मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-8)

Total Questions: 43

1. धोये जो सौ बार तो होये ना सेत। [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (c) काजर
Solution:रिक्त स्थान पर 'काजर' होगा, क्योंकि 'धोये जो सौ बार तो काजर होये ना सेत' लोकोक्ति है।

2. 'धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का' लोकोक्ति का अर्थ है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) कहीं ठौर-ठिकाना न होना।
Solution:'धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का' इस लोकोक्ति का अर्थ है- कहीं ठौर-ठिकाना न होना।

3. 'नेकी कर दरिया में डाल' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) उपकार करके उपकार की बात को भूल जाना
Solution:'नेकी कर दरिया में डाल' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है 'उपकार करके उपकार की बात को भूल जाना'।

4. 'न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी' इसका अर्थ है- [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (d) असम्भव कार्य
Solution:'न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी' इसका अर्थ न पूरी - होने वाली शर्त अथवा असम्भव कार्य होता है।

5. 'नौ दिन चले अढ़ाई कोस' से तात्पर्य है- [T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (d) अधिक परिश्रम का थोड़ा फल मिलना
Solution:'नौ दिन चले अढ़ाई कोस' से तात्पर्य है-अधिक परिश्रम का थोड़ा फल मिलना।

6. 'नीम हकीम खतरे जान' का अर्थ है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (a) अल्प ज्ञान हानिकारक होता है।
Solution:'नीम हकीम खतरे जान' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है- 'अल्प ज्ञान हानिकारक होता है'।

7. 'पगड़ी रख, घी चख' लोकोक्ति का अर्थ है- [UP CSAT Exam 2018]

Correct Answer: (a) मान सम्मान से ही जीवन का आनन्द है
Solution:'पगड़ी रख, घी चख' लोकोक्ति का अर्थ है-मान सम्मान से ही जीवन का आनन्द है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

8. पत्थर को जोंक नहीं लगती लोकोक्ति/कहावत का अर्थ है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) हठी पर कोई प्रभाव नहीं होता
Solution:'पत्थर को जोंक नहीं लगती' कहावत का तात्पर्य है कि निर्मम 4 व्यक्ति पर कोई असर नहीं पड़ता। विकल्प में उचित उत्तर न होने के कारण निकटस्थ उत्तर विकल्प (d) माना जा सकता है।

9. 'पढ़े फारसी वेचे तेल, यह देखो कुदरत का खेल' लोकोक्ति का सही अर्थ है- [P.G.T. परीक्षा, 2000]

Correct Answer: (b) योग्यता होते हुए भी विवशता के कारण निम्न स्तर का कार्य करना
Solution:'पढ़े फारसी बेचे तेल, यह देखो कुदरत का खेल' लोकोक्ति का अर्थ है-योग्यता होते हुए भी विवशता के कारण निम्न स्तर का कार्य करना अथवा गुणवान होने पर भी दुर्भाग्य से छोटा काम मिलना है।

10. 'प्रभुता पाइ काडु मद नाहीं' लोकोक्ति का अर्थ है- [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद् परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) शक्ति पाने पर व्यक्ति अभिमानी हो जाता है
Solution:'प्रभुता पाइ काहु मद नाहीं।' लोकोक्ति का अर्थ है शक्ति पाने पर व्यक्ति अभिमानी हो जाता है।