मुगल काल : विविध (UPPCS)

Total Questions: 37

11. निम्नलिखित में से किस युद्ध में मुख्य विरोधियों का सही उल्लेख नहीं किया गया है? [68th B.P.S.C (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) पानीपत का द्वितीय युद्ध - टीपू सुल्तान और मराठा
Solution:पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को बाबर तथा इब्राहिम लोदी के बीच हुआ, जबकि हल्दीघाटी का प्रथम युद्ध जून, 1576 में महाराणा प्रताप एवं अकबर के बीच लड़ा गया। पानीपत का द्वितीय युद्ध नवंबर, 1556 में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) तथा अकबर की सेना के बीच लड़ा गया, जिससे अकबर की सेना विजयी रही।

12. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

(A) पानीपत का तृतीय युद्ध             1. 1192

(B) तराइन का दूसरा युद्ध              2. 1707

(C) अकबर की मृत्यु                     3. 1761

(D) औरंगजेब की मृत्यु                 4. 1605

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

कूट :

(A)

(B)

(C)

(D)

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

3

1

4

2

(d)

2

4

3

1

 

Correct Answer: (c)
Solution:घटनाओं का सुमेलन निम्न प्रकार है-

तराइन का दूसरा युद्ध           1192 ई.

अकबर की मृत्यु                  1605 ई.

औरंगजेब की मृत्यु              1707 ई.

पानीपत का तृतीय युद्ध       1761 ई.

13. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

सूची-Iसूची-II
A. हल्दी घाटी का युद्ध1. बाबर
B. बिलग्राम का युद्ध2. अकबर
C. खुसरो का विद्रोह3. हुमायूं
D. खानवा का युद्ध4. जहांगीर

कूट :

(A)

(B)

(C)

(D)

(a)

2

3

4

1

(b)

1

3

2

4

(c)

3

2

4

1

(d)

2

4

1

3

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है :

हल्दी घाटी का युद्ध                     अकबर (राणा प्रताप के विरुद्ध)

बिलग्राम का युद्ध                        हुमायूं (शेरशाह के विरुद्ध)

खुसरो का विद्रोह                      जहांगीर

खानवा का युद्ध                         बाबर (राणा सांगा के विरुद्ध)

14. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1998]

                  सूची-I

                 

सूची-II

(A) 1556

1. हल्दी घाटी का युद्ध

(B) 1600

2. नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा

(C) 1680

3. शिवाजी का देहांत

(D) 1739

4. ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार-पत्र प्रदान किया जाना

5. अकबर का राज्यारोहण

कूट :

Correct Answer: (b) A-5, B-4, C-3, D-2
Solution:भारत पर नादिर शाह का आक्रमण 1739 ई. में मुहम्मद शाह के शासनकाल के दौरान हुआ था। शिवाजी का देहांत 1680 ई. में हुआ था। ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार-पत्र 1600 ई. में प्राप्त हुआ थाऔर अकबर का राज्यारोहण 1556 ई. में पंजाब के गुरुदासपुर जिले में कलानौर नामक स्थान पर हुआ था। हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई. में हुआ था।

15. निम्नांकित युद्धों का सही कालानुक्रम दिए गए कूट से चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

A. पानीपत का तृतीय युद्ध                     1. 1601 ई.

B. हल्दी घाटी का युद्ध                          2. 1761 ई.

C. तराइन का द्वितीय युद्ध                    3. 1576 ई.

D. असीरगढ़ का युद्ध                          4. 1192 ई.

कूट :

Correct Answer: (c) A-2, B-3, C-4, D-1
Solution:पानीपत का तृतीय युद्ध 1761 ई. में अफगानों एवं मराठों के बीच लड़ा गया, इसमें अफगानों का नेतृत्व अहमद शाह अब्दाली एवं मराठों का नेतृत्व सदाशिव राव भाऊ ने किया। मराठों की इस युद्ध में हार हुई। हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई. में अकबर एवं महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया, जिसमें महाराणा प्रताप पराजित हुए। तराइन के द्वितीय युद्ध (1192 ई.) में मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया। 1601 ई. में असीरगढ़ के युद्ध में अकबर ने मीरन बहादुर को पराजित किया और असीरगढ़ पर मुगलों का अधिकार हो गया।

16. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (मुगल एवं मराठा कालीन युद्ध तथा वर्ष) सुमेलित हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) हल्दीघाटी का युद्ध - 1576 ई.
Solution:हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ई. में महाराणा प्रताप और अकबर के सेनापति मानसिंह के मध्य लड़ा गया। चौसा का युद्ध जून, 1539 में हुमायूं और शेरशाह के मध्य हुआ। कन्नौज या बिलग्राम का युद्ध मई, 1540 में हुमायूं और शेरशाह के मध्य हुआ। खेड़ा का युद्ध 1707 ई. में मराठा सिंहासन के लिए शाहू और ताराबाई के मध्य हुआ। खजवा का युद्ध जनवरी, 1659 में मुगल बादशाह औरंगजेब और शाह शुजा के मध्य हुआ। अतः इसका अभीष्ट उत्तर विकल्प (c) होगा। अन्य विकल्प सही सुमेलित नहीं हैं। प्रश्नानुसार मुगल एवं मराठा कालीन युद्ध का तात्पर्य मुगलों एवं मराठों के मध्य युद्ध से न होकर समय से है।

17. मुगल काल के निम्नलिखित युद्धों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

1. घाघरा का युद्ध          2. खानवा का युद्ध

3. चौसा का युद्ध          4. सामूगढ़ का युद्ध

उत्तर निम्न कूटों में से चुनिए-

Correct Answer: (a) 2, 1, 3 एवं 4
Solution:विकल्प में दिए गए युद्धों का कालानुक्रम इस प्रकार है-

(1) खानवा का युद्ध - 1527 ई. में बाबर और राणा सांगा के मध्य हुआ था। यह युद्ध बाबर के लिए निर्णायक सिद्ध हुआ।

(2) घाघरा का युद्ध - 1529 ई. में बाबर और महमूद लोदी के मध्य हुआ था। इस युद्ध में बाबर विजयी हुआ। बाबर का यह अंतिम युद्ध था।

(3) चौसा का युद्ध - 1539 ई. में शेरशाह एवं हुमायूं के मध्य हुआ, जिसमें शेरशाह विजयी हुआ।

(4) सामूगढ़ का युद्ध - 1658 ई. में औरंगजेब और मुराद की संयुक्त सेनाओं एवं दारा शिकोह के मध्य हुआ था, जिसमें दारा शिकोह पराजित हुआ था।

18. निम्नलिखित युद्धों पर विचार कीजिए तथा उन्हें उनके कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

I. कन्नौज का युद्ध                 II. चंदेरी का युद्ध

III. तालीकोटा का युद्ध        IV. चौसा का युद्ध

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

कूट :

Correct Answer: (b) II, IV, I, III
Solution:उपर्युक्त घटनाओं का कालक्रम निम्नलिखित है-

चंदेरी का युद्ध          -   1528 ई.

चौसा का युद्ध          -   1539 ई.

कन्नौज का युद्ध       -   1540 ई.

तालीकोटा का युद्ध  -  1565 ई.

19. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) जहांगीर - बल्ख का युद्ध
Solution:बल्ख का युद्ध शाहजहां के काल में हुआ था। अन्य तीनों युग्म सुमेलित हैं।

20. अता अली खां किसका नाम था ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:तानसेन का प्रारंभिक नाम रामतनु पांडेय था। इस्लाम धर्म में धर्मांतरण के पश्चात उनका नाम अता अली खां रखा गया।