मुगल वंश (भाग-I)

Total Questions: 50

31. ....... प्रशासन वह मॉडल बन गया, जिसका अनुसरण महान सम्राट अकबर ने तब किया, जब उन्होंने मुगल साम्राज्य को मजबूत किया। [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) शेरशाह सूरी का
Solution:अकबर ने अपने प्रशासन मॉडल में शेरशाह सूरी का अनुसरण किया था। प्रशासन के क्षेत्र में शेरशाह को अकबर का पूर्वगामी माना जाता है।

32. मुगल प्रशासनिक व्यवस्था में मनसबदारी व्यवस्था की शुरुआत किसने की थी ? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अकबर
Solution:मुगल प्रशासनिक व्यवस्था में मनसबदारी व्यवस्था की शुरुआत अकबर ने की थी। मनसबदारी व्यवस्था एक ग्रेडिंग प्रणाली थी, जिसका उपयोग मुगल शासकों द्वारा मनसबदार का पद और वेतन तय करने के लिए किया जाता था। मनसबदार मुगल प्रशासन में अधिकारी थे, जिनकी नियुक्ति और प्रोन्नति की शक्ति मुगल सम्राट के हाथ में थी।

33. मुगल अभिलेखों के अनुसार अकबर के शासनकाल के दौरान ....... रैंक वाले 29 मनसबदार थे। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 5,000 जात
Solution:अकबर के शासनकाल में 5,000 जात वाले कुल 29 मनसबदार थे। वही औरंगजेब के काल में इसकी संख्या बढ़कर 79 हो गई। मनसबदारी व्यवस्था की शुरुआत अकबर के काल में हुई थी।

34. मुगल सम्राट जलाल-उद्-दीन मोहम्मद अकबर के दरबार में कौन-सा गायक नवरत्नों (नौ रत्न) में से एक था? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) तानसेन
Solution:मुगल सम्राट जलाल-उद्-दीन मोहम्मद अकबर के दरबार में नौ रत्नों में से एक गायक तानसेन था।

अकबर के दरबार के नौ रत्न इस प्रकार से थे-

NameDesignation
1. अबुल फजल (Abul Fazal)कवि एवं लेखक (Poet & Writer)
2. फैज़ी (Faizi)राजकवि (Court Poet)
3. तानसेन (Tansen)संगीतज्ञ (Musician)
4. बीरबल (Birbal)सलाहकार (Advisor)
5. राजा टोडरमल (Raja Todar Mal)वित्त मंत्री (Finance Minister)
6. राजा मानसिंह (Raja Man Singh)प्रधान सेनापति (Chief Commander)
7. अब्दुल रहीम खानेखाना (Abdul Rahim Khan-i-Khana)कवि (Poet)
8. मुल्ला दो-प्याजा (Mulla Do-Piaza)सलाहकार (Advisor)
9. हकीम हुकाम (Hakim Hukam)अकबर का रसोइया (Akbar's Cook)

संस्कृति मंत्रालय ने हकीम हुकाम की जगह फकीर अजीजुद्दीन को अकबर के नवरत्नों का हिस्सा माना है।

35. तुकारोई का युद्ध, जिसमें अकबर ने बंगाल और बिहार की सल्तनत को हराया था, कब लड़ा गया था? [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) 1575
Solution:तुकारोई का युद्ध 1575 ई. में अकबर और बंगाल सल्तनत के मध्य लड़ा गया। इस युद्ध में अकबर की विजय हुई। तुकारोई के युद्ध को बाजौरा के युद्ध या मुगलमारी की लड़ाई के नाम से भी जाना जाता है।

36. किस मुगल बादशाह ने 'मखसुदाबाद' (Makhsudabad) नामक शहर का निर्माण किया, जो बाद में मुर्शिदाबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ? [CHSL (T-I) 12 अप्रैल, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) अकबर
Solution:मुगल बादशाह अकबर ने 16वीं शताब्दी में मखसुदाबाद (Makhsudabad) नामक शहर का निर्माण कराया था, जो बाद में मुर्शिदाबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल में भागीरथी नदी के किनारे स्थित है। मुर्शिदाबाद बंगाल के नवाबों की प्रारंभिक राजधानी थी।

37. निम्नलिखित में से किसने फतेहपुर सीकरी के पंचमहल का निर्माण करवाया था? [C.P.O.S.I. (T-I) 5 जुलाई, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) अकबर
Solution:अकबर ने आगरा से लगभग 37 किमी. दूर फतेहपुर सीकरी में एक राजमहल-सह-किले का निर्माण किया। इसमें जोधाबाई महल, पंच महल, स्वर्ण महल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मरियम की कोठी, बीरबल कोठी आदि प्रमुख हैं।

38. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर मुगलों का पहला नियोजित शहर था? [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) फतेहपुर सीकरी
Solution:फतेहपुर सीकरी की स्थापना मुगल बादशाह अकबर ने की थी। फतेहपुर सीकरी को अकबर ने अपनी राजधानी बनाई तथा अनेक भवनों का निर्माण करवाया। मुगलों द्वारा स्थापित यह पहला नियोजित शहर था। जोधाबाई महल फतेहपुर सीकरी का सबसे बड़ा महल था।

39. फतेहपुर सीकरी शहर ....... द्वारा बनाया गया था। [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) अकबर
Solution:फतेहपुर सीकरी की स्थापना मुगल बादशाह अकबर ने की थी। फतेहपुर सीकरी को अकबर ने अपनी राजधानी बनाई तथा अनेक भवनों का निर्माण करवाया। मुगलों द्वारा स्थापित यह पहला नियोजित शहर था। जोधाबाई महल फतेहपुर सीकरी का सबसे बड़ा महल था।

40. आगरा का किला 16वीं शताब्दी में ....... द्वारा बनवाए गए लोकप्रिय मुगल स्मारकों में से एक है। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अकबर
Solution:आगरा का किला, आगरा में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। 16वीं शताब्दी में इस किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने करवाया था। आगरे के किले में निर्मित जहांगीरी महल की नकल ग्वालियर के मानसिंह महल से की गई है।