मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-7)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है। 'खरी मजूरी, चौखा काम' [SSC. G.D. 2024 Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (c) तुरन्त मजदूरी मिलने पर कार्य भी अच्छा होता है
Solution:खरी मजूरी, चौखा काम लोकोक्ति का सही प्रचलित रूप है- खरी मजूरी चोखा काम। इस लोकोक्ति का अर्थ है- तुरन्त मजदूरी मिलने पर कार्य भी अच्छा होता है-

12. 'गुड़ ना दे, गुड़ की..... इस लोकोक्ति को उचित विकल्प से पूर्ण कीजिए। [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) सी बात तो करे
Solution:'गुड़ ना दे, गुड़ की सी बात तो करे। यह लोकोक्ति है। अतः रिक्त स्थान में 'सी बात तो करे' का प्रयोग होगा।

13. गंगा गये गंगादास, जमुना गये जमुनादास' लोकोक्ति का सही अर्थ है। [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020, G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) सिद्धान्त बदलने वाला
Solution:गंगा गये गंगादास, जमुना गये जमुनादास' लोकोक्ति का सही अर्थ है- सिद्धान्त बदलने वाला/सिद्धान्तहीन मनुष्य ।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

ओखली में सिर दिया, तो मूसलों से क्या डर - काम करने पर उतारू होना।

चौवे गये छब्बे बनने दूवे बनकर लौटे - लाभ के स्थान पर हानि होना।

गुड़ खाय गुलगुलों से परहेज - झूठा ठोंग रचना ।

14. गूँगे का गुड़ लोकोक्ति का सही अर्थ है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (b) अवर्णनीय सुख
Solution:'गूँगे का गुड़' लोकोक्ति का सही अर्थ है- अवर्णनीय सुख।

15. 'गोद में लड़का शहर भर में ढिंढोरा' मुहावरा का सही अर्थ है? [P.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (c) पास में वस्तु रहते हुए चारों ओर खोजना
Solution:'गोद में लड़का शहर भर में ढिंढोरा' मुहावरा का सही अर्थ 'पास में वस्तु रहते हुए चारों ओर खोजना' है।

16. 'घाट-घाट का पानी पीना' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) अनेक क्षेत्रों का अनुभव
Solution:'घाट-घाट का पानी पीना' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है- 'अनेक क्षेत्रों का अनुभव।

17. 'घड़ी में तोला घड़ी में माशा' का अर्थ है- [T.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (d) जरा सी बात पर खुश और नाराज होना
Solution:घड़ी में तोला घड़ी में माशा का अर्थ है-जरा सी बात पर खुश और नाराज होना।

18. लोकोक्ति का अर्थ बताइए- [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

'घर में नहीं दो दाने, बुढ़िया चली भुनाने।'

Correct Answer: (b) व्यर्थ का दिखावा करना।
Solution:'घर में नहीं दो दाने, बुढ़िया चली भुनाने' लोकोक्ति का अर्थ है- व्यर्थ का दिखावा करना।

19. निम्नलिखित में से 'घर पर फूस नहीं नाम धनपत' लोकोक्ति का क्या तात्पर्य है? [DSSSB Asst T. Gr. III, 2024]

Correct Answer: (c) गुण कुछ नहीं पर गुणवान् कहलाने की इच्छा
Solution:

20. घर आया-होगा___भी नहीं निकाला जाता। खाली स्थान पर होगा- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) कुत्ता
Solution:'घर आया कुत्ता भी नहीं निकाला जाता' लोकोक्ति है। अतः रिक्त स्थान पर 'कुत्ता' होगा। इसका अर्थ है-घर आये तुच्छ से तुच्छ व्यक्ति का भी निरादर नहीं करना चाहिए।