मौर्य साम्राज्य

Total Questions: 40

1. 1600 ईसा पूर्व- 600 ईस्वी की अवधि के दौरान निम्नलिखित में से कौन वह पहला शासक था, जिसने अपनी प्रजा और अधिकारियों के लिए अपने संदेशों को पत्थर की सतहों -प्राकृतिक चट्टानों के साथ-साथ पॉलिश किए गए स्तंभों पर अंकित किया था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अशोक
Solution:1600 ई.पू. 600 ई. के दौरान मौर्य सम्राट अशोक ऐसा शासक था, जिसने अपने संदेशों को अपनी प्रजा और अधिकारियों के लिए पत्थर की सतहों प्राकृतिक चट्टानों के साथ-साथ पॉलिश किए गए स्तंभों पर अंकित किया था।

2. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा प्राचीन भारत में मौर्य साम्राज्य की स्थापना के ठीक पहले निम्नलिखित में से किस राजवंश ने मगध पर शासन किया था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) नंद
Solution:मौर्य वंश के पहले नंद वंश ने मगध पर शासन किया था। नंद वंश के संस्थापक महापद्मनंद थे। महापद्मनंद ने एकराट की उपाधि धारण की थी। इन्हें सर्वक्षत्रांतक कहा गया है।

3. बिंदुसार निम्नलिखित में से किस मौर्य सम्राट का उत्तराधिकारी था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर (III-पाली), 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) चन्द्रगुप्त मौर्य
Solution:बिंदुसार चंद्रगुप्त मौर्य के उत्तराधिकारी थे। चंद्रगुप्त मौर्य, मौर्य वंश के संस्थापक थे तथा जैन धर्म के अनुयायी थे। चंद्रगुप्त मौर्य कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में संलेखना विधि द्वारा शरीर को त्याग दिया था।

4. चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान, मौर्यों की राजधानी, पाटलिपुत्र का प्रशासन कितनी समितियों द्वारा प्रबंधित किया जाता था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर (III-पाली), 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) छह
Solution:मेगस्थनीज के अनुसार, मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र का प्रशासन छह समितियों द्वारा प्रबंधित किया जाता था, जिसमें प्रत्येक समिति में पांच सदस्य होते थे।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ मौर्य साम्राज्य के काल के प्रशासनिक और सैन्य संगठन का सूक्ष्म विवरण देता है ? [Phase-X1 27 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) अर्थशास्त्र
Solution:मौर्य साम्राज्य के काल के प्रशासनिक और सैन्य संगठन का सूक्ष्म विवरण कौटिल्य की पुस्तक अर्थशास्त्र में मिलता है। कौटिल्य को भारत का मैकियावेली कहा जाता है।

6. उस मौर्य राजा का नाम बताइए, जिसने अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के रूप में उत्तर पश्चिम तक नियंत्रण बढ़ाया । [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) चंद्रगुप्त मौर्य
Solution:चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की सीमा अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के रूप में उत्तर पश्चिम तक फैलाया।

7. मौर्य वंश की स्थापना के लिए चंद्रगुप्त मौर्य ने किसे हराया था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) धनानंद
Solution:नौर्य वंश की स्थापना के लिए चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य की सहायता से नंद वंश के अंतिम शासक धनानंद को पराजित करके मौर्य वंश की नींव डाली।

8. चंद्रगुप्त-II ने अपनी पुत्री का विवाह निम्नलिखित में से किस वंश में करवाया था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) वाकाटक वंश
Solution:चंद्रगुप्त-II ने अपने पुत्री प्रभावती गुप्त का विवाह वाकाटक वंश के रुद्रसेन द्वितीय से किया था। चंद्रगुप्त-II ने वाकाटकों के सहयोग से शकों को पराजित किया तथा विक्रमादित्य की उपाधि धारण की थी।

9. मौर्य साम्राज्य की नींव ..... द्वारा रखी गई थी। [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) चंद्रगुप्त मौर्य
Solution:अपने गुरु चाणक्य (कौटिल्य) की सहायता से अंतिम नंद शासक धनानंद को पराजित कर चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना) चंद्रगुप्त की राजधानी थी।

10. कौटिल्य की सहायता से किसने अंतिम नंद शासक धनानंद को पराजित किया था ? [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) चंद्रगुप्त मौर्य
Solution:अपने गुरु चाणक्य (कौटिल्य) की सहायता से अंतिम नंद शासक धनानंद को पराजित कर चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना) चंद्रगुप्त की राजधानी थी।