Solution:कुछ ट्रैक और फील्ड एथलीट निम्नलिखित हैं- (b) बॉब बिमन (Bob Bimon) (e) अंजु बाबी जॉर्ज (Anju Bobby George) (f) जैकी जॉयनर (Jackie Joyner) (g) टी. सी. योहानान (T.C.Yohannan) राबर्ट बाब बिमन एक अमेरिकी पूर्व ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं, जिन्होंने 1968 में मैक्सिको सिटी ओलंपिक में लंबी कुद में अपने विश्व रिकार्ड के लिए जाना जाता है।उन्होंने मौजूदा रिकार्ड 55 सेमी के अंतर से तोड़ा और उनका विश्व रिकार्ड लगभग 23 वर्षों तक बना रहा। 1991 में माइक पावेल ने उसे तोड़ा था। अंजू बावी जार्ज एक भारतीय एथलीट हैं। अंजू बाबी ने वर्ष 2003 में पेरिस में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा था। इस उपलब्धि के साथ वह पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं, जिसने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.70 मीटर की छलांग लगाते हुए पदक जीता।
जैकी जॉयनर एक अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं, जिन्होंने हैपटैथलॉन में सर्वकालिक महानतम एथलीटों के साथ-साथ लंबी कूद में भी स्थान प्राप्त किया था। उसने चार अलग-अलग ओलंपिक खेलों में उन दो स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य ओलंपिक पदक जीते थे। टी. सी. योहानान एक भारतीय एथलीट हैं।
वर्षों तक टी. सी. योहानन को भारत के ऐसे एथलीट के रुप में याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत में लंबी कूद को नयी दिशा प्रदान की। टी. सी. योहानान ने वर्ष 1974 में तेहरान एशियाई खेलों में 8.07 मीटर की लंबी कूद का नया कीर्तिमान स्थापित किया था, जो ऐसा कॉन्टिनेटल रिकार्ड बना कि अगले 30 वर्षों तक नहीं टूट सका।