यूजीसी नेट जे/आरएफ परीक्षा, जून-2019 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

81. अभिकथन (A) :आयु बढ़ने पर शरीर की संरचना में बदलाव मुख्य रूप से बेसल उपापचयन दर की कमी और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण होता है।

तर्क (R) :शरीर को दुबला-पतला बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि वसा की कमी हो, बढ़ता प्रोटीन संश्लेषण हो।

सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (a) (A) और (R) सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन आयु बढ़ने पर शरीर की संरचना में बदलाव मुख्य रूप से बेसल उपापचयन दर की कमी और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण होता है, सही है।

शरीर को दुबला-पतला बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि वसा की कमी हो और बढ़ता प्रोटीन संश्लेषण हो। वसा की मात्रा अधिक होने पर शरीर भारी भरकम और मोटा होने लगता है। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।

82. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) जड़त्व (इनर्शिया)(I)  बल × समय
(B) संवेग (मोमेन्टम)(II) द्रव्यमान (मास)
(C) भार (वेट)(III) द्रव्यमान × वेग
(D) आवेग (इम्पल्स)(IV) द्रव्यमान × गुरुत्व त्वरण
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) जड़त्व (इनर्शिया)(II) द्रव्यमान (मास)
(B) संवेग (मोमेन्टम)(III) द्रव्यमान × वेग
(C) भार (वेट)(IV) द्रव्यमान × गुरुत्व त्वरण
(D) आवेग (इम्पल्स)(I)  बल × समय

83. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

(दुश्चिंता न्यूनीकरण तकनीक)

सूची-Iसूची-II
(A) प्रगामी शिथिलन(I) जोहान्स शुल्ज़
(B) शिथिलीकरण अनुक्रिया(II) रोनाल्ड स्मिथ
(C) स्वजात प्रशिक्षण(III) एडमंड जैकबसन
(D) संज्ञानात्मक भावात्मक विकृति (तनाव प्रबंधन तकनीक)(IV) हर्बट बैनसन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-Iसूची-II
(A) प्रगामी शिथिलन(III) एडमंड जैकबसन
(B) शिथिलीकरण अनुक्रिया(IV) हर्बट बैनसन
(C) स्वजात प्रशिक्षण(I) जोहान्स शुल्ज़
(D) संज्ञानात्मक भावात्मक विकृति (तनाव प्रबंधन तकनीक)(II) रोनाल्ड स्मिथ

84. अभिकथन (A): जिस सीमा तक किसी कक्षा में सभी विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा किया जाता है, उसे प्रायः गुणवत्तापरक कार्यक्रम का महत्वपूर्ण।

तर्क (R) : वैयक्तिकीकृत अनुदेशों और जवाबदेही की अवधारणा से सुसंगत मॉडल उपलब्धि आधारित पाठ्यचर्या मॉडल होता है।

सही विकल्प चुनिए :

Correct Answer: (d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन जिस सीमा तक किसी कक्षा में सभी विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा किया जाता है, उसे प्रायः गुणवत्तापरक कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, गलत है। वैयक्तिकीकृत अनुदेशों और जवाबदेही की अवधारणा से सुसंगत मॉडल उपलब्धि आधारित पाठ्यचर्या मॉडल होता है, सही है। अतः (A) गलत है, किन्तु (R)सही है।

85. अभिकथन (A) : प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल संगठन के पास मीडिया से संपर्क तथा व्यक्तिगत संबंध हेतु एक अधिकारी होना चाहिए।

तर्क (R) : गोपनीय कारणों से मीडिया को मीडिया अधिकारी के नाम, टेलीफोन नं. की जानकारी नहीं दी जानी चाहिए।

सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (c) (A) सही है, लेकिन (R )गलत है।
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन- प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल संगठन के पास मीडिया से संपर्क तथा व्यक्तिगत संबंध हेतु एक अधिकारी होना चाहिए, सही है। क्योंकि यह अधिकारी ही दोनों के मध्य उचित मध्यस्थता का कार्य करता है। गोपनीय कारणों से मीडिया अधिकारी का नाम, टेलीफोन नं. की जानकारी नही दी जानी चाहिए, गलत है।

यह तर्क उचित और उपयुक्त दोनों ही नही है कि गोपनीय कारणों से मीडिया, मीडिया अधिकारियों के नाम और टेलीफोन नं. की जानकारी साझा न करे। अतः (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।

86. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) ऐसी स्थिति जिसमें ग्रीवा मेरूदण्ड आगे की तरफ मुड़ी हुई होती है और सिर तथा ढुड्डी झुके हुए नहीं होते हैं(I)
(B) ऐसी स्थिति जिसमें वक्षीय क्षेत्र में सामान्य वक्र बढ़ जाता है(II) संर्वाइकल लॉर्डोसिस
(C) ऐसी स्थिति जिसमें कटि मेरुदण्ड का सामान्य वक्र तब तक घटता जाता है जब तक कि वह पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता(III) लम्बर लॉर्डोसिस
(D) ऐसी स्थिति जिसमें कटि मेरूदण्ड का सामान्य वक्र बढ़ जाता है और श्रेणी आगे की तरफ झुक जाती है जिसके कारण पेट आगे निकल आता है(IV) डोरसल कायफोसिस
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIVIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) ऐसी स्थिति जिसमें ग्रीवा मेरूदण्ड आगे की तरफ मुड़ी हुई होती है और सिर तथा ढुड्डी झुके हुए नहीं होते हैं(II) संर्वाइकल लॉर्डोसिस
(B) ऐसी स्थिति जिसमें वक्षीय क्षेत्र में सामान्य वक्र बढ़ जाता है(IV) डोरसल कायफोसिस
(C) ऐसी स्थिति जिसमें कटि मेरुदण्ड का सामान्य वक्र तब तक घटता जाता है जब तक कि वह पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता(I) लम्बर काइफोसिस
(D) ऐसी स्थिति जिसमें कटि मेरूदण्ड का सामान्य वक्र बढ़ जाता है और श्रेणी आगे की तरफ झुक जाती है जिसके कारण पेट आगे निकल आता है(III) लम्बर लॉर्डोसिस

87. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) दो चरों के मध्य सहसंबंध के परिकलन के के लिए सर्वाधिक प्रयुक्त पद्धति(I) अन्तरा-वर्ग सह संबंध
(B) किसी मापन की विश्वसनीयता के प्राक्कलन के लिए प्रयुक्त एक ANOVA तकनीक(II) अन्तःवर्ग सह संबंध
(C) बहु-प्रयत्न परीक्षण की विश्वसनीयता के प्राक्कलन हेतु प्रयुक्त तकनीक जो परीक्षकों से संबंधित है(III) अन्तःपरीक्षक विश्वसनीयता
(D) विश्वसनीयता का वह रूप जो परीक्षकों से संबंधित है(IV) गुणांक अल्फा
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) दो चरों के मध्य सहसंबंध के परिकलन के के लिए सर्वाधिक प्रयुक्त पद्धति(II) अन्तःवर्ग सह संबंध
(B) किसी मापन की विश्वसनीयता के प्राक्कलन के लिए प्रयुक्त एक ANOVA तकनीक(I) अन्तरा-वर्ग सह संबंध
(C) बहु-प्रयत्न परीक्षण की विश्वसनीयता के प्राक्कलन हेतु प्रयुक्त तकनीक जो परीक्षकों से संबंधित है(IV) गुणांक अल्फा
(D) विश्वसनीयता का वह रूप जो परीक्षकों से संबंधित है(III) अन्तःपरीक्षक विश्वसनीयता

88. अभिकथन (A): हमारे शरीर में सूक्ष्म पोषक तत्वों की बहुत कम आवश्यकता होती है।

तर्क (R) : ये मानव शारीरिक अंगों और प्रणालियों की कार्यप्रणाली के लिए कम महत्वपूर्ण हैं।

सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (c) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन- हमारे शरीर में सूक्ष्म पोषक तत्वों की बहुत कम आवश्यकता होती है, सही है। सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा हमारे शरीर के लिए अधिक नहीं होती है परन्तु यह शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के समहों में प्रमुख स्थान रखता है। इनमें विटामिन और खनिज लवण सम्मिलित हैं।

ऊर्जा उत्पादन, प्रतिरक्षा तंत्र, रक्त के थक्के और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विटामिन आवश्यक होता है। इसके अतिरिक्त खनिज लवण, हड्डियों के विकास और उन्हे स्वस्थ बनाये रखने के लिए, द्रव संतुलन बनाये रखने के लिए और कई अन्य प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तर्क- ये मानव शारीरिक अंगों और प्रणालियों की कार्यप्रणाली के लिए कम महत्वपूर्ण है, गलत है।

89. किसी खेल प्रतियोगिता की रिपोर्ट के प्रकाशन के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति सूचना को उनके आरंभ से परवर्ती चरणों को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए

(A) प्रतियोगिता का ब्यौरा, प्रतियोगिता का इतिहास
(B) तारीख, स्थान, आमंत्रित टीम
(C) प्रतियोगिता के नाम एवं अनुमोदित टीमों की पूर्ण जानकारी
(D) टीमों/खिलाड़ियों का स्थान पर विभिन्न समय में पहुंचना

निम्नलिखित में से सही क्रम चुनिएः

Correct Answer: (b) (A), (B), (C), (D)
Solution:

किसी खेल प्रतियोगिता की रिपोर्ट के प्रकाशन के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति सूचना का उनके आरंभ से परवर्ती (Earlier to later stage) चरणों का क्रमानुसार व्यवस्थित क्रम निम्नलिखित है-

(a) प्रतियोगिता का ब्यौरा, प्रतियोगिता का इतिहास
(b) तारीख, स्थान, आमंत्रित टीम
(c) प्रतियोगिता के नाम एवं अनुमोदित टीमों की पूर्ण जानकारी
(d) टीमों। खिलाड़ियों का स्थान पर विभिन्न समय में पहुंचना।

90. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) बाइक्रोमियल डायमीटर(I)  घुटने की चौड़ाई
(B) बाइक्रिस्टल डायमीटर(II) कन्धे की चौड़ाई
(C) बाइट्रोचैनटेरिक डायमीटर(III) उदरीय चौड़ाई
(D) फेमर बाईकोनडिलर डायमीटर(IV) कूल्हे की चौड़ाई
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIVI
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) बाइक्रोमियल डायमीटर(II) कन्धे की चौड़ाई
(B) बाइक्रिस्टल डायमीटर(III) उदरीय चौड़ाई
(C) बाइट्रोचैनटेरिक डायमीटर(IV) कूल्हे की चौड़ाई
(D) फेमर बाईकोनडिलर डायमीटर(I)  घुटने की चौड़ाई