☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
मौर्य साम्राज्य
📆 October 21, 2024
Total Questions: 40
21.
निम्नलिखित में से कौन चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु के बाद मौर्य साम्राज्य के सिंहासन पर बैठा ?
[MTS (T-I) 19 मई, 2023 (III-पाली)]
(a) अशोक
(b) बिंदुसार
(c) दशरथ
(d) चंद्रगुप्त द्वितीय
Correct Answer:
(b) बिंदुसार
Solution:
बिंदुसार भारत का दूसरा मौर्य सम्राट था। वह चंद्रगुप्त मौर्य का पुत्र एवं अशोक का पिता था।
22.
अशोक के शिलालेखों में वर्णित जानकारी के अनुसार मौर्य साम्राज्य में कितने प्रमुख राजनीतिक केंद्र थे ?
[MTS (T-I) 16 मई, 2023 (I-पाली)]
(a) चार
(b) पांच
(c) छ:
(d) तीन
Correct Answer:
(b) पांच
Solution:
अशोक के शिलालेखों में वर्णित जानकारी के अनुसार मौर्य साम्राज्य में पांच प्रमुख राजनीतिक केंद्र अथवा प्रांतों के नाम उल्लेखित हैं, जो निम्न प्रकार हैं-
क्र. सं.
प्रांत
राजधानी
1.
उत्तरापथ
तक्षशिला
2.
अवंतिरट्ठ
उज्जयिनी
3.
कलिंग
तोसली
4.
दक्षिणापथ
सुवर्णगिरि
5.
प्राच्य या पूर्वी प्रदेश
पाटलिपुत्र
23.
निम्नलिखित में से किस मौर्य शासक ने कलिंग की लड़ाई के बाद युद्ध करना छोड़ दिया था ?
[CGL (T-I) 21, 18 जुलाई, 2023 (II-पाली), CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]
(a) अशोक
(b) महिंदा
(c) चंद्रगुप्त मौर्य
(d) बिन्दुसार
Correct Answer:
(a) अशोक
Solution:
अशोक के राज्यकाल की महत्वपूर्ण घटना कलिंग युद्ध और इसमें अशोक की विजय थी। अशोक के तेरहवें शिलालेख से इस युद्ध के संदर्भ में स्पष्ट साक्ष्य मिलते हैं। यह घटना अशोक के राज्याभिषेक के 8 वर्ष बाद अर्थात 261 ई.पू. में घटित हुई। इस शिलालेख में उसने कलिंग युद्ध से हुई पीड़ा पर अपना दुःख और पश्चाताप व्यक्त किया है। कलिंग युद्ध के पश्चात अशोक ने मौतिक अधिग्रहण (Physical occupation) की नीति को त्याग दिया।
24.
किस युद्ध के बाद अशोक ने भौतिक अधिग्रहण (physical occupation) की नीति को त्याग दिया ?
[MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]
(a) कलिंग युद्ध (Kalling War)
(b) तराइन के युद्ध (Battle of the Tarain)
(c) मगध-अंग युद्ध (Magadha-Anga war)
(d) झेलम के युद्ध (Battle of the Hydaspes)
Correct Answer:
(a) कलिंग युद्ध (Kalling War)
Solution:
अशोक के राज्यकाल की महत्वपूर्ण घटना कलिंग युद्ध और इसमें अशोक की विजय थी। अशोक के तेरहवें शिलालेख से इस युद्ध के संदर्भ में स्पष्ट साक्ष्य मिलते हैं। यह घटना अशोक के राज्याभिषेक के 8 वर्ष बाद अर्थात 261 ई.पू. में घटित हुई। इस शिलालेख में उसने कलिंग युद्ध से हुई पीड़ा पर अपना दुःख और पश्चाताप व्यक्त किया है। कलिंग युद्ध के पश्चात अशोक ने मौतिक अधिग्रहण (Physical occupation) की नीति को त्याग दिया।
25.
अशोक के अभिलेखों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा मगध साम्राज्य में एक प्रांतीय केंद्र नहीं था ?
[MTS (T-I) 02 मई, 2023 (I-पाली)]
(a) तोसली
(b) उज्जयिनी
(c) इंद्रप्रस्थ
(d) तक्षशिला
Correct Answer:
(c) इंद्रप्रस्थ
Solution:
अशोक के अभिलेखों के अनुसार, जो शहर मौर्य साम्राज्य प्रांतीय केंद्र के रूप में सूचीबद्ध नहीं था, वह इंद्रप्रस्थ है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
26.
मौर्य साम्राज्य में कई शहर थे। निम्नलिखित में से कौन-सा शहर सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित था ?
[MTS (T-I) 14 जून, 2023 (II-पाली)]
(a) गिरनार
(b) रूपनाथ
(c) ब्रह्मगिरि
(d) टोपरा
Correct Answer:
(c) ब्रह्मगिरि
Solution:
उपर्युक्त विकल्पों में ब्रह्मगिरि मौर्य साम्राज्य का सबसे दक्षिणी शहर था। यह प्राचीन भारत में व्यापार और वाणिज्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। यहां पाए गए ब्रह्मगिरि शिलालेख मौर्य काल के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करते हैं।
27.
समाहर्ता नामक अधिकारी का क्या कार्य था ?
[CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]
(a) राज्य के खजाने को आरक्षित करना
(b) सुरक्षा आश्वासन
(c) पत्र-व्यवहार करना
(d) कर निर्धारण
Correct Answer:
(d) कर निर्धारण
Solution:
समाहर्ता नामक अधिकारी का कार्य कर का निर्धारण था। समाहर्ता मौर्य प्रशासन में सबसे महत्वपूर्ण कार्यकारी अधिकारियों में से एक था। इनकी प्राथमिक जिम्मेदारी सभी प्रकार के आय के स्रोतों से करों को एकत्र करना था।
28.
मौर्यों के अधीन विक्रय मूल्य का कितना भाग कर के रूप में वसूल किया जाता था ?
[दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) 1/5
(b) 1/20
(c) 1/10
(d) 1/15
Correct Answer:
(c) 1/10
Solution:
मौर्यों द्वारा विक्रय मूल्य का 1/10वां भाग वसूल किया जाता था। कर चोरी करने वाले को मृत्युदंड दिया जाता था तथा राजस्व कर की दर 1/6 थी।
29.
निम्नलिखित में से कौन से दो प्रमुख आंतरिक भूमि मार्ग थे जिनके माध्यम से मौर्यकाल के बाद व्यापार और वाणिज्य होता था ?
[दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]
(a) पश्चिमपथ और उत्तरापथ
(b) दक्षिणापथ और पूर्वापथ
(c) दक्षिणापथ और पश्चिमपथ
(d) उत्तरापथ और दक्षिणापथ
Correct Answer:
(d) उत्तरापथ और दक्षिणापथ
Solution:
मौर्यकाल में व्यापार मुख्यतः दो प्रमुख मार्गों से होता था- (1) उत्तरापथ और (2) दक्षिणापथ। मौर्यकाल का प्रमुख बंदरगाह वेरीगाजा/भड़ौच था।
30.
अशोक ने अपने पुत्र, महेंद्र और पुत्री, संघमित्रा के नेतृत्व में धम्म के सिद्धांत को फैलाने के लिए ..... को एक मिशन भेजा ।
[CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]
(a) कंबोडिया
(b) कलिंग
(c) लंका
(d) थाईलैंड
Correct Answer:
(c) लंका
Solution:
सम्राट अशोक की पुत्री संघमित्रा थी, जिसे उसने एक बौद्ध मिशनरी के कर्तव्यों को निभाने की जिम्मेदारी दी थी। संघमित्रा को अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र के साथ श्रीलंका (सिंहलद्वीप व ताम्रपर्णि के नाम से भी ज्ञात) में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजा था।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Physical Properties of Matter
Electric current – part (2)
Wave motion
Computer and Information Technology-part (1)
Nuclear physics-part (2)
Optics part (3)