मुद्रा एवं बैंकिंग (भाग – 7)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं? [I.A.S. (Pre) 1998]

1. डोव जोन्स             -      न्यूयॉर्क

2. हैंग सेंग                -      सियोल

3. FTSE-100        -      लंदन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (d) 1 और 3
Solution:उपर्युक्त प्रश्न के विकल्प 1 और 3 सुमेलित हैं। विकल्प 2 में दिया गया शेयर मूल्य सूचकांक हैंग सेंग- हांगकांग से संबंधित है, न कि दक्षिण - कोरिया के सियोल से। सियोल (दक्षिण कोरिया) का स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स KOSPI है।

22. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) सिंगापुर - श्कॉम्प
Solution:विकल्प (b) को छोड़कर शेष सभी विकल्प सही सुमेलित हैं। सिंगापुर का सूचकांक STI (Straits Times Index) है, न कि श्कॉम्प (SHCOMP) /श्कॉम्प (SHCOMP- Shanghai Stock Exchange Composite Index) - शंघाई स्टॉक एक्सचेंज का मूल्य सूचकांक है।

23. निम्नलिखित में से कौन ब्रेंट इंडेक्स से संबंधित है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) कच्चे तेल की कीमतें
Solution:कच्चे तेल की कीमतें (Crude oil Prices) 'ब्रेंट इंडेक्स' (Brent Index) से संबंधित हैं।

24. निम्न चार देशों की अर्थव्यवस्था में से किस एक की "मार्केट कैप" का परिमाण उसके जी.डी.पी. से अधिक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) भारत
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। जनवरी, 2024 में जारी "भारतीय अर्थव्यवस्था : एक विश्लेषण" के अनुसार, भारत के बाजार पूंजीकरण एवं सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में विगत 9 वर्षों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह वर्ष 2014 के 79 प्रतिशत से बढ़कर, वर्ष 2022 के अंत में 104 प्रतिशत हो गया है, जो चीन एवं ब्राजील जैसी अन्य उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कहीं अधिक है। जनवरी, 2024 में जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का बाजार पूंजीकरण जीडीपी का 120 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि विगत 10 वर्षों का औसत लगभग 87 प्रतिशत है। यू.एस.ए., जापान तथा चीन जैसे अन्य प्रमुख बाजारों के लिए यह क्रमशः 155 प्रतिशत, 103 प्रतिशत तथा 81 प्रतिशत है।

25. कंपनी द्वारा लाभांश की घोषणा की जाती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) अभिदत्त पूंजी पर
Solution:कंपनी द्वारा लाभांश की घोषणा अभिदत्त पूंजी पर की जाती है। क्योंकि अभिदत्त पूंजी (Subscribed Capital) कुल निर्गमित पूंजी का वह भाग है जो शेयरधारक (Shareholder) द्वारा खरीदा जाता है।

26. किसी कंपनी के डिबेंचर धारक उसके - [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) लेनदार होते हैं
Solution:डिबेंचर का अर्थ ऋण पत्रों से होता है। संयुक्त पूंजी कंपनियां ऋण प्राप्त करने हेतु अपने डिबेंचर जारी करती हैं। जो संस्था इन्हें जारी करती है, वह इन डिबेंचर्स पर धारक को एक निश्चित दर से ब्याज देती है। डिबेंचर की मूल राशि उसकी पूर्णता अवधि पर सौंप दी जाती है।

27. स्वामित्व के आधार पर निम्नलिखित में से कौन एक अन्य से भिन्न है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) कंपनी का ऋण-पत्र
Solution:कंपनी के ऋण-पत्र का स्वामित्व कंपनी की सहमति से पृष्ठांकन द्वारा हस्तांतरणीय है अर्थात ऋण-पत्र का स्वामित्व बदलता रह सकता है। शेष का स्वामित्व नहीं बदलता है। जिस व्यक्ति के नाम पर जीवन बीमा पॉलिसी, बैंक सावधि जमा या किसान विकास-पत्र निर्गत किया जाता है अंत तक उसी का स्वामित्व उस पर रहता है।

28. कंपनी के तुलन पत्र से- [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) कंपनी की परिसंपत्तियों और देयताओं के आकार और संघटन को बताना संभव है।
Solution:कंपनी के तुलन पत्र (Balance Sheet) को आमतौर पर 'कंपनी की वित्तीय स्थिति का स्नैपशॉट' कहा जाता है, जिससे कंपनी की परिस- पत्तियों (Assets) एवं देयताओं (Liabilities) की जानकारी मिलती है। ज्ञातव्य है कि एक मानक कंपनी के तुलना पत्र के तीन हिस्से होते हैं- परिसंपत्तियां, देयताएं और इक्विटी।

29. प्रथम भूमि विकास बैंक की स्थापना 1920 में हुई थी, यह अवस्थित था- [U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) झांग में
Solution:भूमि विकास बैंक किसानों को कृषि में स्थायी सुधार हेतु दीर्घकालिक ऋण प्रदान करता है। भारत में प्रथम भूमि विकास बैंक की स्थापना वर्ष 1920 में झांग (पंजाब) में हुई थी।

30. भूमि विकास बैंक किसानों को ऋण उपलब्ध कराता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) लंबी अवधि के लिए
Solution:भूमि विकास बैंक किसानों को कृषि में स्थायी सुधार हेतु ऋण प्रदान करता है तथा इस हेतु भूमि विकास बैंक द्वारा प्रदान किया जाने वाला ऋण दीर्घावधिक प्रकृति (Long term) का होता है।