मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-7)

Total Questions: 50

21. 'निराग तले अँधेरा' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) निकट के दोष को न देख पाना
Solution:'चिराग तले अँधेरा' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है 'निकट के दोष को न देख पाना।

22. 'चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात' लोकोक्ति का अर्थ है [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (a) थोड़े दिन का सुख
Solution:'चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात' लोकोक्ति का अर्थ है-थोड़े दिन का सुख।

23. 'चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए' लोकोक्ति का निम्नलिखित में से उपयुक्त अर्थ चुनें। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III) उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा) 2024 (I-पॉली)]

Correct Answer: (c) बहुत कंजूसी
Solution:'चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए' लोकोक्ति का सही अर्थ है 'बहुत कंजूसी'।

24. 'चोटी का पसीना एड़ी तक आना' इस कहावत का अर्थ बताएँ। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) कड़ा परिश्रम करना
Solution:'चोटी का पसीना एड़ी तक आना' इस कहावत का अर्थ 'कड़ा परिश्रम करना' होता है।

25. 'अयोग्य के पास अच्छी वस्तु' - इनमें से किस लोकोक्ति के लिए सटीक अर्थ है- [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (d) छछँदर के सिर पर चमेली का तेल
Solution:'छछूदर के सिर पर चमेली का तेल' लोकोक्ति का सटीक अर्थ है- अयोग्य के पास अच्छी वस्तु।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

छठी का दूध याद आना - संकट में पड़ना

जिसकी लाठी उसकी भैंस - शक्तिशाली का ही राज चलता है।

चौवे गये छब्छे होने, दुबे बनकर आये - अधिक पाने के चक्कर में अपना सब कुछ गंवा देना।

छटाँक चून चौवारे रसोई - मिथ्या आडम्बर।

26. "छटाँक चून चौबारे रसोई" इस लोकोक्ति का अर्थ क्या है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) झूठा दिखावा और शान
Solution:'छटाँक चून चौवारे रसोई' लोकोक्ति का अर्थ है झूठा दिखावा और शान।

अन्य महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ

'छप्पर पर फूस नहीं ड्यौढ़ी पर नाच' - दरिद्रता की अवस्था में

भी वैभव-प्रदर्शन करना।

चूल्हे आग न घड़े पानी - अत्यन्त दीन-हीन होना।

दिन ईद रात शरबत - शानदार जीवन

27. 'मिथ्या आडम्बर' के अर्थ में किस लोकोक्ति का प्रयोग होता है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (a) छटांक चून चौबारे रसोई
Solution:'मिथ्या आडम्बर' के अर्थ हेतु सही लोकोक्ति है छटाँक चून चौबारे रसोईी

28. 'छछूदर के सिर पर चमेली का तेल' का अर्थ है [UP TET Exam (I-5) 2019 नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (b) अयोग्य व्यक्ति को अच्छी चीज देना
Solution:'छछँदर के सिर पर चमेली का तेल' का अर्थ है- अयोग्य व्यक्ति को अच्छी चीज देना। यह प्रचलित लोकोक्ति है। 'मिथ्या आडम्बर' अर्थ में ऊँची दुकान फीका पकवान' लोकोक्ति प्रयुक्त होती है।

29. 'महाकृपण' के अर्थ में किस लोकोक्ति का प्रयोग होता है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (b) जी जाए, घी न जाए
Solution:'जी जाए, घी न जाए, लोकोक्ति का अर्थ 'महाकृपण' के अर्थ में है।

30. जब ओखली में सिर दिया, तो मूसल से क्या डरना। लोकोक्ति के सही अर्थ का चयन कीजिए। [CRPF Tradesman परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) कोई काम करने की सोच लेने पर न घबराना
Solution:जब ओखली में सिर दिया, तो मूसल (मूसलों) से क्या डरना, लोकोक्ति का सही अर्थ है कोई काम करने की सोच लेने पर न घबराना। इसका एक अन्य अर्थ है काम करने पर उतारू होना।