मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-2)

Total Questions: 50

1. 'आसमान फट जाना' मुहावरे का सही अर्थ है- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (d) अचानक आफत आ पड़ना
Solution:'आसमान फट जाना' मुहावरे का सही अर्थ है'- अचानक आफत आ पड़ना'।

2. आग लगने पर कुआँ खोदना - मुहावरा का सही अर्थ होगा- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) संकट के समय बचाव के लिए सोचना
Solution:'आग लगने पर कुआँ खोदना' मुहावरा का सही अर्थ 'संकट के समय बचाव के लिए सोचना' होगा।

3. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ दिया गया है। [SSC. G.D.-2021]

'आकाश के तारे तोड़ना'

 

Correct Answer: (c) असम्भव काम करना
Solution:आकाश के तारे तोड़ना मुहावरे का अर्थ है- असम्भव काम करना। शेष विकल्प सही नहीं है।

4. कपटी मित्र के लिए सही मुहावरा है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (b) आस्तीन का साँप
Solution:'आस्तीन का साँप' मुहावरा का अर्थ 'कपटी मित्र' होता है।

5. 'आकाश-पाताल एक करना' मुहावरा किस अर्थ में प्रयुक्त होता है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (c) बहुत भारी प्रयास करना
Solution:'आकाश पाताल एक करना' मुहावरे का अर्थ है- बहुत भारी प्रयास करना। अन्य विकल्प असंगत हैं।

6. 'आग में घी डालना' मुहावरा का सही अर्थ है- [P.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (c) क्रोधी को और अधिक उत्तेजित करना
Solution:'आग में घी डालना' मुहावरा का सही अर्थ क्रोधी को और अधिक उत्तेजित करना है।

7. 'आँच न आने देना' मुहावरे का अर्थ निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (b) जरा भी कष्ट न आने देना
Solution:'आँच न आने देना' मुहावरे का अर्थ 'जरा भी कष्ट न आने देना' है। ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ की प्रतीति कराते हैं, मुहावरा कहलाते हैं।

8. निम्न मुहावरे का अर्थ है- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

'इलायची बाँटना'

 

Correct Answer: (b) दावत देना
Solution:'इलायची बाँटना' मुहावरे का अर्थ 'दावत देना' होता है।

9. 'ईद का चाँद होना' मुहावरे का अर्थ क्या है? [High Court (Group D) Main's Exam, 2016]

Correct Answer: (d) बहुत दिनों के बाद दिखाई देना
Solution:'ईद का चाँद होना' मुहावरे का अर्थ है-बहुत दिनों के बाद दिखाई देना।

10. 'जले पर नमक छिड़कना' मुहावरे का सटीक अर्थ है- [EMRS JSA Hostel Warden (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (a) दुःखी व्यक्ति को और दुःखी करना
Solution:'जले पर नमक छिड़कना', मुहावरे का सही अर्थ है- दुःखी व्यक्ति को और दुःखी करना। वस्तुतः जो जला है, वह पहले से ही दुःख या पीड़ा में है तथा उस पर 'नमक' छिड़कने से पीड़ा या दुःख में और वृद्धि होना स्वाभाविक है।