मुद्रा एवं बैंकिंग (भाग – 3)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

11. किस भारतीय व्यावसायिक बैंक ने सबसे पहले चलती-फिरती ATM सेवा प्रारंभ की ? [U. P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) आई.सी.आई.सी.आई
Solution:भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने 12 दिसबंर, 2002 को मुंबई में सबसे पहले चलती-फिरती (Mobile) ATM सेवा प्रारंभ की थी।

12. किसी निजी क्षेत्र के बैंक ने किसानों के लिए 'ई-किसान धन' ऐप चालू किया है? [66th B.P.S.C. Pre. 2020]

Correct Answer: (b) एच.डी.एफ.सी. बैंक
Solution:निजी क्षेत्र के एच.डी.एफ.सी. (HDFC) बैंक ने जून, 2020 में ई-किसान धन मोबाइल एप्लीकेशन जारी किया। इस एप्लीकेशन से किसान, फसलों के भाव, किस्म (Variety) मौसम की जानकारी आदि कृषि सूचना के साथ बैंकिंग सेवा का लाभ ले सकेंगे।

13. पंजाब नेशनल बैंक में विलय होने वाला वाणिज्यिक बैंक है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) न्यू बैंक ऑफ इंडिया
Solution:विकल्पगत बैंकों में से पंजाब नेशनल बैंक में विलय होने वाला बैंक 'न्यू बैंक ऑफ इंडिया' था, जिसका विलय वर्ष 1993 में हुआ। वर्ष 2020 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो गया।

14. हाल ही में 'बैंक ऑफ राजस्थान' का विलय हुआ है, इनमें से किसी एक बैंक के साथ- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) आई.सी.आई.सी.आई.
Solution:अगस्त, 2010 में बैंक ऑफ राजस्थान का विलय आईसीआईसीआई बैंक लि. के साथ प्रभावी हुआ।

15. निम्न में कौन-सा बैंक प्रतिभूति घोटाले से बंद हुआ- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) बैंक ऑफ कराड
Solution:वर्ष 1992 के प्रतिभूति घोटाले में लिप्त 'बैंक ऑफ कराड' को बंद कर इसका विलय वर्ष 1994 में बैंक ऑफ इंडिया में कर दिया गया।

16. निम्नलिखित में कौन-सी संस्था दीर्घकालीन औद्योगिक वित्तीयन में संलग्न है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी
Solution:ICICI की स्थापना                -              जनवरी, 1955

IDBI की स्थापना                 -              जुलाई, 1964

IFCI की स्थापना                 -              जुलाई, 1948

उपर्युक्त तीनों संस्थानों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को दीर्घकालीन एवं मध्यकालीन वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

17. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.R.O/A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

सूची-I (बैंक)सूची-II (प्रकार)
A. इंडियन बैंक1. विदेशी
B. आई.सी.आई.सी.आई. बैंक2. सहकारी
C. सिटी बैंक3. निजी
D. सारस्वत बैंक4. सार्वजनिक

 

          (A)

        (B)

      (C)

          (D)

(a)

1

2

3

4

(b)

2

3

1

4

(c)

4

2

3

1

(d)

4

3

1

2

Correct Answer: (d)
Solution:सुमेलित हैं-
सूची-I (बैंक)सूची-II (प्रकार)
इंडियन बैंकसार्वजनिक
आई.सी.आई.सी.आई. बैंकनिजी
सिटी बैंकविदेशी
सारस्वत बैंकसहकारी

अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

18. निम्न चार विदेशी बैंकों में से, जो भारत में कार्य संचालन (Operate) कर रहे हैं, किस एक की सबसे अधिक शाखाएं हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008* Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
Solution:31 जनवरी, 2024 तक की स्थिति के अनुसार, भारत में विदेशी बैंकों की सर्वाधिक शाखाएं ब्रिटेन के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (100) की हैं। उसके पश्चात क्रमशः हांगकांग के एच.एस. बी.सी. लि. (26), जर्मनी के ड्यूश बैंक ए.जी. (17) तथा यू.एस.ए. का सिटी बैंक एन.ए. (14) का स्थान है। फ्रांस के बी.एन.पी पारीबस बैंक की 5 शाखाएं हैं।

19. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2009]

बृहद् बैंकउत्पत्ति का देश
ए.बी.एन. एमरो बैंकयू.एस.ए.
बारक्लेज बैंकयू.के.
कुकमिन बैंकजापान

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

 

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:प्रश्नगत विकल्पों के बैंक और उनका मूल देश इस प्रकार है :

ए. बी. एन. एमरो बैंक - नीदरलैंड्स

बारक्लेज बैंक - लंदन (यू. के.)

कूकमिन बैंक - द. कोरिया

अतः दिए गए विकल्पों में विकल्प (b) सही उत्तर है।

20. निम्न पर विचार कीजिए - [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

1. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

2. अग्रणी बैंक योजना

3. नाबार्ड

4. भारतीय स्टेट बैंक

इन बैंकों के स्थापित होने का सही ऐतिहासिक क्रम है-

 

          (A)

        (B)

      (C)

          (D)

(a)

4

3

1

2

(b)

4

2

1

3

(c)

2

3

4

1

(d)

2

1

4

3

Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नगत विकल्पों के स्थापना वर्ष इस प्रकार हैं-

भारतीय स्टेट बैंक          -    1955

अग्रणी बैंक योजना        -   1969

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक        -   1975

नाबार्ड                         -  1982