यूजीसी नेट जे/आरएफ परीक्षा, जून-2019 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

51. नीचे दिए गये विकल्पों में से सही तरल परिवर्ती घर्षण आश्रित कारकों (फलूइड फिक्शन डिपेन्डेण्ट फैक्टर्स) की पहचान कीजिए:

(A) वस्तु तथा तरल के बीच आपेक्षिक चाल
(B) तरल एवं वस्तु के बीच समय की तुलना में आपेक्षिक विस्थापन
(C) तरल की गर्म एवं ठंड संवेदना
(D) सतह की संरचना
(E) तरल का रंग

Correct Answer: (b) (B), (C) और (D)
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से सही तरल परिवर्णी घर्षण, आश्रित कारक (फ्यूइड फिक्शन डिपेन्डेण्ट फैक्टर्स) निम्नलिखित है-

(b) तरल एवं वस्तु के बीच समय की तुलना में आपेक्षिक विस्थापन
(c) तरल की गर्म एवं ठंड संवेदना
(d) सतह की संरचना।

तरल परिवर्णी घर्षण वह बल है जो द्रव के भीतर या द्रव के माध्यम से आगे बढ़ने वाले किसी अन्य माध्यम में गति का प्रतिरोध करता है। तरल परिवर्णी घर्षण वस्तु के आकार और द्रव की प्रकृति पर भी निर्भर करता है।

52. बान्डूरा के अनुसार व्यवहार का अभिगम चार चरणों में होता है। ये निम्नलिखित हैं:

(A) प्रतिधारण
(B) पुनरुत्पादन
(C) मनोयोग
(D) प्रबलीकरण

क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) (C), (A), (B), (D)
Solution:बान्डूरा के अनुसार व्यवहार का अधिगम चार चरणों में होता हैं। ये चार चरण निम्नलिखित हैं -

1. मनोयोग
2. प्रतिधारणा
3. पुनरूत्पादन
4. प्रबलीकरण

अल्बर्ट बंडूरा ने सामाजिक अधिगम सिद्धांत का प्रतिपादन किया। इनके अनुसार व्यक्ति अवलोकन, नकल और आदर्श व्यवहार के प्रतिमान के माध्यम से एक-दूसरे से सीखते हैं। समाज द्वारा स्वीकार | किए जाने वाले व्यवहार को अपनाना तथा वर्जित व्यवहार को |

नकारना ही सामाजिक अधिगम है। सामाजिक अधिगम सिद्धांत को व्यवहारवाद और संज्ञानात्मक अधिगम सिद्धांतों को बीच की योजक कड़ी कहा जाता है क्योंकि यह सिद्धांत ध्यान (Attention), स्मृति (Memory) और प्रेरणा (Motivation) तीनों को संयोजित करता है।

इसलिए अल्बर्ट बंडूरा को प्रथम मानव व्यवहार- संज्ञानवादी कहा जाता है। बंडूरा ने एक बालक पर बेवीडाल प्रयोग किया। जिसमें बालक को तीन अलग-अलग प्रकार की मूवी दिखाई गई। पहली मूवी सामाजिक मूल्य पर, दूसरी मूवी प्रेम पर तथा तीसरी मूवी हिसांत्मक दृश्य पर आधारित थी।

इन तीनों प्रयोग के उपरान्त बन्डूरा ने यह निष्कर्ष निकाला कि छोटे बच्चों को यह नहीं पता होता है, कि उनको क्या सीखना चाहिए और क्या नहीं सीखना चाहिए। इसलिए बच्चों के सामने हमेशा आदर्श व्यवहार के प्रतिमान (Ideal Mode) को प्रस्तुत करना चाहिए। बंडूरा ने सामाजिक अधिगम के चार उपाय बताये हैं -

1. ध्यान
2. अवधारणा
3. पुनः प्रस्तुतीकरण
4. पुनर्बलन

53. समाज की जरूरतों के हिसाब से पाठ्यचर्या में लचीलापन इसकीः

Correct Answer: (d) अनुकूलन है
Solution:

समाज की जरुरतों के हिसाब से पाठ्यचर्या में लचीलापन अनुकूलन कहलाता है। सभी मनुष्य बदलाव, अनिश्चितता और नए अनुभव से गुजरते हैं, जो कि बहुत ही साधारण बात है। ऐसी परिस्थितियों की अनुकूल प्रतिक्रिया देने के लिए विचारों, कार्यों और भावनाओं को साथ लाना ही अनुकूलनीयता कहलाता है।

इसमें विभिन्न विकल्पों पर विचार करके और भावनाओं पर नियंत्रण रखकर परिस्थिति के बारे में सोचने के तरीके को समायोजित करना शामिल है।

54. कौन-सा शब्द समूह प्राथमिक उपचार प्रक्रिया (फर्स्ट एड प्रॉसेजर) के दौरान ए. बी.सी. का संकेत करता है?

Correct Answer: (d) वायु मार्ग, श्वसन, परिसंचरण
Solution:

निम्नलिखित शब्द समूह प्राथमिक उपचार प्रक्रिया (First Aid Procedure) के दौरान ए.बी.सी (ABC) का संकेत करता है -

1.वायु मार्ग (Airway) (A)
2. श्वसन (Breathing) (B)
3. परिसंचरण (Circulation) (C)

किसी भी घायल या बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुँचाने से पहले उसकी जान बचाने के लिए जो कुछ भी किया जा सकता है उसे प्राथमिक उपचार प्रक्रिया कहते हैं। प्राथमिक चिकित्सा के निम्नलिखित उद्देश्य होते हैं -

(a) घायल व्यक्ति की जान बचाना
(b) बिगड़ी हालत से बाहर निकालना
(c) तबियत के सुधार में बढ़ावा देना

प्राथमिक चिकित्सा के निम्नलिखित सिद्धांत हैं -

* साँस की जाँच करे और ABC के नियम का पालन करें।
* अगर चोट लगी है और रक्त बह रहा है तो जल्द से जल्द रक्तस्राव को रोकें।
* यदि व्यक्ति बेहोश हो तो उसे होश में लाने की कोशिश करें।
* अगर कोई हड्डी टूट गयी हो, तो सीधा करें और दर्द को कम करें।
* जितनी जल्दी हो सके घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल या चिकित्सालय पहुंचाएं।

55. प्रतिक्रिया क्षमता के निम्नलिखित चरणों को उचित क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) संकेत के ज्ञानेन्द्री तक पहुंचने में लगा समय
(B) केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा गतिकी तंत्रिका आवेग उत्पन्न करने में लगा समय
(C) संकेत के ज्ञानेन्द्री तक पहुंचने में लगा समय
(D) ज्ञानेन्द्री द्वारा तंत्रिका संवेग उत्पन्न करने में लगा समय
(E) गतिकी तंत्रिका आवेग के मांसपेशी तक पहुंचने में लगा समय

सही विकल्प चुनिए :

Correct Answer: (d) (A), (D), (C), (B), (E)
Solution:प्रतिक्रिया क्षमता के चरणों का उचित क्रम निम्नलिखित है-

(a) संकेत के ज्ञानेन्द्री तक पहुंचाने में लगा समय
(d) ज्ञानेन्द्री द्वारा तंत्रिका संवेग उत्पन्न करने में लगा समय
(c) संकेत के ज्ञानेन्द्री तक पहुंचने में लगा समय
(b) केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा गतिकी तंत्रिका आवेग उत्पन्न करने में लगा समय।
(e) गतिकी तंत्रिका आवेग के मांसपेशी तक पहुंचने में लगा समय

56. SPSS-17 में ANCOVA आरंभ करने के निमित्त का सही क्रम है:

(A) विश्लेषण
(B) बहुचर
(C) एकचर
(D) सामान्य रेखीय मॉडल
(E) पुनरावृत्तिक मापन

नीचे दिए गए विकल्प में से सही क्रम चुनिए :

Correct Answer: (d) (A), (D) और (C)
Solution:

SPSS-17 में ANCOVA आरंभ करने के निमित्त का सही क्रम निम्नलिखित है - (a)विश्लेषण (Analyze) (d) सामान्य रेखीय मॉडल (General linear model) (c) एक चर (Univariate) SPSS-17 एक सांख्यिकीय साफ्टवेयर पैकेज है जो इंटरएक्टिव, सांख्यिकीय विश्लेषण के लिए उपयोग किया जाता है।

SPSS एक काफी पुराना और विश्वसनीय डाटा विश्लेषण साफ्टवेयर पैकेज है, इसे शोधकत्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जैसे की वैज्ञानिक रिसर्च, मार्केटिंग रिसर्च, स्वास्थ रिसर्च और सर्वे तथा Data Miners इत्यादि द्वारा भी विभिन्न प्रकार के डाटा के संपादन (Editing) और विश्लेषण (Analysis) के लिए उपयोग किया जाता है।

57. 130 पौंड वजन वाला एक व्यक्ति 0.52 सेकण्ड में चार सीढ़ियां चढ़ता है। प्रत्येक सीढ़ी की ऊंचाई 7 इंच है। उस व्यक्ति द्वारा निष्पादित शक्ति क्या है?

Correct Answer: (c) 583.33 फीट पौंड सेकण्ड
Solution:व्यक्ति का वजन = 130 पौंड चढ़ी गयी

सीढ़ियों की संख्या = 4

सीढ़ियो को चढ़ने में लिया गया समय = 0.52 सेकण्ड

प्रत्येक सीढ़ी की ऊँचाई = 7 इंच

= 7 / 12 फीट

58. बस, ए. एच. और पेरी एम. (1992) ने एक 'एग्रेशन स्केल' का निर्माण किया जिसमें 4 कारक शामिल हैं

Correct Answer: (b) शारीरिक आक्रामकता, मौखिक आक्रामकता, क्रोध और शत्रुता
Solution:बस (Buss), ए. एच (AH) और पेरी एम. (Perry M.)ने एक 'एग्रेशनस्केल' (Aggression Scale) का निर्माण किया जिसमें 4 कारक शामिल हैं, वे निम्नलिखित हैं -

1. शारीरिक आक्रामकता (8 आइटम)
2. मौखिक आक्रामकता (5 आइटम)
3. क्रोध (8 आइटम)
4. श ता (8 आइटम)

एग्रेशन स्केल जिसका विकास सन 1992 में हुआ, उसमें 29 वस्तुएं हैं, जो चार कारकों में विभाजित हैं। Buss - पेरी एग्रेसन प्रश्नावली का उद्देश्य आक्रामकता का आकलन प्रश्नावली के माध्यम से किया जाता है।

59. विशाल खेलकूद आयोजनों से संबंधित गैर खेलकूद सुविधाएँहैं:

Correct Answer: (b) खेल गाँव, शहर का कायाकल्प, परिवहन
Solution:विशाल खेलकूद आयोजनों से संबंधित गैर खेलकूद सुविधाएँ खेल गाँव, शहर का कायाकल्प तथा परिवहन है। मेगा स्पोर्टिंग इवेंट्स या विशाल खेलकूद आयोजन को एक विशेष 'अथारिटी' द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स इवेंट्स के रूप में परिभाषित किया जाता है।

60. AAHPER स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक क्षमता परीक्षण में तीन परीक्षण मद कौन से होते हैं? नीचे दिए गए विकल्पों से परीक्षण मदों की पहचान करें और दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

(A) कार्डियो रेसपाइटरी फंक्शन परीक्षण
(B) मांसपेशीय शक्ति
(C) शरीर संघटन
(D) सकल शरीर संतुलन
(E) एबडोमिनल और लो बैक हेम्सटिंग मेसकुलो स्केलेटल फंक्शन
(F) स्टेटिक स्ट्रेंथ

Correct Answer: (b) (A), (C), (E)
Solution:AAHPER स्वास्थ संबंधी शारीरिक क्षमता परीक्षण में तीन परीक्षण मद होते हैं जिनकी सही पहचान और सही चयन निम्नलिखित है।

(a) कार्डियो रेसपाइटरी फंक्शन परीक्षण
(c) शरीर संघटन
(e) एब डोमिनल और लो बैक हेम्सटिंग मेसकुलो स्केलेटल फंक्शन 1970 के दशक में, यूथ फिटनेस टेस्ट का अध्ययन करने के लिए अमेरिकन अलायंस फार हेल्थ फिजिकल एजुकेशन एण्ड रिक्रिएशन (AAHPER) द्वारा कई समितियों को नियुक्त किया गया था। 1980 में AAHPER द्वारा स्वास्थ संबंधित शारीरिक स्वास्थ परीक्षण के विकास के लिए इन समितियों की सिफारिशों का नेतृत्व किया गया। AAHPER ने स्वास्थ संबंधी परीक्षण और युवा स्वास्थ परीक्षण दोनों को बनाए रखा।