मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

परिभाषा

Total Questions: 50

11. अरण्य रोदन मुहावरे का अर्थ स्पष्ट कीजिए। [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) निरर्थक
Solution:अरण्य रोदन मुहावरे का अर्थ 'निरर्थक' या 'ऐसी बात जिस पर किसी का ध्यान न हो' होता है।

12. अरण्य रोदन का अर्थ है - [Chhattisgarh .TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (d) व्यर्थ में अपनी विपदा सुनाना
Solution:'अरण्य रोदन' का अर्थ व्यर्थ में अपनी विपदा सुनाना है, अर्थात् जिस पर किसी का ध्यान न हो।

13. अंगार सिर पर घर लेना, दिए गए विकल्पों में से मुहावरे के सही अर्थ का चयन करें। [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (d) कठिन विपत्ति सहना
Solution:अंगार सिर पर घर लेना मुहावरे का सही अर्थ 'कठिन विपत्ति सहना' होता है।

14. 'अपने मुँह मियाँ-मिट्टू बनना' का अर्थ है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2013 T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (a) अपनी प्रशंसा स्वयं करना।
Solution:'अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना' का अर्थ 'अपनी प्रशंसा स्वयं करना' होता है।

15. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। [SSC. G.D. 2024]

'अपना घर समझना '

 

Correct Answer: (b) संकोच न करना
Solution:अपना घर समझना, मुहावरे का सही अर्थ है- संकोच न करना। वस्तुतः इस मुहावरे का प्रयोग उस स्थान पर किया जाता है, जहाँ पूरी सहजता और आत्मविश्वास के साथ-साथ रहा जा सके। वाक्य प्रयोग वह नए शहर में गया और शीघ्र ही उसे अपना घर समझ लिया।

16. 'अन्दर अन्दर कड़ाही में गुड़ पगना' का अर्थ है- [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (b) गुप्त मन्त्रणा होना
Solution:'अन्दर-अन्दर कड़ाही में गुड़ पगना' का अर्थ है-गुप्त मन्त्रणा होना।

17. 'अवांछित संवाद' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है- [P.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (b) सिर खाना
Solution:'सिर खाना' मुहावरा का अर्थ 'कोई बात बार-बार कहकर किसी को परेशान करना' अर्थात् 'अवांछित संवाद' होता है।

18. अन्धेर नगरी का अर्थ है- [UPSSSC आबकारी सिपाही (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) अन्याय की जगह
Solution:अन्धेर नगरी का अर्थ है-अन्याय की जगह।

19. 'अन्धे को दीपक दिखाना' मुहावरे का सही अर्थ चुनिये- [UPSSSC आबकारी सिपाही (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) ना समझ को उपदेश देना
Solution:'अन्धे को दीपक दिखाना' मुहावरे का सही अर्थ है- 'ना समझ को उपदेश देना'।

20. दिए गए मुहावरे के लिए विकल्पों में से सही अर्थ चुनें। "अन्धे के हाथ बटेर लगना" [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) अयोग्य को कोई महत्त्वपर्ण वस्तु मिलना
Solution:'अन्धे के हाथ बटेर लगना' मुहावरे का सही अर्थ है- अयोग्य को कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु मिलना या बिना प्रयास के भारी चीज पा लेना। इस मुहावरे से मिलते-जुलते मुहावरे हैं- अन्धों में काना राजा (अयोग्य व्यक्तियों के बीच कम योग्य भी बहुत सम्मानित होते हैं), एक लकड़ी से सबको हाँकना (यथायोग्य व्यवहार न करना), कच्ची गोली खेलना (अनुभवहीन होना)।