अनुसार, निगार खाना, जबकि अन्नू मनूजा की पुस्तक "A Critical Study of Mughal Paintings During Akbar's Reign" के अनुसार, तस्वीर-खाना) कारखाना बनवाया था, जो उसकी पुस्तकालय से जुड़ा था। ज्ञातव्य है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने प्रारंभिक उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना है।

4. चित्रकला की मुगल कलम भारतीय लघुचित्र कला की रीढ़ है। निम्नलिखित में से किस कलम पर मुगल चित्रकला का प्रभाव नहीं पड़ा ? [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) कालीघाट
Solution:मुगल चित्रकला ने पहाड़ी, राजस्थानी एवं कांगड़ा चित्रकला को प्रभावित किया था; किंतु कालीघाट चित्रकला पर मुगल प्रभाव नहीं पड़ा। इसने अपने प्रतिमान स्थानीय संदर्भों से ग्रहण किए हैं।

5. 'दास्तान-ए-अमीर हम्जा' का चित्रांकन किसके द्वारा किया गया? [46th B.P.S.C. (Pre) 2004]

Correct Answer: (e) (a&c)
Solution:अकबर ने अनेक ग्रंथों को चित्रित करवाया था। इसमें सर्वप्रथम 'दास्तान- ए-अमीर हम्जा' है। यह हुमायूं के काल में चित्रित होना आरंभ हुआ और अकबर के शासनकाल में पूर्ण हुआ। बदायूंनी और शाह नवाज खां के अनुसार, इसे तैयार करने में लगभग 15 वर्ष लगे थे और पहले सैयद अली तथा बाद में अब्दुस्समद की देख-रेख में प्रायः 50 चित्रकारों ने इसे तैयार करने में हिस्सा लिया। इसमें करीब 1400 चित्र हैं। यह ग्रंथ फारसी नायक अमीर हम्जा (मुहम्मद साहब के चाचा) के वीरतापूर्ण कारनामों का उल्लेख करता है।

6. दसवंत और बसावन' प्रसिद्ध चित्रकार मुगल सम्राट के राजदरबारी थे- [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) अकबर
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में दसवंत और बसावन अकबर कालीन चित्रकार थे। दसवंत, जो एक कहार का बेटा था, के काम से अकबर इतना प्रभावित हुआ था कि उसने इसे 'अपने समय के अग्रणी चित्रकार' बनने में सहयोग दिया। किंतु बाद में यह महान चित्रकार मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया और 1584 ई. में इसने आत्महत्या कर ली। अकबर कालीन चित्रकारों के नाम अबुल फजल ने अपनी पुस्तक 'आइने अकबरी' में गिनाए हैं- दसवंत, बसावन, केशव लाल, मुकुंद, मिस्किन, फार्रुख, जगन, महेश, खेमकरण, तारा, सांवल और हरिवंश आदि।

7. यूरोपीय चित्रकारी (European paintings) का प्रवेश किसके दरबार में हुआ? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) अकबर
Solution:अकबर के दरबार में यूरोपीय चित्रकला का प्रवेश पुर्तगालियों के माध्यम से हुआ था, जिनसे मुगल चित्रकारों ने दो विशेषताएं ग्रहण की थीं -

1. व्यक्ति विशेष का चित्रण,

2. दृश्य में आगे दिखने वाली वस्तुओं को छोटे आकार में बनाना। चित्रकला का विकास हुमायूं के शासनकाल में प्रारंभ हुआ। अकबर के शासनकाल में यूरोपीय चित्रकला का प्रभाव मुगल चित्रकला शैली पर पड़ा। अकबर के दरबार में मिस्किन एक यूरोपीय शैली का चित्रकार था। अकबर के समय दसवंत अग्ग्रणी चित्रकार था। जहांगीर के शासनकाल को मुगल चित्रकला का स्वर्ण युग (स्वर्णकाल) कहा जाता है।

8. निम्नलिखित में से कौन जहांगीरी चित्रकार थे? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

1. अब्दुस्समद

2. अबुल हसन

3. अक़ा रिज़ा

4. मीर सैयद अली

कूट :

Correct Answer: (b) 2 एवं 3
Solution:अबुल हसन, उस्ताद मंसूर, फार्रुख बेग, बिशनदास, अक़ा रिज़ा, मोहम्मद नादिर, मोहम्मद मुराद, मनोहर, माधव तथा गोवर्धन जहांगीर के समय के प्रमुख चित्रकार थे। मीर सैयद अली और अब्दुस्समद ने हुमायूं के समय में मुगल चित्रकला की आधारशिला रखी थी।

9. निम्न में कौन जहांगीर के समय का चित्रकार नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) ख्वाजा अब्दुस्समद
Solution:ख्वाजा अब्दुस्समद, हुमायूं तथा अकबर के समय के चित्रकार थे, जबकि मंसूर, मनोहर तथा अबुल हसन जहांगीर के समय के चित्रकार थे। जहांगीर के शासन काल को मुगल चित्रकला का स्वर्ण युग कहा जाता है। जहांगीर कालीन चित्रकार उस्ताद मंसूर पक्षी चित्रों में तथा अबुल हसन व्यक्ति चित्र के विशेषज्ञ थे।

10. मुगल चित्रकला ने किसके शासनकाल मे उन्नति की ? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) जहांगीर
Solution:मुगल चित्रकला जहांगीर के काल में अपने शिखर पर पहुंच गई थी। जहांगीर चित्रकला का एक कुशल पारखी था। मुगल शैली में मनुष्यों का चित्र बनाते समय एक ही चित्र में विभिन्न चित्रकारों द्वारा मुख, शरीर तथा पैरों को चित्रित करने का रिवाज था। जहांगीर का दावा था कि वह किसी भी चित्र में विभिन्न चित्रकारों के अलग-अलग योगदान को पहचान सकता था। शिकार, युद्ध तथा राज दरबार के दृश्यों को चित्रित करने के अलावा जहांगीर के काल में मनुष्यों तथा जानवरों के चित्रों को बनाने की कला में विशेष प्रगति हुई। अबुल हसन ने जहांगीर के सिंहासनारोहण का एक चित्र बनाया था, जिसे जहांगीर की आत्मकथा 'तुजुक-ए-जहांगीरी' के मुख्य पृष्ठ पर लगा दिया गया। इस प्रकार जहांगीर के काल को 'मुगल चित्रकला का स्वर्णयुग' कहा जाता है।