Solution:विटगेन्स्टाइन भाषा सिद्धान्त के अनुसार, एक शब्द के विभिन्न प्रयोगों में कुछ समानताएँ होती हैं, किन्तु कोई परिभाषक लक्षण नहीं होता है। जैसे:- एक परिवार में विभिन्न सदस्य होते हैं, यद्यपि कोई एक समानता सभी में विद्यमान नहीं होती है, फिर भी सभी को एक परिवार का सदस्य कहते हैं, इसी के आधार पर विटगेन्स्टाइन सारतत्ववाद का खण्डन करते हैं।