यूजीसी NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, जून 2020 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

21. नीचे 2 कथन दिए गए हैं जिसमें एक अभिकथन A और दूसरा कारण R है।

अभिकथन A: यदि आधारभूत मान्यताएं पूर्ण हों तो प्राप्त ।मान सैद्धांतिक। वितरण का अनुकरण करेगा।
कारण R : 1-परीक्षण का अनुप्रयोग प्रसरण की विषयजातीय होने पर अनुमान लगाता है।
उपयुक्त दोनों कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए

Correct Answer: (c) A सही है R गलत है।
Solution:

A सही है परंतु R गलत है क्योंकि - परीक्षण मध्यमानों के बीच के अंतर की सार्थकता जांचता है न कि प्रसरण की विषमजातीयता।

22. मस्तिष्क अध्ययन की कौन-सी तकनीक में मरीज को रेडियोएक्टिव ग्लूकोज का इंजेक्शन दिया जाता है-

Correct Answer: (c) PET
Solution:

PET (Positron Emission Tomogrophy) में मरीज को रेडियोएक्टिव ग्लूकोज का इंजेक्शन दिया जाता है।

23. निम्नलिखित में से किसके मान को जोड़कर कुल कोलेस्ट्राल की मात्रा का निर्धारण किया जाता है-

Correct Answer: (d) HDL + LDL + 20% of ट्राइग्लिसराइड्स

24. निम्नलिखित में से कौन वैज्ञानिक वास्तविकता के पक्ष में माना जाता है?

A. संपुष्टिकरण
B. अनुभववाद
C. जादुई तर्क
D. चयनात्मक आशावाद
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) केवल A, C और D
Solution:

अनुभववाद को वैज्ञानिक यथार्थवाद के पक्ष में नहीं माना जाता है।

25. "कमजोरी के लिए असहनशील, दण्डात्मक अभिवृत्ति और अपने समूह के अधिकारियों के लिए आज्ञाकारी सम्मान जैसा कि उसके समझौते में दिखता है" निम्नलिखित में इसकी सही व्याख्या है-

Correct Answer: (b) नृजातिकेन्द्रित

26. स्वतंत्र समूह अभिकल्प में, निम्नलिखित में किसके कारण चयनात्मक विषयी हास दिखता है।

A. अलग-अलग परिस्थितियों में विषयी अलग-अलग तरीके से खो जाते हैं।
B. विषयी के खोने के लिए विषयी की विशेषता जिम्मेदार होती है।
C. अलग-अलग परिस्थितियों में विषयी एक ही तरीके से खो जाते हैं।
D. विषयी की विशेषताएं, विषयी के जाने से अलग हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:

जब अलग-अलग परिस्थितियों में विषयी खो जाते हैं या प्रयोग के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो चयनात्मक विषयी हास दिखता है जिसमें यह माना जाता है कि विषयी की विशेषतायें ही विषयी के प्रयोग के लिए उपलब्ध न होने के लिए जिम्मेदार हैं।

27. पूरक अनुमानों की आवश्यकता के कारण वैज्ञानिक परिकल्पना का परीक्षण असंभव हो जाता है। क्या इसके साथ संबंधित है?

Correct Answer: (c) डहेम क्वाइन शोध
Solution:

डहेम क्वाइस शोध के अनुसार पूरक अनुमानों की आवश्यकता के कारण वैज्ञानिक परिकल्पना का परीक्षण असंभव हो जाता है।

28. बहु उपागम परिहार संघर्ष में, व्यक्ति को निम्नलिखित में किसके बीच चुनना पड़ता है?

Correct Answer: (b) लक्ष्य, जिनमें प्रत्येक में धनात्मक और ऋणात्मक दोनों पक्ष हैं।
Solution:

बहु उपागम परिहार संघर्ष में व्यक्ति को दो से अधिक लक्ष्यों के बीच चुनाव करना पड़ता है जिसमें प्रत्येक में धनात्मक और ऋणात्मक दोनों पक्ष हैं।

29. सूची-I को सूची-II से मिलाइए

सूची-I: विवरणसूची-II: पुनर्बलन का प्रकार
A. एक पुनर्बलक जो एक अनुक्रिया को अनिश्चित समयांतराल पर पुनर्बलित करता है।I. तय अनुपात सूची
B. एक पुनर्बलक एक अनुक्रिया को निश्चित समयांतराल पर पुनर्बलित करता है।II. चर अनुपात सूची
C. एक पुनर्बलक एक अनुक्रिया को अनिश्चित अनुक्रियाओं की संख्या पर पुनर्बलित करता है।III. तय-अंतराल सूची
D. एक पुनर्बलक एक अनुक्रिया को निश्चित अनुक्रियाओं की संख्या पुनर्बलित करता है।IV. चर अंतराल सूची

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (d) A-IV, B-III, C-II, D-I

30. श्रीमान Aअनुगमन और प्रतिगमन तरीके के व्यवहारों में विभेद करने में बहुत अच्छे हैं। उनका चयन उन्हे स्पष्ट रूप से प्रत्यक्षित होता है और पर्याप्त रूप से चिन्हित भी।

रोजर्स के अनुसार निम्नलिखित में से यह किसकी विशेषता है-
A. वृद्धि के प्रति व्यक्ति की प्रवृत्ति
B. आत्मसिद्धि की प्रवृत्ति
C. उसकी निर्माणात्मक सर्जनात्मकता
D. उसका आत्म निश्चय
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल A और B
Solution:

उपर्युक्त उदाहरण व्यक्ति की वृद्धि के प्रति प्रवृत्ति तथा आत्मसिद्धि आवश्यकता के प्रति प्रवृत्ति से संबंधित है।