मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-6)Total Questions: 5011. निम्नलिखित में से लोकोक्ति को चुनिए [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004](a) अन्धे की लकड़ी(b) नौ दो ग्यारह होना(c) गले पड़ना(d) अधजल गगरी छलकत जायCorrect Answer: (d) अधजल गगरी छलकत जायSolution:प्रस्तुत विकल्प (d) में अधजल गगरी छलकत जाय, लोकोक्ति है, शेष मुहावरे हैं।12. 'अन्धी पीसे, कुत्ता खाय' लोकोक्ति का अर्थ है- [U.K. PCS (C-SAT) Exam, 2016](a) हानि ही हानि होना(b) अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासन(c) लाभ कम, हानि ज्यादा(d) मालिक से दुश्मनी करनाCorrect Answer: (b) अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासनSolution:'अन्धी पीसे, कुत्ता खाय' लोकोक्ति का अर्थ 'अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासन' होता है।13. 'अपनी बुराई नहीं दिखती' अर्थ को व्यक्त करने वाली लोकोक्ति कौन-सी है? [UPPCL JE Exam, 04-मार्च, 2016 (प्रथम पाली)](a) चिराग तले अन्धेरा(b) एक पन्थ दो काज(c) आगे नाथ न पीछे पगहा(d) अन्धों में काना राजाCorrect Answer: (a) चिराग तले अन्धेराSolution:'अपनी बुराई नहीं दिखती' अर्थ को व्यक्त करने वाली लोकोक्ति 'चिराग तले अन्धेरा' होता है।14. 'अन्धों में काना राजा' रेखांकित लोकोक्ति का अर्थ है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) गुणहीनों के बीच एक गुणवान व्यक्ति।(b) ओछे व्यक्ति में ऐंठन होती है।(c) बहुत ही लालची।(d) अकेला आदमी मजबूर होता है।Correct Answer: (a) गुणहीनों के बीच एक गुणवान व्यक्ति।Solution:'अन्धों में काना राजा' लोकोक्ति का अर्थ है- 'गुणहीनों के बीच एक गुणवान व्यक्ति।'15. 'अभागा सुख से वंचित रह जाता है' के अर्थ के लिए सही लोकोक्ति कौन-सा है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) अन्धा बटेर कीचड़ खाए(b) अन्धा बगुला कीचड़ खाए(c) अन्धा कबूतर कीचड़ खाए(d) अन्धा बत्तख कीचड़ खाएCorrect Answer: (b) अन्धा बगुला कीचड़ खाएSolution:'अभागा सुख से वंचित रह जाता है' के अर्थ के लिए सही लोकोक्ति है- अन्धा बगुला कीचड़ खाए।16. नीचे दिए गए वाक्य के लिए सही मुहावरा बताइएः [MPSI (SI) Exam, 26th oct 2017 (09:00 AM)]'युवकों को...... होने पर ही विवाह करना चाहिए।' (a) अपने पैरों पर दौड़ने योग्य(b) अपने पैर पसारने के बाद(c) अपने पैरों पर खड़े(d) अपने मुँह मिया मिट्टूCorrect Answer: (c) अपने पैरों पर खड़ेSolution:'अपने पैरों पर खड़ा होना' मुहावरे का अर्थ होता है- स्वावलम्बी होना। प्रश्नानुसार इस मुहावरे का सही वाक्य प्रयोग होगा- 'युवकों को अपने पैरों पर खड़े होने पर ही विवाह करना चाहिए।'17. 'अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप' लोकोक्ति का अर्थ है - [UPSSSC Forest guard - 2021](a) अधिक बारिश होना।(b) अधिक धूप निकलना।(c) किसी भी बात या वस्तु का अधिक होना ठीक नहीं।(d) बरसात में धूप निकलना।Correct Answer: (c) किसी भी बात या वस्तु का अधिक होना ठीक नहीं।Solution:'अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप' एक लोकोक्ति हैं, जिसका अर्थ किसी भी बात या वस्तु का अधिक होना ठीक नहीं है। शेष विकल्प गलत हैं।18. 'अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता' का अर्थ होगा- [T.G.T. परीक्षा, 2003](a) स्वयं प्रयत्न करने पर ही काम बनता है(b) विपत्ति में पड़े बिना अच्छा फल नहीं मिलता(c) प्रयत्न किये बिना वास्तविकता सामने नहीं आती(d) स्वयं ही सब कार्य करना पड़ता हैCorrect Answer: (a) स्वयं प्रयत्न करने पर ही काम बनता हैSolution:'अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता' लोकोक्ति का अर्थ है-स्वयं प्रयत्न करने पर ही काम बनता है।19. 'अपनी करनी पार उतरनी' लोकोक्ति का अर्थ है - [UPSSSC Forest guard - 2021 U.P.P.C.S. (CSAT) Exam., 2019](a) अपने अच्छे कर्म से ही व्यक्ति का कल्याण होता है।(b) बुरे कर्मों का फल बुरा होता है।(c) अपना कर्म अपना होता है।(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) अपने अच्छे कर्म से ही व्यक्ति का कल्याण होता है।Solution:'अपनी करनी पार उतरनी' लोकोक्ति का है अपने अच्छे कर्म से ही व्यक्ति का कल्याण होता है, अथवा अपना कर्म फल स्वयं भोगना पड़ता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस प्रश्न पर सभी को समान अंक प्रदान किया है।20. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है। [SSC. G.D. 2024]'अस्सी की आमद, चौरासी खर्च (a) आमदनी से अधिक खर्च(b) अपनी इज्जत अपने हाथ होती है(c) बेसहारे का सहारा(d) मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार ही फल मिलता हैCorrect Answer: (a) आमदनी से अधिक खर्चSolution:अस्सी की आमद, चौरासी खर्च लोकोक्ति का सही अर्थ है- आमदनी से अधिक खर्च।Submit Quiz« Previous12345Next »