यूजीसी NTA नेट /जेआरएफ परीक्षा, जून 2019 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

91. किसका मानना है कि भारतीय आदिवासी 'पिछड़े हिन्दू' थे?

Correct Answer: (a) जी.एस. घु
Solution:

जी. एस. घुर्ये का मानना है कि भारतीय आदिवासी 'पिछड़ हिन्दू थे। घुर्य ने अपनी पुस्तक 'The Mahadev Kolis में बतलाया है कि भारतीय जनजाति की स्थिति हिन्दुओं के पिछड़ दलित वर्ग की जैसी ही है उनके पिछड़ेपन का कारण उनका हिन्दू समाज से पूरी तरह एकीकृत न होना रहा है।

92. जलीकट्टू किस राज्य का पारम्परिक खेल है?

Correct Answer: (a) तमिलनाडु
Solution:

जलीकडू तमिलनाडु राज्य (ग्रामीण इलाकों) का पारम्परिक खेल है जो पोंगल त्योहार पर आयोजित किया जाता है। जलीकडू को तमिलनाडू के गौरव तथा संस्कृति का प्रतीक कहा जाता है। यह 2000 वर्ष पुराना खेल है जो उनकी संस्कृति से जुड़ा है।

93. 'द स्ट्रक्चर ऑफ साइन्टिफिक रिवोल्यूशन' पुस्तक का लेखक कौन है ?

Correct Answer: (b) थॉमस एस कुहन
Solution:

सामाजिक विज्ञानों, विशेषतः समाजशास्त्र में पैराडाइम 'की अवधारणा के प्रवर्तक के लिए अपनी एक विशिष्ट पहचान कायम करने वाले थॉमस एस कुहन एक अमेरिकी दार्शनिक एवं इतिहासकार हैं। इनकी प्रमुख पुस्तकें निम्नवत हैं-
- The Structure of Scientific Revolution, (1970)
- The Essential Tension, (1977).

94. गॉफमैन के नाट्यशास्त्र में निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है?

Correct Answer: (a) पार्श्व मंच (साइड स्टेज)
Solution:

गॉफ न के नाट्यशास्त्र में पार्श्व मंच (साइड स्टेज) सम्मिलित नहीं है। उन्होंने अभिनय कला में 'फ्रण्ट' और 'बैक' शब्द का प्रयोग किया है जहाँ फण्ट मंच पर अभिनय तथा बैंक उससे सम्बन्धित तैयारी है। इसके अतिरिक्त सामाजिक अन्तक्रिया, आकस्मिक मिलन, समूहन विधा, भूमिका व्यवहार, विचलन, व्यक्तिगत पहचान, मानसिक संस्थाओं और लैंगिक विषमता में विज्ञापनों की भूमिका आदि गॉफमैन के अध्ययन के प्रमुख विषय रहे हैं।

95. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?

Correct Answer: (b) कार्ल मैनहाइम - जर्मनी
Solution:

युग्म (b) सही नहीं है। कार्ल मैनहाइम हंगरी से सम्बन्धित हैं।

96. विश्व बैंक रिपोर्ट, 2017 के अनुसार भारत में श्रमिक बल में महिला कामगारों का अनुपात कितना है?

Correct Answer: (e) *
Solution:

विश्व बैंक रिपोर्ट, 2017 के अनुसार भारत में श्रमिक बल में महिला कामगारों का अनुपात 23.8% (23.796%) है। जबकि विश्व बैंक रिपोर्ट, 2018 के अनुसार भारत में श्रमिक बल में महिला कामगारों का अनुपात 23.6% (23.605%) है। अतः प्रश्न में कोई विकल्प सही नहीं है।

97. सूची-1 को सूची-IIसे सुमेलित कीजिए :

सूची–I (पुस्तक)सूची–II (लेखक)
(A) आफ्टर किनशिप(i) डेविड एम. स्नाइडर
(B) अमेरिकन किनशिप(ii) जैनेट कार्स्टन
(C) स्ट्रक्चरल एंथ्रोपोलॉजी(iii) बॉम्बे निमेस
(D) द थ्योरी ऑफ सोशल स्ट्रक्चरल(iv) क्लॉड लेवी-स्ट्रॉस
(v) एम. एन. श्रीनिवास

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

Correct Answer: (c) A-(ii); B-(i); C-(iv); D-(v)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सुमेलन इस प्रकार है-

सूची–I (पुस्तक)सूची–II (लेखक)
(A) आफ्टर किनशिप(ii) जेनेट कार्स्टन
(B) अमेरिकन किनशिप(i) डेविड एम. स्नाइडर
(C) स्ट्रक्चरल एंथ्रोपोलॉजी(iv) क्लॉड लेवी-स्ट्रॉस
(D) द थ्योरी ऑफ सोशल स्ट्रक्चर(v) एम. एन. नाडेल

98. किसने भारतीय समाज को समझने के लिए रॉबर्ट रेडफील्ड की अवधारण 'लघु और बृहत् परम्परा' को प्रयुक्त किया है?

Correct Answer: (d) मिल्टन सिंगर
Solution:

मिल्टन सिंगर ने भारतीय समाज को समझने के लिए रॉबर्ट रेडफील्ड की अवधारणा 'लघु और बृहत् परम्परा' को प्रयुक्त किया है। उन्होंने दोनों अवधारणाओं का प्रयोग भारतीय ग्राम के अध्ययन में किया और इन दोनों की पारस्परिक अन्तःक्रिया का मी उल्लेख किया है।
उनके अनुसार ये दोनों परम्पराएँ आन्तरिक एवं बाह्य दो सम्पर्को द्वारा अन्तःक्रिया करती हैं। प्रथम स्तर पर जनसाधारण एवं निरक्षर कृषकों के द्वारा अन्तःक्रिया होती है और द्वितीय स्तर पर अभिजात तथा चिंतनशील व्यक्तियों के द्वारा इन दोनों का संपर्क होता है।
प्रथम के अन्तर्गत आने वाली सांस्कृतिक प्रक्रियाएं लघु परम्परा को निर्मित करती हैं और दूसरे के अन्तर्गत आने वाली वृहत् परम्परा को। परम्पराओं के इन दोनों स्तरों पर निरन्तर अन्तःक्रिया होती रहती है।

99. 'डिस्टिंक्शन' (1979) कृति का लेखक कौन है?

Correct Answer: (b) पियर बोर्डियू
Solution:

'डिस्टिंक्शन' कृति का लेखक पियरे बोर्डियू हैं। इन्होंने अपने लेखनों में मुख्यतः तीन अवधारणाओं 'हैबिट्स', 'क्षेत्र' तथा 'सांस्कृतिक पूँजी' का प्रयोग किया है। इनकी प्रमुख कृतियाँ इस प्रकार हैं-
- The School as a Conservation Force, (1966)
- Outline of a Theory of Practice. (1972)
- Distinction, (1979) - Homo Academicus, (1988)
- The Logic of practice, (1990)

100. नेस्ले, मैगी उत्पाद में सीसा (लेड) पाए जाने के विषय में सोशल मीडिया नकारात्मक आलोचना में क्यों लिप्त हुआ?

Correct Answer: (c) उन्होंने माफी मांगने से मना कर दिया और विरोध प्रदर्शनकारियों के लिंक डिजिटल रूप से हटा दिए
Solution:

नेस्ले, मैगी उत्पाद में सीसा (लेड) पाए जाने के विषय में सोशल मीडिया नकारात्मक आलोचना में लिप्त हुआ क्योंकि उन्होंने माफी मांगने से मना कर दिया और विरोध प्रदर्शनकारियों के लिंक डिजिटल रूप से हटा दिए।