मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-4)

Total Questions: 50

31. 'नौ दो ग्यारह होना' का अर्थ है- [T.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (c) भाग जाना
Solution:'नौ दो ग्यारह होना' का अर्थ है-भाग जाना।

32. 'सामने शेर को दहाड़ता देखकर मेरे प्राण सूख गए।' रेखांकित मुहावरे का अर्थ क्या है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) बहुत डर जाना।
Solution:रेखांकित मुहावरे का अर्थ है 'बहुत डर जाना'

अन्य महत्त्वपूर्ण मुहावरे-

मुँह की खाना - बुरी तरह हारना।

हाथ से तोते उड़ना- स्तब्ध होना।

अपने में न होना - होश में न होना।

33. निम्नलिखित में 'पगड़ी उछालना' मुहावरे का सही अर्थ है : [M.P. Professional Exam.10.12.2017]

Correct Answer: (c) अपमान करना
Solution:'पगड़ी उछालना' मुहावरे का सही अर्थ है- अपमान करना। 'पगड़ी रखना' मुहावरे का अर्थ इज्जत बचाना, 'पगड़ी बदलना मुहावरे का अर्थ पक्की मित्रता होना होता है।

34. 'पसीना पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है- [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (c) शर्मिन्दा होना
Solution:'पसीना-पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है- 'शर्मिन्दा होना।

अन्य महत्त्वपूर्ण मुहावरे

कट जाना- शर्मिन्दा होना।

खून खुश्क होना- भयभीत होना।

जामे से बाहर होना अति क्रुद्ध होना।

35. वह हमेशा गलत सलाह देता रहता है। वाक्य के रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा कौन-सा है? [UPPCL-JE-(Cilvil) Exam, 2015]

Correct Answer: (a) पट्टी पढ़ाना
Solution:दिए गए विकल्पों में 'गलत सलाह देना' का सही मुहावरा पट्टी पढ़ाना होगा।

36. 'पौ बारह होना' मुहावरे का अर्थ है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I) आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (c) अत्यधिक लाभ लेना
Solution:'पौ बारह होना' मुहावरे का अर्थ है-अत्यधिक लाभ कमाना/लेना। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

37. 'पारा उतरना' मुहावरे का अर्थ है - [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2012]

Correct Answer: (b) क्रोध कम होना
Solution:'पारा उतरना' मुहावरे का अर्थ 'क्रोध का कम होना' होता है।

38. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ दिया गया है। [SSC. G.D.- 2021]

'पर निकलना'

 

Correct Answer: (c) स्वच्छन्द हो जाना
Solution:'पर निकलना' मुहावरे का सही अर्थ 'स्वच्छन्द हो जाना' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण मुहावरे

पाँव उखड़ना - हारकर भाग जाना

हवाइयाँ छूटना - रंग उड़ जाना

हिन्दी की चिन्दी निकालना - बात की तह तक पहुँचना

39. 'पानी पीकर जात पूछना' का अर्थ है- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) काम निकलने के बाद सोचना
Solution:'पानी पीकर जात पूछना' मुहावरा का अर्थ 'काम निकलने के बाद सोचना होता' है।

40. 'परेशान करना' के लिए छत्तीसगढ़ी में कौन-सा मुहावरा है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (e) चुचुवा के रहना
Solution:'परेशान करना' के लिए छत्तीसगढ़ी में मुहावरा 'चुचुवा के रहना' होता है।