मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-2)

Total Questions: 50

21. 'एक आँख न भाना' मुहावरे का सही अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) बिल्कुल अच्छा न लगना
Solution:न 'एक आँख न भाना' कहावत (मुहावरा) का अर्थ है- बिल्कुल अच्छा न लगना।

22. निर्देश- निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है, जिसका एक भाग रेखांकित है। उस भाग का सही अर्थ नीचे दिए गए चार विकल्पों में से चुनिए। [T.G.T. परीक्षा, 2004]

विपिन को समझाना बेकार है, वह तो औंधी खोपड़ी है।

Correct Answer: (b) निपट मूर्ख
Solution:रेखांकित मुहावरे का अर्थ 'निपट मूर्ख' अथवा 'मूर्खता' होता है।

23. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। [SSC. G.D. 2024]

'औंधे मुँह गिरना'

 

Correct Answer: (b) पराजित होना
Solution:' औंधे मुँह गिरना' इस मुहावरे का सही अर्थ है- पराजित होना।

अण्टाचित करना, मुहावरे का अर्थ 'पछाड़ देना' है। कदम उखड़ना, मुहावरे का अर्थ 'भाग खड़े होना है। कमर कसना, मुहावरे का अर्थ 'तैयार हो जाना है।

24. 'अंगद का पैर होना' मुहावरे का अर्थ निम्नलिखित में से कौन-सा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) प्रतिज्ञा जिससे कभी न डिगे
Solution:'अंगद का पैर होना' मुहावरे का सर्वोत्तम अर्थ है- 'प्रतिज्ञा जिससे

कभी न डिगे। प्रश्नगत अन्य विकल्प असंगत हैं।

'आत्माभिमान/स्वाभिमान 'मनोभाव युक्त मुहावरे

(i) नमक का कर्जदार होना

(ii) नमक जोर मारना

(iii) छाती दूनी होनी

(iv) सिर गर्व से ऊंचा करना

25. 'कुएँ में गिरना' मुहावरे का सही अर्थ क्या है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (c) विपत्ति में पड़ना
Solution:'कुएँ में गिरना' मुहावरे का अर्थ है- विपत्ति में पड़ना। 'आटा गीला होना' मुहावरे का अर्थ भी विपत्ति में पड़ना होता है।

26. 'कब्र में पैर लटकना' मुहावरे का सही अर्थ है - [लेखपाल (Mains) 2022]

Correct Answer: (a) मृत्यु के समीप होना
Solution:'कब्र में पैर लटकना' मुहावरे का सही अर्थ 'मृत्यु के समीप होना' है।

27. 'किताब का कीड़ा होना' का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) बहुत अधिक पढ़ने वाला
Solution:'किताब का कीड़ा होना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है'बहुत अधिक पढ़ने वाला।

28. 'काठ होना' मुहावरे का इनमें से क्या अर्थ है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (d) स्तब्ध होना
Solution:'काठ होना' मुहावरे का अर्थ 'स्तब्ध होना' है। 'हाथ से तोते उड़ना' मुहावरे का अर्थ अचानक 'घबरा जाना'; 'हक्का-बक्का रह जाना' मुहावरे का अर्थ 'अचम्भे में पड़ जाना' होता है।

29. 'कच्चा चिठ्ठा खोलना' का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) सारा भेद खोल देना
Solution:'कच्चा चिट्ठा खोलना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है- 'सारा भेद खोल देना'।

30. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है। [SSC. G.D.- 2021]

'कथा के बैंगन'

 

Correct Answer: (d) केवल दूसरों के लिए उपदेश
Solution:'कथा के बैंगन' मुहावरे का अर्थ है- केवल दूसरों के लिए उपदेश, जबकि थाली के बैंगन का अर्थ अस्थिर चित्त वाला होता है।