मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-6)

Total Questions: 50

21. निम्न में से मुहावरा नहीं है - [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2012]

Correct Answer: (c) अन्त भला तो सब भला
Solution:'अन्त भला तो सब भला' लोकोक्ति है, जबकि शेष वाक्य मुहावरे हैं।

22. आगे नाथ न पीछे पगहा [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) किसी तरह की जिम्मेदारी का न होना
Solution:'आगे नाथ न पीछे पगहा' लोकोक्ति का सही अर्थ है- किसी तरह की जिम्मेदारी का न होना।

23. 'आये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास' लोकोक्ति का अर्थ क्या है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (d) किसी कार्य विशेष की उपेक्षा कर दूसरे कार्य को करना
Solution:'आये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास' का अर्थ 'किसी कार्य विशेष की उपेक्षा कर दूसरे कार्य को करना' है।

24. 'घर का भेदी लंका ढाए' कहावत का निम्नलिखित में से कौन-सा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) आपसी फूट से सर्वनाश होता है।
Solution:'घर का भेदी लंका ढाए' कहावत / लोकोक्ति का सही अर्थ है- आपसी फूट से सर्वनाश होता है।

25. 'आँख एक नहीं कलेजा टुक टुक' लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (b) बनावटी दुःख प्रकट करना
Solution:'आँख एक नहीं कलेजा टुक-टुक' लोकोक्ति का अर्थ है - बनावटी दुःख प्रकट करना।

26. 'आँख का अन्धा नाम नयनसुख' लोकोक्ति का क्या अर्थ है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018 UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III)]

Correct Answer: (a) गुण के विरुद्ध नाम का होना
Solution:'आँख का अन्धा नाम नयनसुख' लोकोक्ति का अर्थ 'गुण के विरुद्ध नाम का होना' है।

27. 'आँधी आवे बैठ गँवावे' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) विपरीत परिस्थिति में उपयुक्त समय आने का इन्तजार करना।
Solution:'आँधी आवे बैठ गँवावे' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है' विपरीत परिस्थिति में उपयुक्त समय आने का इन्तजार करना।'

28. 'आसमान से गिरा खजूर पर अटका' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) एक नई मुसीबत में पड़ना
Solution:'आसमान से गिरा खजूर पर अटका' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है-'एक नई मुसीबत में पड़ना'।

29. 'आ बैल मुझे मार' इस कहावत का सही अर्थ बताइए- [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (b) जानबूझ कर मुसीबत में पड़ना।
Solution:'आ बैल मुझे मार' कहावत का अर्थ जानबूझ कर मुसीबत में पड़ना है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं। इस कहावत का उचित प्रयोग है तुमने गुण्डे को ललकार कर आ बैल मुझे मार वाली कहावत चरितार्थ कर दी।

30. 'आगे कुआँ पीछे खाई' का अर्थ है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2015 K.V..S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) दोनों ओर मुसीबत
Solution:'आगे कुआँ पीछे खाई' का अर्थ 'दोनों ओर मुसीबत' होता है।