मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-6)

Total Questions: 50

31. सब ओर विपत्ति का होना' इस अर्थ के लिए सही लोकोक्ति निम्नलिखित में से कौन सी है? [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (a) आगे कुआँ पीछे खाई
Solution:'सब ओर विपत्ति का होना', इस अर्थ के लिए सही लोकोक्ति है- आगे कुआँ पीछे खाई।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

ऊँट के मुँह में जीरा - अधिक खाने वाले को अतिअल्प मिलना।

एक अनार सौ बीमार - कम वस्तु/ चीज लेकिन चाहने वाले अधिक।

एक तो करेला, दूसरे नीम चढ़ा - एक दोष के साथ ही दूसरा दोष भी।

32. 'आप मियाँजी माँगते द्वार खड़े दरवेश' इस लोकोक्ति का सही अर्थ है- [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) किसी निर्धन के घर भिखारियों की भीड़ होना
Solution:'आप मियाँजी माँगते द्वार खड़े दरवेश' लोकोक्ति का सही अर्थ है- किसी निर्धन के घर भिखारियों की भीड़ होना।

33. 'दोहरा लाभ' के अर्थ के लिए सही लोकोक्ति क्या है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (b) आम के आम गुठलियों के दाम
Solution:'दोहरा लाभ' के अर्थ के लिए सही लोकोक्ति है आम के आम गुठलियों के दाम।

अन्य महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ-

अण्डे सेवे कोई, बच्चे लेवे कोई - परिश्रम किसी का लाभकिसी और को

जूठा खाय, मीठे के लालच - लाभ के लालच में नीच कार्य करना।

34. 'आम के आम गुठलियों के दाम' लोकोक्ति का सही अर्थ है- [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (द्वितीय पाली) BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) दोहरा लाभ
Solution:आम के आम गुठलियों के दाम लोकोक्ति का सही अर्थ 'दोहरा लाभ सब तरह से हितकर' होता है।

35. 'आँख के अन्चे गाँठ के पूरे' लोकोक्ति का सही अर्थ है- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2017, P.G.T. परीक्षा, 2010, 2004, G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2017, UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद् परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (c) मूर्ख धनवान
Solution:'आँख के अन्धे गाँठ के पूरे' लोकोक्ति का सही अर्थ 'मूर्ख धनवान है।

36. 'आँख न दीदा काढ़े कसीदा' लोकोक्ति का अर्थ क्या है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) योग्यता न रहने पर भी काम करने की शेखी भरना
Solution:'आँख न दीदा काढ़े कसीदा' लोकोक्ति का अर्थ योग्यता न रहने पर भी काम करने की शेखी भरना।

37. 'आठ कनौजिया नौ चूल्हे' लोकोक्ति का अर्थ क्या होता है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) अलगाव की स्थिति
Solution:'आठ कनौजिया नौ चूल्हे' का अर्थ है- अलगाव की स्थिति।

38. 'इन तिलों में तेल नहीं' इस लोकोक्ति का सही अर्थ है- [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) किसी प्रकार के लाभ की सम्भावना का न होना
Solution:'इन तिलों में तेल नहीं' लोकोक्ति का अर्थ है- किसी प्रकार के लाभ की सम्भावना का न होना।

अन्य महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ

तख्त या तख्ता- शान से रहना या भूखे मरना।

तेल न मिठाई, चूल्हे धरी कड़ाही बिना सामान के काम नहीं होता।

तेली के बैल को घर ही पचास कोस घर में ही बहुत काम होना।

39. निम्नलिखित में लोकोक्ति कौन-सी है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (b) उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे
Solution:'उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे' लोकोक्ति है। इस लोकोक्ति का अर्थ 'दोषी व्यक्ति निर्दोष पर ही दोष लगाए' होता है। अन्य सभी मुहावरे हैं।

40. 'ऊँट की चोरी निहुरे निहुरे' का अर्थ है- [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2017]

Correct Answer: (b) बड़े काम छिपकर नहीं किए जा सकते
Solution:'ऊँट की चोरी निहुरे निहुरे' का अर्थ है- बड़े काम छिपकर नहीं किए जा सकते।