यूजीसी NTA नेट /जेआरएफ परीक्षा, जून 2019 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

21. किसने कहा था कि 'भूमिका प्रस्थिति का गत्यात्मक पहलू है '?

Correct Answer: (a) लिंटन
Solution:

लिंटन ने कहा था कि 'भूमिका प्रस्थिति का गत्यात्मक पहलू है।' उन्होंने अपनी पुस्तक The study of man, 1936 में 'भूमिका' और 'प्रस्थिति' की अवधारणाओं पर प्रकाश डाला है। लिंटन के अनुसार, भूमिका से तात्पर्य किसी विद्यमान प्रस्थिति या पद से जुड़े हुए व्यवहार के नियमों से है। उन्होंने प्रस्थिति के दो रूप बताये हैं- (i) प्रदत्त प्रस्थिति तथा (ii) अर्जित प्रस्थिति ।

22. डिजिटल विभाजन निम्नलिखित में से किसमें वृद्धि होने का परिणाम है ?

Correct Answer: (c) दैनिक जीवन में कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी
Solution:

डिजिटल विभाजन दैनिक जीवन में कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी में वृद्धि होने का परिणाम है। 'डिजिटल विभाजन' शब्द उन लोगों के बीच का अन्तर दर्शाता है जिनके पास कम्प्यूटर और इंटरनेट तक आसान पहुँच है और जो विभिन्न जनसांख्यिकीय कारकों के कारण नहीं हैं।

23. किसने कहा है कि 'जादू पवित्र है और विज्ञान अपवित्र है?

Correct Answer: (a) बी. मैलिनॉस्की
Solution:

बी. मैलिनोवस्की ने कहा है कि 'जादू पवित्र है और विज्ञान अपवित्र है।' जादू का वर्णन उन्होंने अपनी पुस्तक Coral Gardens and Their Magic, 1935 में किया है। मैलिनोवस्की ने जादू के निम्न दो प्रकार बताये हैं-
(i) सफेद जादू तथा
(ii) काला जादू। सफेद जादू का उद्देश्य दूसरों को लाभ पहुँचाना होता है। जबकि काला जादू दूसरों को हानि पहुँचाने के लिए किया जाता है।

24. किसने परिवार के एक रूप में 'पुनालुअन' का वर्गीकरण किया है?

Correct Answer: (c) एल. एच. मॉर्गन
Solution:

एल. एच. मॉर्गन ने परिवार के एक रूप में 'पुनालुअन का वर्गीकरण किया है। इसमें एक परिवार के सभी भाइयों का विवाह दूसरे परिवार की सगी बहनों से होता था। इसमें प्रत्येक व्यक्ति सभी स्त्रियों का पति होता था तथा प्रत्येक स्त्री सभी पुरुषों की पत्नी होती थी। मॉर्गन ही एकमात्र आधुनिक लेखक हैं जिन्होंने मानव परिवार के उद्विकास को योजनाबद्ध रूप से प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया है। परिवार के उविकास को आपने निम्नांकित पाँच स्तरों से माना है-
(i) समरक्त परिवार (Consanguine Family)
(ii) पुनालुअन (समूह) परिवार (Punaluan Family)
(iii) सिण्डेश्मियन परिवार (Syndasmian Family)
(iv) पितृ सत्तात्मक परिवार (Patriarchal Family)
(v) एक विवाही परिवार (Monogamous Family)

25. किसने इस बात पर बल दिया कि किसी सांस्कृतिक मद का विश्लेषण संस्कृति के परिपथ के माध्यम से किया जा सकता है?

Correct Answer: (a) स्टुअर्ट हाल
Solution:

उपरोक्त कथन स्टुअर्ट हाल का है। उनके प्रमुख कार्य राष्ट्रीय संस्कृति, आधुनिकता और वैश्वीकरण से जुड़े विषयों पर है। इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नवत हैं-
- Resisting Through Rituals, (1974)
- Politics and Idcology. (1986)
- Culture, Media, Languagc. (1986)
- Modernity: An Introduction to Modern Socictics. (1996)

26. एल. ड्यूमोन्ट निम्नलिखित में से जाति के किस दृष्टिकोण का प्रतिपादक है?

Correct Answer: (b) संरचनात्मक
Solution:

एल. डयूमोन्ट (लुई ड्यूमा) जाति के संरचनात्मक दृष्टिकोण का प्रतिपादक है। उन्होंने अपनी पुस्तक Homo Hierarchicus में जातीय संस्तरण पर चर्चा की है। भारत के धर्म और समाज के अध्ययन में ड्यूमा ने समग्रात्मक (हॉलिस्टिक) उपागम और संरचनावादी दृष्टिकोण को अपनाते हुए हिन्दू विश्वासों, मूल्यों और व्यवहारों को केन्द्रीय महत्व दिया है। इसी परिप्रेक्ष्य के अनुसार, उन्होंने जाति-व्यवस्था को भारतीय समाज की एक आधारभूत संस्था माना है। उन्होंने कहा है कि जाति व्यवस्था को समझने के लिए भारतीय पौराणिक ग्रंथों में इस बारे में निहित विचार धारा को समझना आवश्यक है।
Source - Sociological Thinkers and Theorists- Rawat

27. सामाजिक रूप से स्वीकार्य व्यवहार क्या होना चाहिए इस बारे में दो या अधिक व्यक्तियों द्वारा साझा की गई अपेक्षाओं द्वारा परिभाषित व्यवहार के एक नियम या मानक को किस रूप में सदर्भित किया जाता है ?

Correct Answer: (d) नियम
Solution:

सामाजिक नियम से आशय समाज में प्रचलित उन परम्पराओं, रीति रिवाजों से है, जिसे समाज द्वारा मान्यता प्राप्त होती है तथा समाज के सभी सदस्यों से उसका पालन करने की अपेक्षा की जाती है इसके अन्तर्गत समाज में सभी सदस्य किसी विषय विशेष के संदर्भ में समान आचरण या व्यवहार करते हैं। सामाजिक नियम मानव के व्यवहार को नियंत्रित करते हैं तथा सामाजिक व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग देते हैं।

28. स्वयं को कम्प्यूटर हैकर से बचाने के लिए आपको निम्नलिखित में से किसे चालू करना चाहिए?

Correct Answer: (d) फायरवॉल
Solution:

स्वयं का कम्प्यूटर हैकर से बचाने के लिए फायरवॉल का चालू करना चाहिए। फायरवॉल एक नेटवर्क सुरक्षा प्रणाली है जो पूर्व निर्धारित सुरक्षा नियमों के आधार पर आने तथा जाने वाले नट ट्रैफिक की निगरानी एवं नियंत्रण करता है।

29. भारतीय दंड संहिता की कौन-सी धारा एल. जी. बी. टी.से संबंधित है?

Correct Answer: (b) 377
Solution:

भारतीय दण्ड संहिता की धारा 377 एल. जी. बी. टी. से सम्बन्धित है। इस सक्मन में भारत में समलैंगिक सम्बन्धों को अपराध करार दिया गया था। एल. जी. बी. टी. का अर्थ लेस्बियन, गे, उभयलिंगी अथवा ट्रांसजेण्डर है, जिसे 6 सितम्बर, 2018 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने धारा 377 को असंवैधानिक घोषित करके समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है।

30. सूची-1का सूची-1 से सुमेलित कीजिए :

सूची–I (अवधारणा)सूची–II (लेखक)
(A) कालानिक्षेप समय(i) डेविड हेल्ड
(B) अतिशय वैश्वीकरण (हाइपरग्लोबलाइजेशन)(ii) एंथनी गिडेन्स
(C) विलंबित आधुनिकता(iii) इमैनुएल वालर्सटीन
(D) विश्व प्रणाली सिद्धांत (iv) मैनुएल कासल्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) A-(iv): B-(i); C-(ii); D-(iii)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सुमेलन इस प्रकार है-

सूची–I (अवधारणा)सूची–II (लेखक)
(A) कालानिक्षेप समय(iv) इमैनुएल कासल्स
(B) अतिशय वैश्वीकरण (हाइपर ग्लोबलाइजेशन)(i) डेविड हेल्ड
(C) विलंबित आधुनिकता(ii) एंथनी गिडेन्स
(D) विश्व प्रणाली सिद्धांत(iii)इमैनुअल वालर्सटीन