मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

परिभाषा

Total Questions: 50

1. लोकोक्ति का सामान्य अर्थ है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) लोक की उक्ति
Solution:लोकोक्ति का सामान्य अर्थ 'लोक की उक्ति' है। लोकोक्तियाँ समाज का भाषायी इतिहास होती हैं। इसलिए लोकोक्तियों के माध्यम से किसी समाज का सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं व्यावहारिक अध्ययन किया जा सकता है।

2. ऐसा वाक्यांश जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रतीत कराए, वह कहलाता है- [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) मुहावरा
Solution:ऐसा वाक्य जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रतीत कराए, उसे मुहावरा कहते हैं। हिन्दी में प्रचलित मुहावरा शब्द अरबी भाषा के मुहावर तथा उर्दू के मुहाविरा शब्द से प्रेरित है। मुहावरा का वास्तविक शाब्दिक अर्थ अभ्यास, बातचीत या बोलचाल है।

3. लोकोक्ति के सम्बन्ध में इनमें से कौन-सा कथन असत्य है? [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020]

Correct Answer: (b) लोकोक्ति पूर्ण वाक्य नहीं होती।
Solution:लोकोक्ति पूर्ण वाक्य होता है, जबकि मुहावरा अपूर्ण वाक्य होता है। अतः विकल्प (b) असत्य कथन है। अन्य सभी कथन सही/सत्य हैं।

4. लोक में प्रचलित उक्ति जिसका मूल अर्थ बना रहता है और स्वतन्त्र रूप से उसका प्रयोग भी किया जाता है, दिए गए विकल्पों में से सही उक्ति का चयन करें। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) लोकोक्ति
Solution:लोक में प्रचलित उक्ति जिसका मूल अर्थ बना रहता है और स्वतन्त्र रूप से उसका प्रयोग भी किया जाता है 'लोकोक्ति' होती है, जबकि मुहावरा वाक्यांश होता है, उसका क्रियारूप, लिंग, वचन, कारक के अनुसार बदल जाता है। मुहावरे में माध्यम की आवश्यकता होती है, स्वतन्त्र प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

5. अकस्मात् माँ का निधन होने पर राकेश ने उक्त वाक्य में उपयुक्त मुहावरे का प्रयोग कीजिए । [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) अपने कलेजे पर पत्थर रख लिया।
Solution:अकस्मात् माँ का निधन होने पर राकेश ने अपने कलेजे पर पत्थर रख लिया। इस प्रकार रिक्त स्थान पर विकल्प (a) होगा।

6. 'अक्ल पर पत्थर पड़ना' मुहावरे का अर्थ है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (c) बुद्धि भ्रष्ट होना
Solution:'अक्ल पर पत्थर पड़ना' मुहावरे का अर्थ 'बुद्धि भ्रष्ट होना' है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

7. 'अँगूठा दिखाना' मुहावरे का अर्थ है- [BPSC School Teacher Exam, 2024]

Correct Answer: (a) समय पर धोखा देना
Solution:'अँगूठा दिखाना' मुहावरे का अर्थ है- समय पर धोखा देना। 'अन्धेरखाता' मुहावरे का अर्थ है- अन्याय। पगड़ी उछालना मुहावरे का अर्थ है- बेइज्जत करना।

8. 'अँगूठा दिखाना' मुहावरे का अर्थ क्या है? [High Court (Group D) Exam, 2015]

Correct Answer: (b) धोखा देना
Solution:'अँगूठा दिखाना' मुहावरे का अर्थ 'धोखा देना' होता है।

9. 'अंग-अंग फूले न समाना' मुहावरे का सही अर्थ है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (c) बहुत आनन्दित होना
Solution:'अंग-अंग फूले न समाना' मुहावरे का सही अर्थ 'बहुत आनन्दित /खुश होना' है।

10. 'अण्डे सेना' मुहावरे का अर्थ है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (d) घर में बेकार बैठना
Solution:'अण्डे सेना' मुहावरे का अर्थ है-घर में बेकार बैठना। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।