यांत्रिकी

Total Questions: 13

1. किसी चलती हुई वस्तु की गति को आधा करने पर उसकी ....... है। [C.P.O.S.I. (T-I) 3 जुलाई, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) गतिज ऊर्जा प्रारंभिक का 1/4 हो जाती है
Solution:

2. वे वस्तुएं जो एक निश्चित समय अंतराल गति को दोहराती हैं, ....... में कहलाती हैं। [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) आवर्ती गति
Solution:वे वस्तुएं जो एक निश्चित समय अंतराल गति को दोहराती हैं, आवर्ती गति में कहलाती है। किसी सरल लोलक (Simple Pendulum) की गति आवर्ती गति का उदाहरण है। सरल लोलक में एक कम व्यास का धातु का गोलक (Bob) एक पतले मजबूत तथा अतन्य (non-stretchable) धागे या तार से एक सिरे से बंधा रहता है तथा दूसरा सिरा किसी दृढ़ आधार जैसे छत पर लगे हुक से बंधा रहता है। इस प्रकार लटका सरल लोलक स्वतंत्रतापूर्वक दोलन करता है।

3. निम्नलिखित में से किस अग्रणी वैज्ञानिक ने 1890 के दशक में कई किलोमीटर की दूरी तक संकेतों को प्रसारित करने के लिए रेडियो तरंगों का इस्तेमाल किया था? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) गुग्लिल्मो मार्कोनी
Solution:गुग्लिल्मो मार्कोनी नामक अग्रणी वैज्ञानिक ने 1890 के दशक में कई किलोमीटर की दूरी तक संकेतों को प्रसारित करने के लिए रेडियो तरंगों का इस्तेमाल किया था। गुग्लिल्मो मार्कोनी द्वारा दिए गए नियम को मार्कोनी नियम के नाम से भी जाना जाता है। गुग्लिल्मो मार्कोनी को रेडियो टेलीग्राफ के विकास में योगदान के लिए भी जाना जाता है।

4. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो अभिकथन (A) और कारण (R) नामक निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सत्य है। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

(A) एक चिकनी सतह की तुलना में एक वस्तु खुरदरी सतह पर कम फिसलती है।

(R) जब सतह खुरदरी होती है, तो घर्षण बल बढ़ता है।

Correct Answer: (c) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
Solution:एक चिकनी सतह की तुलना में एक वस्तु खुरदरी सतह पर कम फिसलती है उसका प्रमुख कारण है कि जब सतह खुरदरी होती है, तो घर्षण बल का मान बढ़ जाता है। अतः अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

5. एक गेंद में 300 इकाई का संवेग है। यदि गेंद का वेग दोगुना कर दिया जाए तो गेंद का नया संवेग क्या होगा? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 600 इकाई
Solution:

6. यदि स्थिति और संवेग में अनिश्चितता बराबर है, तो वेग में अनिश्चितता ....... होगी। [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 1/2m√(h/π)
Solution:

7. एक कार की एकसमान गति के लिए वेग-समय ग्राफ है- [JE मैकेनिकल परीक्षा 22 मार्च, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) समय अक्ष के समानांतर एक सीधी रेखा
Solution:एक कार की एकसमान गति के लिए वेग-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सीधी रेखा होगी। समय-वेग ग्राफ और समय-अक्ष से आच्छादित क्षेत्र का क्षेत्रफल वस्तु द्वारा दिए गए समय-अंतराल में चली गई दूरी को व्यक्त करता है।

8. घर्षण, सतहों की चिकनाई पर निर्भर करता है। घर्षण बल हमेशा प्रयुक्त बलों ....... I [MTS (T-I) 18 अक्टूबर, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) का विरोध करता है
Solution:घर्षण बल दो सतहों के संपर्क में आने पर कार्यरत होता है। तथा वस्तु की गति की दिशा के विपरीत दिशा में कार्य करता है; अर्थात घर्षण बल हमेशा गति प्रदान करने वाले बलों का विरोध करता है।

9. बल की दिशा में विस्थापन के साथ बल के गुणन द्वारा क्या निरूपित किया जाता है? [CGL (T-I) 17 अगस्त, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कार्य
Solution:बल तथा बल की दिशा में उत्पन्न हुए विस्थापन के गुणन में प्राप्त भौतिक राशि कार्य कहलाती है।

अर्थात कार्य = बल × बल की दिशा में हुआ विस्थापन कार्य का S.I. मात्रक न्यूटन मीटर या जूल होता है।

10. किसी पिंड की गतिज और स्थितिज ऊर्जाएं उसकी ....... ऊर्जा की घटक होती हैं- [MTS (T-I) 18 अक्टूबर, 2021 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) यांत्रिक
Solution:किसी पिंड की गतिज ऊर्जा (Kinetic energy) एवं स्थितिज ऊर्जा (Potential energy) उसकी यांत्रिक ऊर्जा (Mechanical energy) के ही घटक या भाग होते हैं; जैसे पृथ्वी से किसी ऊंचाई पर ऊपर या नीचे की ओर गतिमान पिंड की कुल यांत्रिक ऊर्जा उसकी गतिज ऊर्जा एवं स्थितिज ऊर्जा का योग होती है।