मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-4)

Total Questions: 50

41. 'पानी का बुलबुला होना' मुहावरे का सही अर्थ है- [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (b) क्षणभंगुर होना
Solution:'पानी का बुलबुला होना' मुहावरे का सही अर्थ है- क्षणभंगुर होना।

अन्य महत्त्वपूर्ण मुहावरे

आँखें चमकना - प्रसन्न होना/हर्षित होना

कलेजा मुँह को आना - घबरा जाना

कलेजा थामना - भयभीत होना

42. 'स्वावलम्बी होने' के लिए सही मुहावरा है- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (c) पैरों पर खड़ा होना
Solution:'स्वावलम्बी होने' के लिए सही मुहावरा पैरों पर खड़ा होना' है।

शेष इस प्रकार है-

पौ बारह होना - अत्यधिक लाभ होना।

पानी फेर देना - नष्ट कर देना/बिगाड़ देना।

फूंक-फूंक कर पैर - रखना अत्यन्त सावधानी दिखाना।

43. 'पट्टी पढ़ाना' मुहावरे का अर्थ निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (b) बुरी राय देना
Solution:'पट्टी पढ़ाना' मुहावरे का अर्थ होता है बुरी राय देना। 'पंख न मारना' मुहावरे का अर्थ पहुँच न होना। 'पगड़ी उछालना' मुहावरे का अर्थ बेइज्जत करना होता है।

44. 'फूंक-फूंक कर पैर रखना', इस मुहावरे का सही अर्थ है- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020 UPSSSC Forest guard - 2021 आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (c) सोच-विचारकर काम करना
Solution:फूँक - फूंक कर पैर रखना' मुहावरे का सही अर्थ है- सोच-विचारकर काम करना।

कुछ महत्त्वपूर्ण मुहावरे व उनके अर्थ

कान में तेल डालना - कुछ न सुनना

मुँह पकड़ना - बोलने से रोकना

कान फूंकना - दीक्षा देना/बहकाना

हाथ से तोते उड़ना - स्तब्ध होना।

45. 'बछिया का ताऊ' का अर्थ है- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखा. व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) अत्यधिक मूर्ख व्यक्ति
Solution:'बछिया का ताऊ' मुहावरे का अर्थ' अत्यधिक मूर्ख व्यक्ति' होता है।

46. 'बहती गंगा में हाथ धोना' मुहावरे का सही अर्थ है- [UPPCS (C-SAT) Exam- 2021; P.G.T. परीक्षा 2004]

Correct Answer: (b) अवसर का लाभ उठाना
Solution:'बहती गंगा में हाथ धोना' मुहावरे का सही अर्थ 'अवसर का लाभ उठाना' होता है।

कुछ महत्त्वपूर्ण मुहावरे तथा उनके अर्थ

लल्लो-चप्पो करना बातें बनाना

दाल-भात में मूसलचन्द बेकार दखल देना

47. 'बात का धनी' मुहावरे का अर्थ है - [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (a) वायदे का पक्का।
Solution:'बात का धनी' मुहावरे का अर्थ 'वायदे का पक्का' होता है। इसका उचित वाक्य प्रयोग 'मेरा मालिक बात का धनी है, उसने मेरे बेटे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली थी, वह उसे अवश्य पूरा करेगा।'

48. 'बरस पड़ना' मुहावरे का सही अर्थ है? [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) अत्यधिक क्रोधित होना
Solution:'बरस पड़ना' मुहावरे का सही अर्थ 'अत्यधिक क्रोधित होना' होता है।

49. 'बात बनाना' मुहावरे का अर्थ है- [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (d) बहाना करना
Solution:'बात बनाना' मुहावरे का सही अर्थ है- बहाना करना।

50. 'प्रायः निर्दलीय, सत्तारूढ़ दल में सम्मिलित होकर लाभ उठा लेते हैं।' [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

उपर्युक्त वाक्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मुहावरा होगा-

 

Correct Answer: (a) बहती गंगा में हाथ धोना
Solution:'प्रायः निर्दलीय, सत्तारूढ़ दल में सम्मिलित होकर लाभ उठा लेते हैं।' इस वाक्य में सर्वाधिक उपयुक्त मुहावरा 'बहती गंगा में हाथ धोना' है, जिसका अर्थ 'अवसर का लाभ उठाना' है।