Solution:विटामिन डी (Vitamin-D) कैल्शियम के अवशोषण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी शरीर की हड्डियों की रक्षा करने के साथ-साथ कैल्शियम का अवशोषण करता है और आवश्यक मांसपेशियों का समर्थन करता है। बच्चों में मजबूत हड्डियों के निर्माण के लिए तथा वयस्कों में हाड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है।
प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन विटामिन-D की निम्नलिखित मात्रा की आवश्यकता होती है- महिलाओं और पुरुषों में, 50 वर्ष से कम उम्र 400-800 अंतर्राष्ट्रीय इकाइयों (IU) दैनिक → 50 वर्ष से अधिक उम्र 800-1000 (IU) दैनिक इंस्टीट्यूट आफ मेडिसिन (IOM) के अनुसार- अधिकांश वयस्कों के लिए विटामिन डी की सुरक्षित ऊपरी सीमा 400 IU प्रतिदिन है।
विटामिन-D के निम्नलिखित तीन स्रोत बताए जाते हैं-
1. सूर्य का प्रकाश (Sun Light)
2. खाना (Food)
3. पूरक तत्व (Supplements)