यूजीसी NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, जून 2020 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

31. निम्नलिखित में से किसने विकास के साथ विशिष्ट सांस्कृतिक क्रियाओं को जाँचने पर विशेष बल दिया-

Correct Answer: (c) वाइगोत्स्की
Solution:

वाइगोत्स्की ने विकास के साथ विशिष्ट सांस्कृतिक क्रियाओं का अध्ययन करने पर विशेष बल दिया।

32. सूची-I को सूची-II से मिलाइए

सूची-I: प्रकारसूची-II: विवरण
A. आक्रामकताI. वह आक्रामकता जो व्यक्ति के सामाजिक समूह के मानकों के अनुसार अनुमन्य है।
B. असामाजिक आक्रामकताII. आक्रामक क्रियायें जो सामान्यतया स्वीकार्य सामाजिक मानकों का समर्थन करती हैं।
C. अनुसामाजिक आक्रामकताIII. कोई क्रिया जिसका उद्देश्य दूसरे व्यक्ति को चोट पहुँचाना है।
D. अनुमन्य आक्रामकताIV. आक्रामक क्रिया जो सामान्यतया स्वीकार्य सामाजिक मानकों के विपरीत हो।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:
सूची-I: प्रकारसूची-II: विवरण
A. आक्रामकताIII. कोई क्रिया जिसका उद्देश्य दूसरे व्यक्ति को चोट पहुँचाना है।
B. असामाजिक आक्रामकताIV. आक्रामक क्रिया जो सामान्यतया स्वीकार्य सामाजिक मानकों के विपरीत हो।
C. अनुसामाजिक आक्रामकताII. आक्रामक क्रियायें जो सामान्यतया स्वीकार्य सामाजिक मानकों का समर्थन करती हैं।
D. अनुमन्य आक्रामकताI. वह आक्रामकता जो व्यक्ति के सामाजिक समूह के मानकों के अनुसार अनुमन्य है।

33. निम्नलिखित में से कौन-सा मॉडल यह प्रस्तावित करता है की 3 मुख्य प्रकार्यात्मक इकाई है: सतत ध्यान पर केन्द्रित, सूची की प्राप्ति और भण्डारण तथा योजना और आत्म निगरानी?

Correct Answer: (a) PASS मॉडल
Solution:

बुद्धि का PASS मॉडल जिसे 1975 में दास किब जौर जारमैन ने प्रस्तावित किया और दास नागलीरी और किब ने 1994 में इसका विस्तार किया।

34. मजबूत कमजोर तंत्रिका तंत्र की चर्चा करते समय टेपलव को विश्वास था कि परासीमांत निषेध वह बिंदु है जिसके परे-

Correct Answer: (a) अनुक्रिया का परिणाम घटता है जैसे उद्दीपक की तीव्रता घटती है।
Solution:

टेपलव के अनुसार परिसीमांत निषेध वह बिंदु है जिसके परे जैसे-जैसे उद्दीपक की तीव्रता घटती है अनुक्रिया का परिमाण घटता जाता है।

35. एक अध्यापक अपनी कक्षा में विद्यार्थियों को व्यावहारिक, जाँचनीय और प्रासंगिक अधिगम में व्यस्त रखता है। यह क्या दिखाता है-

A. अभ्यास के नियम का अनुप्रयोग
B. प्रभाव के नियम का अनुप्रयोग
C. आंतरिक अभिप्रेरण का निर्माण
D. बाह्य अभिप्रेरण का निर्माण
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) केवल B और C
Solution:

जब अध्यापक विद्यार्थियों को व्यावहारिक, जाँचनी और प्रासंगिक अधिगम में व्यस्त रखता है तो यह दिखाता है कि अध्यापक प्रभाव के नियम का प्रयोग कर रहा है तथा आंतरिक अभिप्रेरण का निर्माण कर रहा है।

36. निम्नलिखित में से किसके लिए जेन्सन ने प्रतिगमन तर्क को आगे रखा?

Correct Answer: (c) बुद्धि में समूह अंतर को समझने के लिए
Solution:

बुद्धि में समूह अंतर को समझने के लिए जेन्सन ने प्रतिगमन तर्क का प्रयोग किया।

37. विज्ञान के दर्शन की निम्न में से कौन-सी शाखा अस्तित्व के प्रश्न के बारे में बात करती है-

Correct Answer: (c) ओन्टोलॉजी
Solution:

ओन्टोलॉजी विज्ञान के दर्शन की वह शाखा है जो अस्तित्व के प्रश्न पर बात करती है उसका अध्ययन करती है।

38. गहराई प्रत्यक्षण में किस प्रकार की प्रतिमायें प्रयोग की जाती हैं

Correct Answer: (c) त्रिविमीय प्रतिमायें
Solution:

गहराई प्रत्यक्षण में त्रिविमीय प्रतिमायें प्रयोग की जाती हैं।

39. 'सक्रिय' लक्षण को मापने के अर्थगत विभेद परीक्षण के लिए निम्नलिखित में अनुक्रिया का सही पैटर्न क्या है?

Correct Answer: (d) सक्रियः उदासीन, निक्रिय

40. एक कठोर पिता अपने पुत्र की जिज्ञासा अभिप्रेरण को हमेशा रोकता है और पुत्र अपने वरिष्ठों के प्रति एक सामान्य विरोधी भावना विकसित कर लेता है। निम्नलिखित में से इसके बारे में क्या सत्य है?

Correct Answer: (d) यह अनुबंधित विरोध है।
Solution:

उपर्युक्त उदाहरण अनुबंधित विरोध का है।