मुद्रा एवं बैंकिंग (भाग-8)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 67

61. लाम मात्रा अनुपात में सुधार निम्नलिखित के द्वारा किया जा सकता है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:

लाभ/मात्रा अनुपात (P/V Ratio) = (विक्रय - परिवर्तनीय लागत) / विक्रय

या 1 - परिवर्तनीय लागत / विक्रय

(स्थिर लागत + लाभ) / विक्रय

लाभ में परिवर्तन / विक्रय में परिवर्तन

लाभ मात्रा अनुपात में सुधार निम्नलिखित तरीके से किया जा सकता है- विक्रय मूल्य में वृद्धि द्वारा, सीमांत या परिवर्तनीय लागत में कमी द्वारा तथा उन उत्पादों पर अधिक जोर देना जिनका लाभ मात्रा अनुपात अधिक है।

62. सार्वजनिक वस्तुओं की कीमत निर्धारण हेतु 'छाया कीमतों' की अवधारणा को किसने प्रतिपादित किया था? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) जे. टिनबरगिन ने
Solution:कल्पित कीमत /छाया कीमत (Shadow Price) जिनका प्रयोग पूंजी निवेश के प्रस्तावों के मूल्यांकन के लिए किया जाता है, को जे. टिनबरगिन (J. Tinbergen) और होलिस (Hollis) ने प्रतिपादित किया था।

63. निम्नांकित में से कौन-सी वस्तु लोक वस्तु (पब्लिक गुड) नहीं है? [Raj. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) कारें
Solution:सरकार निश्चित वस्तुओं तथा सेवाओं को उपलब्ध करवाती है, जिन्हें बाजार-तंत्र के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सकता, अर्थात उपभोक्ताओं तथा उत्पादकों में विनिमय के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। इस प्रकार की वस्तुओं को लोक वस्तु/सार्वजनिक वस्तु कहते हैं। इस प्रकार की वस्तुओं के उदाहरण हैं राष्ट्रीय सुरक्षा, सड़कें, सरकारी प्रशासन आदि। कारें लोक वस्तु की नहीं बल्कि निजी वस्तु का उदाहरण है।

64. यदि सरकार द्वारा कोई वस्तु जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, तो - [I.A.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता से कर देने वाली जनता को अंतरित कर दिया जाता है।
Solution:विकल्प अवसर लागत से अभिप्राय उस सर्वश्रेष्ठ विकल्प से है, जिसे किसी एक काम के बदले छोड़ दिया जाता है। सरल शब्दों में यदि एक बढ़ई एक दिन में या तो एक मेज अथवा दो कुर्सी बना पाता है, तो एक मेज की अवसर लागत दो कुर्सी होगी क्योंकि यदि वह एक मेज को बनाने का विकल्प चुनता है, तो वह दो कुर्सी के विकल्प का त्याग करता है। निःशुल्क वस्तु का विकल्प लागत शून्य होता है क्योंकि उसके बदले कुछ भी त्याग नहीं करना होता है, जैसे हवा, प्रकाश, जल आदि। परंतु यदि सरकार कोई वस्तु निःशुल्क उपलब्ध करवाती है, तो इसे प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के लिए उस वस्तु की विकल्प लागत तो शून्य होगी, परंतु इस वस्तु की कीमत की भरपाई करदाताओं से कर वसूली के द्वारा होगी। इस तरह सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई वस्तु के संदर्भ में विकल्प लागत को वस्तु को प्राप्त करने वाले उपभोक्ता से कर देने वाली जनता को अंतरित (Transfer) कर दिया जाता है।

65. व्यापार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

(1) यह मांग और आपूर्ति दोनों का प्रतिनिधित्व करता है।

(2) यह केवल मांग पक्ष से संबंधित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट -

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:व्यापार (Trade) एक ऐसी अवधारणा है जिसके अंतर्गत वस्तुओं के क्रय-विक्रय संबंधी क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है अर्थात "व्यापार से आशय क्रेता तथा विक्रेता दोनों के लाभ के लिए वस्तुओं के विनियमय से हैं" पीटरसन एवं प्लाउमैन के अनुसार, 'व्यापार की अवधारणा से आशय उन क्रियाओं से है जिनके द्वारा विभिन्न व्यक्ति पारस्परिक लाभ के लिए वस्तुओं और सेवाओं का पारंपरिक विनिमय करते हैं।" लाभोपार्जन के उद्देश्य से वस्तुओं व सेवाओं के क्रय-विक्रय को व्यापार कहते हैं। जो व्यक्ति इन क्रियाओं को संपन्न करते हैं, उन्हें व्यापारी (Trader) और उनकी क्रियाओं को व्यापार (Trade) से सम्बोधित किया जाता है।

इसके अंतर्गत वस्तुएं व सेवाएं ग्राहकों को या तो प्रत्यक्ष रूप से या मध्यस्थों के माध्यम से परोक्ष रूप से बेची जा सकती हैं किंतु दोनों ही दशाओं में व्यापारी का प्रमुख उद्देश्य उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के मध्य वस्तुओं व सेवाओं का विनिमय करना होता है।

66. वाणिज्य के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

(1) यह व्यवसाय का क्षेत्र है जो विनिमय की सुविधा के लिए सभी बाधाओं को दूर करने में सहायता करता है।

(2) यह उपभोक्ताओं तक उत्पादों को वितरित करने के कारकों से संबंधित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2
Solution:वाणिज्य (Commerce) एक व्यापक अवधारणा है जिसके अंतर्गत वस्तुओं व सेवाओं का क्रय-विक्रय (व्यापार) तथा इसकी सहायक क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है इस प्रकर 'व्यापार' वाणिज्य का प्रमुख अंग है तथा वे समस्त क्रियाएं जिनके द्वारा वस्तुएं उत्पादन केंद्र से क्रय करके उपभोक्ताओं के हाथों तक पहुंचाई जाती हैं वाणिज्य के अंतर्गत आती हैं। अतः वाणिज्य = व्यापार + व्यापार की सहायक क्रियाएं। 'व्यापार' में वस्तुओं या सेवाओं के क्रय-विक्रय को तथा सहायक क्रियाओं में बैंक बीमा, वित्तीय निगमों, परिवहन व संचार साधनों आदि को सम्मिलित किया जाता है। अर्थात् वाणिज्य में उन समस्त क्रियाओं का समावेश होता है जो उसकी उत्पत्ति के स्थान से उपभोग के स्थान तक वस्तुओं को ले जाने (व्यापार) तथा उत्पन्न बाधाओं को दूर करने (व्यापार की सहायक क्रियाएं) से संबंधित है।

67. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक किस बैंक के अंतर्गत कार्य करता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (b) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Solution:छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अंतर्गत कार्य करता है।