Solution:विटामिन सी के मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं.
1. ताजे फल
2. हरी पत्तेदार सब्जियाँ
विटामिन सी पानी में घुलनशील है जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। शरीर को सभी क्रियाएं सुचारु रूप से चलती रहें, इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने आहार के माध्यम से जरूरी मात्रा में विटामिन सी का सेवन करते रहे। हमारा शरीर विटामिन सी खुद नही बना सकता।
इसलिए हमें अपने आहार में ऐसे चीजें सम्मिलित करना आवश्यक है जिसमें विटामिन सी मौजूद हों। विटामिन सी युक्त कुछ खाद्य पदार्थ निम्न हैं-
1. संतरा नींबू,
2. अमरूद,
3. पपीता,
4.स्ट्राबेरी,
5. टमाटर,
6. आंवला,
7. केला,
8. शलजम,
9. पालक,
10. हरी धनिया,
11 हरी पत्तेदार सब्जियाँ ।