Correct Answer: (b) 3, 2, 4, 1
Solution:पद्मिनी, राणा रतन सिंह की पत्नी थीं, अलाउद्दीन खिलजी के मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़ पर आक्रमण के दौरान राणा रतन सिंह की मृत्यु हो जाने के कारण रानी पद्मिनी ने जौहर कर लिया था। दुर्गावती गोंडवाना के हिंदू राज्य की योग्य शासिका थीं, अकबर के शासनकाल में आसफ खां के नेतृत्व में हुए आक्रमण के फलस्वरूप शत्रु से घिर जाने पर इस वीर रानी ने आत्महत्या कर ली थी। ताराबाई मराठा छत्रपति राजाराम की पत्नी थीं, राजाराम की मृत्यु के बाद इन्होंने मराठा राज्य की बागडोर संभाली। अहिल्याबाई मराठों के होल्कर वंश की शासिका थीं। होल्कर वंश इंदौर पर काबिज था।