मुगल वंश (भाग-I)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित मुगल सम्राटों में से किसने पादशाह की उपाधि धारण की थी? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) बाबर
Solution:1504 ई. में बाबर ने काबुल पर आक्रमण किया और बिना किसी विरोध के काबुल तथा गजनी पर अधिकार कर लिया। 1507/1508 ई. में बाबर ने 'पादशाह' की उपाधि धारण की। खानवा के युद्ध (1527) में बाबर ने जेहाद की घोषण की थी। खानया के युद्ध (1527 ई.) के बाद बाबर ने 'गाजी' की उपाधि धारण की।

12. मिर्जा कामरान किस मुगल सम्राट का भाई था? [CGL (T-I) 03 दिसंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) हुमायू
Solution:मिर्जा कामरान मुगल सम्राट हुमायूं का सौतेला भाई था। बाबर ने कामरान को काबुल, कंदहार (कंधार) एवं मुल्तान का प्रशासक नियुक्त किया था।

13. शेरशाह का मकबरा भारत के किस राज्य में स्थित है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (IV-पाली), CHSL (T-I) 17 मार्च, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) बिहार
Solution:शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार राज्य के सासाराम में स्थित है। यह मकबरा इण्डो-इस्लामी वास्तुकला का एक उदाहरण है। मुख्य मकबरा अष्टकोणीय योजना पर बनाया गया है, जिसके ऊपर एक गुंबद है। यह मकबरा वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीवाल खान द्वारा डिजाइन किया गया था।

14. निम्नलिखित में से किस मध्यकालीन शासक ने अपना ध्यान यात्रियों की सुविधा के लिए सरायों (आश्रय) के निर्माण पर केंद्रित किया? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) शेरशाह सूरी
Solution:मध्यकालीन शासक शेरशाह सूरी ने सड़कों के किनारे सरायों का निर्माण कराया था। यहां हिंदू और मुसलमानों के रहने की अलग-अलग व्यवस्था थी। प्रत्येक सराय की देखभाल शिकदार नामक एक अधिकारी करता था।

15. शेरशाह सूरी द्वारा जारी किया गया चांदी का सिक्का क्या कहलाता था ? [कांस्टेबल GD 18 फरवरी, 2019 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) रुपया
Solution:शेरशाह ने पुराने घिसे-पिटे सिक्कों के स्थान पर सोने, चांदी एवं तांबे के सिक्कों का प्रचलन किया। उसने शुद्ध चांदी का रुपया (178 ग्रेन) तथा तांबे का दाम (380 ग्रेन) चलाया। रुपया और दाम की विनिमय दर 1:64 थी।

16. प्रसिद्ध स्मारक, आराम बाग (Aram Bagh) बाबर द्वारा बनवाया गया था। यह ....... में स्थित है। [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश
Solution:प्रसिद्ध स्मारक, आराम बाग (Aram Bagh) बाबर द्वारा बनवाया गया था। यह बाग उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है।

17. दिल्ली में हुमायूं ने निम्नलिखित में से किस शहर का निर्माण करवाया था ? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) दीनपनाह
Solution:हुमायूं ने दिल्ली में दीनपनाह (धर्म का शरण स्थल) नामक शहर बसाया था (कुछ स्रोतों में इसे एक किला बताया गया है) दीनपनाह में हुमायूं ने अपना विशाल पुस्तकालय स्थापित कराया था। इसी पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरकर 1556 ई. में हुमायूं की मृत्यु हो गई।

18. हमीदा बानो 'मरियम मकानी' किस मुगल बादशाह की पत्नी थीं? [CHSL (T-I) 06 अगस्त, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) हुमायूं
Solution:हमीदा बानो 'मरियम मकानी' मुगल बादशाह हुमायूं की पत्नी और उनके उत्तराधिकारी मुगल बादशाह अकबर की मां थीं। हमीदा बानो को 'मरियम मकानी' की उपाधि अकबर ने दी थी।

19. दिल्ली में स्थित हुमायूं का मकबरा ....... द्वारा बनाया गया है। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) हमीदा बेगम
Solution:दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे का निर्माण हुमायूं की विधवा हमीदा बानो बेगम (कुछ स्रोतों में बागा बेगम के नाम का उल्लेख) ने अकबर के शासनकाल में करवाया था। यह मकबरा ज्यामितीय चतुर्भुज आकार के बने उद्यान के मध्य एक ऊंचे चबूतरे पर स्थित है। चारबाग शैली में निर्मित यह पहला मुगलकालीन मकबरा है। इस मकबरे के वास्तुकार मीरक मिर्जा गियास थे। यह मुगल वास्तुकला का प्रथम दोहरा गुंबद वाला मकबरा है।

20. हुमायूं का मकबरा, जो ....... में स्थित है, फारसी वास्तुकला से प्रेरित मुगल वास्तुकला का एक उदाहरण है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (I-पाली),]

Correct Answer: (b) दिल्ली
Solution:दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे का निर्माण हुमायूं की विधवा हमीदा बानो बेगम (कुछ स्रोतों में बागा बेगम के नाम का उल्लेख) ने अकबर के शासनकाल में करवाया था। यह मकबरा ज्यामितीय चतुर्भुज आकार के बने उद्यान के मध्य एक ऊंचे चबूतरे पर स्थित है। चारबाग शैली में निर्मित यह पहला मुगलकालीन मकबरा है। इस मकबरे के वास्तुकार मीरक मिर्जा गियास थे। यह मुगल वास्तुकला का प्रथम दोहरा गुंबद वाला मकबरा है।