मुगल साम्राज्य का विघटन (UPPCS)

Total Questions: 25

11. निम्नलिखित मुगल शासकों पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए : [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

I. फर्रुखसियर            II. जहांदार शाह

III. बहादुर शाह        IV. मुहम्मद शाह

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (c) III, II, I, IV
Solution:मुगल शासकों का काल, क्रमानुसार है- बहादुर शाह प्रथम (1707 - 1712 ई.), जहांदार शाह (1712-1713 ई.), फर्रुखसियर (1713 - 1719 ई.), मुहम्मद शाह 'रंगीला' (1719-1748 ई.) अतः स्पष्ट है कि इसका अभीष्ट उत्तर, विकल्प (c) होगा।

12. निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह को वजीर गाजीउद्दीन ने दिल्ली में दाखिल नहीं होने दिया था? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) शाह आलम द्वितीय
Solution:शाह आलम द्वितीय का कार्यकाल 1759 से 1806 ई. तक था। उसका वास्तविक नाम अली गौहर था। अपने पिता आलमगीर द्वितीय की मृत्यु के समय वह बिहार में था। यद्यपि उसे मुगल बादशाह घोषित कर दिया गया, किंतु मुगल दरबार की गुटबाजी के चलते वह बिहार में रहा। उस समय वजीर गाजीउद्दीन था। 1765 से 1771 ई. तक यह अंग्रेजों के संरक्षण में इलाहाबाद में रहा। 1772 ई. में मराठों की सहायता से ही वह दिल्ली पहुंच सका। शाह आलम द्वितीय के समय में ही दिल्ली पर अंग्रेजों का अधिकार (1803 ई.) हो गया।

13. अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह था। उसके पिता का नाम था- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) अकबर शाह II
Solution:अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह द्वितीय अथवा बहादुर शाह जफर (1837-1857 ई.) के पिता का नाम अकबर शाह द्वितीय (1806-1837 ई.) था। बहादुर शाह अंग्रेजों का पेंशनभोगी था और शाही खिताब का उपभोग नाममात्र के लिए करता था। 1862 ई. में उसकी मृत्यु हो गई थी।

14. भारत का आखिरी मुगल सम्राट कौन था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) बहादुर शाह जफर
Solution:अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह द्वितीय अथवा बहादुर शाह जफर (1837-1857 ई.) के पिता का नाम अकबर शाह द्वितीय (1806-1837 ई.) था। बहादुर शाह अंग्रेजों का पेंशनभोगी था और शाही खिताब का उपभोग नाममात्र के लिए करता था। 1862 ई. में उसकी मृत्यु हो गई थी।

15. निम्नलिखित कथनों में से कौन बहादुर शाह ज़फर के बारे में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) वह एक लाख रुपये से कम प्रतिमाह ईस्ट इंडिया कंपनी से पेंशन के रूप में प्राप्त करता था।
Solution:बहादुर शाह जफर को ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से प्रतिमाह 1 लाख रु. पेंशन, 15 लाख रु. उनकी अन्य परिसंपत्तियों के लिए किराए के तौर पर और एक हजार रु. पारिवारिक खर्च के तौर पर मिलते थे। अतः विकल्प (d) का कथन सही नहीं है। अन्य तीनों कथन सही हैं।

16. मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य की सीमा थी- [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के साम्राज्य की सीमा के संदर्भ में दिए गए विकल्पों में से कोई सही नहीं है। अंतिम तुगलक शासक नासिरुद्दीन महमूद के बारे में कहा गया था कि "संसार के स्वामी का शासन दिल्ली से पालम तक फैला है।" बिहार लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया था।

17. निम्नलिखित में से कौन अवध का प्रथम नवाब था? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) सआदत खां
Solution:अवध का प्रथम नवाब सआदत खां था। 1722 ई. में सआदत खां को अवध का सूबेदार नियुक्त किया गया, जहां उसने अपने भतीजे और उत्तराधिकारी सफदरजंग के माध्यम से स्वतंत्र शासन किया। 1739 ई. में उसकी मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी सफदरजंग ने बादशाह के प्रति नाममात्र की निष्ठा रखना भी अस्वीकार कर दिया।

18. बुरहान-उल-मुल्क सआदत खान के संदर्भ में निम्नलिखित कथन/ कथनों में से कौन-सा / से सही है/ हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

1. अवध के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक सआदत खान था।

2. उसने सैय्यद बंधुओं के विरुद्ध षड्यंत्र में भाग लिया था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (b) 1 और 2 दोनों
Solution:मुगल सम्राट मुहम्मद शाह के शासनकाल में अवध के स्वतंत्र राज्य का निर्माण हुआ। इस राज्य का संस्थापक सआदत खां था। सैय्यद बंधुओं के विरुद्ध रचे गए षड्यंत्र में सआदत खां ने सम्राट मुहम्मद शाह का पक्ष लिया था। उसके इस कार्य से प्रसन्न होकर मुहम्मद शाह ने उसे पांच हजारी तथा सात हजारी का मनसब दिया और बुरहानुलमुल्क की उपाधि से विभूषित किया। अतः स्पष्ट है कि कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।

19. निम्नलिखित में से कौन हैदराबाद के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) चिनकिलिच खां
Solution:हैदराबाद के स्वतंत्र राज्य की स्थापना 1724 ई. में चिनकिलिच खां उर्फ निजामुलमुल्क ने की थी। अक्टूबर, 1724 में शकूरखेड़ा के युद्ध में दक्कन के मुगल गवर्नर मुबारिज खां के मारे जाने के बाद निजामुलमुल्क दक्कन का वास्तविक शासक बन गया था।

20. निम्न में से कौन-सा/से कथन सही नहीं हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

(i) किलिच खान को मुबारिज खान के नाम से भी जाना जाता था।

(ii) निजाम-उल-मुल्क ने शक्र खेड़ा युद्ध में मुबारिज खान को हराया था।

(iii) जुल्फिकार खान ने निजाम-उल-मुल्क को आसफ जाह की उपाधि से नवाजा।

Correct Answer: (a) केवल (i)
Solution:किलिच खान को निजाम-उल-मुल्क आसफ जाह प्रथम कहा जाता था। शक्र खेड़ा (शकूर खेड़ा) का युद्ध 1724 ई. में निजाम-उल-मुल्क और मुबारिज खान के मध्य हुआ। इस युद्ध में निजाम-उल-मुल्क ने मुबारिज खान को हराया और मार डाला। मुहम्मद शाह रंगीला ने निजाम-उल- मुल्क को 'आसफ जाह' की उपाधि से सम्मानित किया और 1724 ई. में इसने स्वतंत्र हैदराबाद राज्य की स्थापना की।