मुगल साम्राज्य का विघटन (UPPCS)

Total Questions: 25

1. औरंगजेब की 1707 ईस्वी में मृत्यु होने के बाद सत्ता किसने संभाली ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (a) बहादुर शाह प्रथम ने
Solution:1707 ई. में औरंगजेब की मृत्यु के बाद उसके पुत्र मुअज्जम (शाह आलम) ने 'बहादुर शाह' (प्रथम) के नाम से सत्ता संभाली। उसने 1707-1712 ई. की अवधि में शासन किया।

2. मुगल सम्राट जहांदार शाह के शासन का समय से पूर्व अंत कैसे हुआ? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) एक युद्ध में वे अपने भतीजे द्वारा पराजित हुए
Solution:जहांदार शाह (1712-13 ई.) मुगल राजवंश में ऐसा प्रथम बादशाह था, जो शासन कार्य के नितांत अयोग्य सिद्ध हुआ। उसने तत्कालीन शक्तिशाली अमीर जुल्फिकार खां की सहायता से गद्दी प्राप्त की थी। वह एक युद्ध में अपने भतीजे फर्रुखसियर द्वारा पराजित हुआ और 1713 ई. में उसकी हत्या कर दी गई।

3. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट ने अंग्रेजों को बंगाल में शुल्क-मुक्त व्यापार की सुविधा प्रदान की थी? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (d) फर्रुखसियर
Solution:1717 ई. में फर्रुखसियर ने एक फरमान जारी किया, जिसमें अंग्रेजों को तीन हजार वार्षिक कर देकर बंगाल में बिना अतिरिक्त चुंगी दिए व्यापार करने के अधिकार की पुष्टि की गई।

4. निम्नलिखित में से कौन मुगल काल में 'राजा बनाने वाले' थे? [U.P. R.O/A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) हुसैन अली और अब्दुल्ला
Solution:उत्तरकालीन मुगल राजनीति में ऐसे शक्तिशाली सरदारों का उत्थान हुआ, जो अब 'सम्राट निर्माता' की भूमिका निभाने लगे थे। मुगल दरबार में सैयद बंधु अब्दुल्ला खां और हुसैन अली सबसे शक्तिशाली थे। ये लोग हिंदुस्तानी दल के नेता थे। ये 'सम्राट निर्माता' के रूप में विख्यात थे। इन्होंने 1713 ई. में फर्रुखसियर को सिंहासन पर बैठाया। 1719 ई. में इसे सिंहासन से हटा दिया गया। इसके बाद तीन कठपुतली सम्राट रफी-उद्-दरजात, रफी-उद्- दौला और मुहम्मद शाह को सैयद बंधुओं ने सिंहासन पर बैठाया। मुहम्मद शाह के शासनकाल में सैयद बंधुओं का पतन हो गया।

5. मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल सम्राट कौन था? [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) मुहम्मद शाह
Solution:शाहजहां द्वारा बनवाए गए प्रसिद्ध मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह (1719-1748 ई.) था। इसके काल में ही नादिरशाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण किया और करनाल युद्ध में मुगल सेना को पराजित किया था। समकालीन लेखक आनंद राम मुखलिस के अनुसार, "नादिर शाह अपने साथ साठ हजार रुपये, कई हजार अशर्फियां, एक करोड़ रुपये का सोना, पचास करोड़ के जवाहरात, कोहिनूर तथा तख्तेताउस (मयूर सिंहासन) भी ईरान ले गया।"

6. नादिर शाह के आक्रमण के समय मुगल शासक था- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) मुहम्मद शाह
Solution:शाहजहां द्वारा बनवाए गए प्रसिद्ध मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह (1719-1748 ई.) था। इसके काल में ही नादिरशाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण किया और करनाल युद्ध में मुगल सेना को पराजित किया था। समकालीन लेखक आनंद राम मुखलिस के अनुसार, "नादिर शाह अपने साथ साठ हजार रुपये, कई हजार अशर्फियां, एक करोड़ रुपये का सोना, पचास करोड़ के जवाहरात, कोहिनूर तथा तख्तेताउस (मयूर सिंहासन) भी ईरान ले गया।"

7. निम्नलिखित में से किस वर्ष में नादिर शाह ने भारत पर आक्रमण किया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) 1739 ई.
Solution:शाहजहां द्वारा बनवाए गए प्रसिद्ध मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह (1719-1748 ई.) था। इसके काल में ही नादिरशाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण किया और करनाल युद्ध में मुगल सेना को पराजित किया था। समकालीन लेखक आनंद राम मुखलिस के अनुसार, "नादिर शाह अपने साथ साठ हजार रुपये, कई हजार अशर्फियां, एक करोड़ रुपये का सोना, पचास करोड़ के जवाहरात, कोहिनूर तथा तख्तेताउस (मयूर सिंहासन) भी ईरान ले गया।"

8. किसके शासन में हिजड़ों तथा महिलाओं के एक वर्ग का प्रभुत्व था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) मुहम्मद शाह (1719-48 ई.)
Solution:मुहम्मद शाह (1719-48 ई.) अपना अधिकतर समय पशु युद्धों को देखने में व्यतीत करता था। उसकी प्रशासन के प्रति उदासीनता तथा मदिरा और सुंदरी के प्रति रुचि के कारण लोग उसे 'रंगीला' कहा करते थे। उसके शासनकाल में मुगल दरबार में हिजड़ों तथा महिलाओं के एक वर्ग का प्रभुत्व स्थापित हो गया था।

9. कौन-सा मुगल बादशाह 'रंगीला' के नाम से जाना जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) मुहम्मद शाह
Solution:मुहम्मद शाह (1719-48 ई.) अपना अधिकतर समय पशु युद्धों को देखने में व्यतीत करता था। उसकी प्रशासन के प्रति उदासीनता तथा मदिरा और सुंदरी के प्रति रुचि के कारण लोग उसे 'रंगीला' कहा करते थे। उसके शासनकाल में मुगल दरबार में हिजड़ों तथा महिलाओं के एक वर्ग का प्रभुत्व स्थापित हो गया था।

10. निम्नलिखित को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

A. मुहम्मद शाह           B. जहांदार शाह

C. आलमगीर II         D. अहमद शाह

कूट :

Correct Answer: (b) BADC
Solution:विकल्प में दिए गए मुगल शासकों का क्रम है- जहांदार शाह (1712- 1713 ई.), मुहम्मद शाह (1719-1748 ई.), अहमद शाह (1748-1754 ई.) तथा आलमगीर II (1754-1759 ई.)।