☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
मौर्य साम्राज्य (UPPCS) (Part-3)
📆 December 12, 2024
Total Questions: 36
31.
निम्नलिखित में से किस अभिलेख में चंद्रगुप्त और अशोक दोनों का उल्लेख किया गया है?
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]
(a) गौतमीपुत्र शातकर्णि की नासिक प्रशस्ति
(b) महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
(c) अशोक का गिरनार अभिलेख
(d) स्कंदगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख
Correct Answer:
(b) महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
Solution:
ईस्वी सन के पूर्व की कुछ शताब्दियों में चंद्रगुप्त मौर्य एवं अशोक ने गिरनार क्षेत्र में जल संसाधन व्यवस्था की ओर ध्यान दिया। उस क्षेत्र में चंद्रगुप्त मौर्य के पश्चिमी प्रांत के गवर्नर पुष्पगुप्त वैश्य ने सुदर्शन झील खुदवाई तथा अशोक के समय पर तुषास्प ने तीसरी शताब्दी ई.पू. में इससे नहरें निकालीं। शक क्षत्रप रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख में इन दोनों के कार्यों का वर्णन है। शक शासक रुद्रदामन के सौराष्ट्र प्रांत के गवर्नर सुविशाख ने इस झील के बांध की मरम्मत कराई थी। चूंकि रुद्रदामन का यह कार्य दूसरी शताब्दी ईस्वी का था। अतः उत्तर में ईस्वी सन के पूर्व की शताब्दियों के संदर्भ में चंद्रगुप्त मौर्य एवं अशोक का ही नाम रहेगा। इस प्रकार यद्यपि शक शासक रुद्रदामन का नाम भी गिरनार क्षेत्र में जल संसाधन व्यवस्था से जुड़ा है; किंतु इसका समय ईस्वी सन के बाद (150 ई.) है। इसके अतिरिक्त स्कंदगुप्त के समय इसके सौराष्ट्र प्रांत के गवर्नर पर्णदत्त के पुत्र चक्रपालित ने भी इस झील का पुनः पुनरुद्धार करवाया था।
32.
निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का अभिलेख भी पाया गया है?
[U.P.P.C.S (Mains) 2016]
(a) महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
(b) गौतमीपुत्र शातकर्णि से संबंधित नासिक प्रशस्ति
(c) खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख
(d) उपर्युक्त में से किसी में नहीं
Correct Answer:
(a) महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
Solution:
अशोक का अभिलेख महाक्षत्रप रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख पर भी पाया गया है। रुद्रदामन पश्चिमी भारत के शकों का एक महान राजा था। गुजरात के जूनागढ़ (गिरनार) से शक संवत् 72 (150 ई.) का उसका एक अभिलेख प्राप्त हुआ है। इससे उसकी विजयों, व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विवरण प्राप्त होता है। अशोक के अतिरिक्त स्कंदगुप्त के भी दो लेख इस पर खुदे हुए हैं। सर्वप्रथम 1822 ई. में कर्नल टाड ने इस लेख को पता लगाया। यह विशुद्ध संस्कृत भाषा तथा ब्राह्मी लिपि में लिखित प्राचीनतम लेखों में से एक है।
33.
बराबर पहाड़ी की गुफाओं के विषय में निम्न में से कौन एक सही नहीं है?
[U.P.P.C.S. (Pre) 2017]
(a) बराबर पहाड़ी पर कुल चार गुफाएं हैं।
(b) तीन गुफाओं की दीवार पर अशोक के अभिलेख उत्कीर्ण हैं।
(c) ये अभिलेख इन गुफाओं को आजीविकाओं को समर्पित होने का उल्लेख करते हैं।
(d) ये अभिलेख ईसा पूर्व छठी शताब्दी के हैं।
Correct Answer:
(d) ये अभिलेख ईसा पूर्व छठी शताब्दी के हैं।
Solution:
बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित बराबर और नागार्जुनी की पहाड़ियां हैं। नागार्जुनी में 3 गुफाएं हैं तथा 'बराबर' नामक पहाड़ी पर कुल चार गुफाएं स्थित हैं, जिनमें से तीन गुफाओं की दीवारों पर अशोक के लेख उत्कीर्ण मिले हैं। चौथी गुफा (लोमस ऋषि गुफा) में मौखरि शासक अनंतवर्मा का लेख है। प्रथम 3 गुफा अशोक द्वारा आजीवक संप्रदाय के साधुओं के निवास के लिए गुफा दान में दिए जाने का विवरण सुरक्षित है। चट्टानों को काटकर बनाई गई इन गुफाओं का संबंध मौर्यकाल (321-184 ई.पू.) से है।
34.
मौर्यकालीन मूर्तियों में, मणिभद्र (यक्ष) नाम से अंकित मूर्ति किस स्थान से प्राप्त हुई है?
[R.A.S./R.T.S (Pre) 2021]
(a) झींग-का-नगरा
(b) नोह ग्राम
(c) बेसनगर
(d) परखम
Correct Answer:
(d) परखम
Solution:
मथुरा की मूर्तिकला का प्रादुर्भाव यहां की लोक कला के माध्यम से हुआ। लोक कला से संबंधित ये मूर्तियां 'यक्षों' की हैं। 'यक्ष' पूजा तत्कालीन लोक धर्म का एक अभिन्न अंग थी। यहां से सर्वाधिक महत्वपूर्ण 'परखम' नामक ग्राम से प्राप्त 'मणिभद्र' यक्ष की मूर्ति है, जिसका संबंध मौर्यकाल से है। मथुरा से प्राप्त यह यक्ष प्रतिमा भारतीय कला जगत में 'परखम यक्ष' के नाम से प्रसिद्ध है। इस प्रकार विकल्प (d) सत्य है।
35.
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]
सूची-I
सूची-II
1. लोथल
एन्सिएंट डॉकयार्ड
2. सारनाथ
फर्स्ट सरमन ऑफ बुद्ध
3. राजगिरि
लॉयन कैपिटल ऑफ अशोक
4. नालंदा
ग्रेट सीट ऑफ बुद्धिस्ट लर्निंग
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3 तथा 4
(c) 1, 2 तथा 4
(d) 1 तथा 2
Correct Answer:
(c) 1, 2 तथा 4
Solution:
लोथल-एन्सिएंट डॉकयार्ड, सारनाथ फर्स्ट सरमन ऑफ बुद्ध, नालंदा ग्रेट सीट ऑफ बुद्धिस्ट लर्निंग ये सभी सही हैं; परंतु राजगिरि-लॉयन कैपिटल ऑफ अशोक का युग्म गलत है। इस युग्म का सही स्थान सारनाथ होगा।
36.
विशाखदत्त के प्राचीन भारतीय नाटक मुद्राराक्षस की विषय-वस्तु है-
[I.A.S. (Pre) 2002]
(a) प्राचीन हिंदू जनश्रुति के देवताओं और राक्षसों के बीच संघर्ष के बारे में
(b) एक आर्य राजकुमार और एक कबीली महिला की प्रेम कथा के बारे में
(c) दो आर्य कबीलों के बीच सत्ता के संघर्ष की कथा के बारे में
(d) चंद्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दुरभिसंधियों के बारे में
Correct Answer:
(d) चंद्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दुरभिसंधियों के बारे में
Solution:
डॉ. के.पी. जायसवाल ने विशाखदत्त को चंद्रगुप्त मौर्य का समकालीन बताया है। उनके नाटक मुद्राराक्षस से चंद्रगुप्त मौर्य के कृत्यों पर प्रकाश पड़ता है। इसमें चंद्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दुरभिसंधियों का वर्णन किया गया है।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Sound
Space Part-3
CHEMISTRY (Part-V) (Railway)
Defence Technology Part-1
Optics part (2)
Computer and Information Technology Part (2)