मौर्योत्तर काल

Total Questions: 30

21. सातवाहन साम्राज्य के अधीन प्रशासन का सबसे निचला स्तर एक ग्राम था, जो एक ..... की देख-रेख के अधीन था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) ग्रामिक
Solution:सातवाहन साम्राज्य के अधीन प्रशासन का सबसे निचला स्तर ग्राम का अधिकारी गौल्मिक ग्रामिक होता था। सातवाहन वंश के शासकों ने सीसे और पोटीन के सिक्के चलवाए तथा इसी के समय से नानाघाट अभिलेख में भूमिदान का प्रथम उल्लेख प्राप्त होता है

22. सातवाहनों के शातकर्णी प्रथम की राजधानी ..... थी। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) प्रतिष्ठान
Solution:सातवाहन वंश के शासक शातकर्णी प्रथम के समय राजधानी प्रतिष्ठान थी।

23. निम्नलिखित में से किस शासक ने प्राचीन भारत में दक्कन में सातवाहन साम्राज्य को मजबूत किया ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) गौतमीपुत्र शातकर्णी
Solution:प्राचीन भारत में दक्कन में सातवाहन साम्राज्य का प्रमुख शासक गौतमीपुत्र शातकर्णी द्वारा मजबूत किया गया। इसे वर्णाश्रम व्यवस्था का कट्टर समर्थक माना जाता है

24. किस सातवाहन राजा ने 125 CE के आसपास सातवाहन क्षेत्र को उसकी पूर्व की महानता में बहाल किया ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गौतमीपुत्र
Solution:सातवाहन राजा गौतमीपुत्र शातकर्णी ने सातवाहन वंश की पूर्व महत्ता को बहाल किया। इसने शक शासक नहपान को पराजित किया था। यह वर्ण व्यवस्था का कट्टर समर्थक था। इसे 'एका ब्राह्मण' कहा जाता है।

25. प्राचीन भारत में, गौतमीपुत्र सातकर्णी द्वारा दक्कन में निम्नलिखित में से किस राजवंश को शक्ति प्रदान की गई थी ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सातवाहन
Solution:गौतमीपुत्र शातकर्णी ने प्राचीन मारत के राजवंश सातवाहन वंश को शक्ति प्रदाग की थी। इसे 'एका ब्राह्मण' कहा जाता है। इसने वर्ण व्यवस्था को कट्टरता से पालन करवाया तथा इसने शक शासक नहपान को हराया था।

26. कलिंग तटवर्ती ..... का प्राचीन नाम है । [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 17 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) उड़ीसा
Solution:तटीय उड़ीसा का प्राचीन नाम कलिंग था। यह एक महत्वपूर्ण तटीय क्षेत्र था जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समुद्री व्यापार हेतु जाना जाता था। प्राचीन काल से माध्य काल के बीच उड़ीसा राज्य (भारत) को कलिंग, उत्कल, ओद्र, उद्र, त्रिकलिंग, दक्षिण कोशल, कंगोडा आदि नामों से जाना जाता था।

27. हाथीगुम्फा शिलालेख किस भाषा में उत्कीर्णित है ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:कलिंग के चेदि वंशी शासक खारवेल का उदयगिरि की पहाड़ी के हाथीगुम्फा से एक बिना तिथि वाला अभिलेख प्राप्त हुआ है, जिसे 'हाथीगुम्फा अभिलेख' के नाम से जाना जाता है। इस अभिलेख की भाषा मागधी प्राकृत है और लिपि ब्राह्मी है। इस अभिलेख में खारवेल के शासनकाल के 13 वर्षों की घटनाओं का वर्णन है।

28. वाकाटक वंश का सीधा संबंध किस गुप्त सम्राट से था ? [CGL. (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) चंद्रगुप्त-II
Solution:वाकाटक साम्राज्य की महारानी प्रभावती गुप्ता, कुबेरनागा और चंद्रगुप्त द्वितीय की बेटी थी। प्रमावती गुप्ता का विवाह वाकाटक नरेश रुद्रसेन द्वितीय के साथ हुआ था।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा गुप्त शासक घटोत्कच (Chatotkacha) का उत्तराधिकारी बना ? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) चंद्रगुप्त प्रथम
Solution:घटोत्कच (Ghatotkacha) का उत्तराधिकारी उसका पुत्र चंद्रगुप्त प्रथम बना था। चंद्रगुप्त प्रथम महाराजाधिराज की उपाधि धारण करने वाला प्रथम गुप्त शासक था। चंद्रगुप्त प्रथम गुप्त राजा घटोत्कच के पुत्र और राजवंश के संस्थापक श्रीगुप्त के पोते (पौत्र) थे।

30. गुप्तकाल को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है ? [Phase-XI 27 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) चंद्रगुप्त-।
Solution:गुप्त शासक घटोत्कच के पुत्र चंद्रगुप्त प्रथम को गुप्त साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। यह गुप्त वंश के प्रथम शासक थे जिन्होंने 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण की। गुप्त संवत् काल का प्रवर्तक इन्हें ही माना जाता है, जो 319 ई. से प्रारंभ माना जाता है।