मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-6)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है। [SSC. G.D. 2024]

 'हुक्का भरना'

 

Correct Answer: (c) सेवा करना
Solution:'हुक्का भरना' मुहावरे का सही अर्थ है, सेवा करना। हुक्का पानी बन्द होना मुहावरे का सही अर्थ है- जाति से बहिष्कृत होना।

2. अर्थ और प्रयोग की दृष्टि से एक मुहावरा गलत है - [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (a) हाथ मलना हाथ साफ करना। प्रयोग - कड़ाके की सर्दी में वह अपने हाथ मल रहा था।
Solution:प्रस्तुत मुहावरों तथा उनके अर्थ एवं प्रयोग की दृष्टि से विकल्प (a) गलत है। हाथ मलना मुहावरे का सही अर्थ 'पछताना' है। अन्य विकल्प सही हैं।

3. 'हाथ न आना' इस मुहावरे का निकटतम अर्थ है- [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (a) पकड़ में न आना
Solution:'हाथ न आना' मुहावरे का अर्थ 'पकड़ में न आना' होता है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।

4. हिसाब बैठना। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (d) सुभीता होना
Solution:'हिसाब बैठना' मुहावरे का अर्थ है 'सुभीता होना। इसका एक अन्य अर्थ 'पारस्परिक अनुकूल व्यवहार होना' भी होता है।

5. 'हथियार डाल देना' मुहावरे का सही अर्थ बताइए। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)]

Correct Answer: (d) हार मान लेना
Solution:'हथियार डाल देना' मुहावरे का सही अर्थ है- 'हार मान लेना'।

6. 'त्रिशंकु होना' का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) किसी ओर का न रहना
Solution:'त्रिशंकु होना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है-'किसी ओर का न रहना।

7. 'अशर्फियाँ लुटें और कोयले पर मोहर' लोकोक्ति का अर्थ क्या होगा? [UPSSSC PET 29-10-2023 (I)]

Correct Answer: (a) बड़े-बड़े खर्चों पर ध्यान न देना, छोटे खर्चों में कंजूसी दिखाना।
Solution:अशर्फियाँ लुटें और कोयले पर मोहर, लोकोक्ति का सही अर्थ है - बड़े-बड़े खर्चों पर ध्यान न देना, छोटे खर्चों में कंजूसी करना /मूल्यवान वस्तु भले ही चली जाय लेकिन छोटी-छोटी वस्तुओं को बचाए रखना।

8. 'अपना मकान कोट समान' लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (c) अपने घर में जो सुख है वह कहीं नहीं
Solution:'अपना मकान कोट समान' लोकोक्ति का सही अर्थ है- अपने घर में जो सुख है वह कहीं नहीं।

9. अरहर की टट्टी गुजराती ताला लोकोक्ति का अर्थ है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (c) छोटी वस्तु के लिए अधिक व्यय करना
Solution:'अरहर की टट्टी गुजराती ताला' मुहावरे का अर्थ 'छोटी वस्तु के लिए अधिक व्यय करना' है।

10. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है। [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I) SSC. G.D. 2024]

'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता'

Correct Answer: (b) अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता
Solution:'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता' इस लोकोक्ति का सही अर्थ है- अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता।