यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2019 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

21. निम्नलिखित में से कौन सा आंकड़े विश्लेषण के चरणों का सही क्रम है?

Correct Answer: (a) पूर्णांकन, वर्गीकरण, सारणीकरण, किसी परीक्षण को प्रयोग में लाना
Solution:

आंकड़े विश्लेषण के चरणों का सही क्रम इस प्रकार है-
पूर्णांकन → वर्गीकरण → सारणीकरण → किसी परीक्षण को प्रयोग में लाना।

22. तार्किकता जो एक कर्ता को दैनिक वास्तविकताओं से ऊपर उठा कर दुनिया को एक अर्थपूर्ण विश्वव्यवस्था समझने के लिए प्रेरित करता है, को कहते हैं-

Correct Answer: (a) सैद्धान्तिक तार्किकता
Solution:

वह तार्किकता जो एक शोधकर्ता को दैनिक वास्तविकताओं से ऊपर उठा कर दुनिया को एक अर्थपूर्ण विश्व व्यवस्था समझने के लिए प्रेरित करता है, को सैद्धान्तिक तार्किकता कहते हैं।

23. 'द वर्चुअल कम्यूनिटी' पुस्तक के लेखक कौनहैं?

Correct Answer: (b) हवर्ड रेनगोल्ड
Solution:

हावर्ड रेनगोल्ड ने वर्ष 1993 में प्रकाशित पुस्तक 'द वर्चुअल कम्युनिटी' में आभासी समुदायों की चर्चा की है। पुस्तक में रेनगोल्ड ने द विंग, कम्प्यूटर की मध्यस्थता वाले संचार एव सामाजिक समूहों एवं सूचना विज्ञान पर गहन अध्ययन प्रस्तुत किया है। इनकी अन्य प्रमुख पुस्तकें इस प्रकार हैं-
1. एक्सप्लोरिंग द वर्ल्ड ऑफ ल्यूसिड ड्रीमिंग
2. टूल्स फॉर थॉट
3. नेट स्मार्ट

24. "कुला" विनियम किस जनजाति के साथ सम्बद्ध है?

Correct Answer: (d) ट्रोब्रिएण्ड द्वीपवासी
Solution:

मैलिनोवस्की ने न्यूगिनी के उत्तर-पश्चिम में स्थित ट्रोब्रिएंड द्वीपवासी का अध्ययन कर वहाँ के नातेदारी प्रतिमानों और आर्थिक विनियम (कुला प्रथा) की व्याख्या की है।

25. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान करें:

सूची-I (समाजशास्त्री)सूची-II (संकल्पना)
(A) इमाइल दुर्खीम(i) सामाजिक उद्विकास एवं सामाजिक प्रगति
(B) के. मार्क्स(ii) सभ्यता एवं संस्कृति
(C) ए. वेबर(iii) मूलभूत एवं अधिसंरचना
(D) एल. टी. हॉबहाउस(iv) भौतिक तथा अभौतिक संस्कृति

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
Solution:

सुमेलित सूची इस प्रकार है-

समाजशास्त्रीसंकल्पना
डब्ल्यू. एफ. ओगबर्नभौतिक तथा अभौतिक संस्कृति
के. मार्क्समूलभूत एवं अधिसंरचना
ए. वेबरसभ्यता एवं संस्कृति
एल. टी. हॉबहाउससामाजिक उद्विकास एवं सामाजिक प्रगति

26. निम्नलिखित में से कौनसा विश्व में सबसे सामान्य घरेलू हिंसा का स्वरूप है?

Correct Answer: (b) बाल दुर्व्यवहार
Solution:

बाल दुर्व्यवहार विश्व में सबसे सामान्य घरेलू हिंसा का स्वरूप है। बच्चों के साथ शारीरिक, मानसिक, यौनिक अथवा भावनात्मक स्तर पर किया जाने वाला दुर्व्यवहार बाल दुर्व्यवहार कहलाता है।

27. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-I (जनजाति)सूची-II (राज्य/क्षेत्र)
(A) खासी(i) नीलगिरी
(B) टोडा(ii) मेघालय
(C) मुंडा(iii) ओडिशा
(D) डोंगड़(iv) छोटा नागपुर

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
Solution:

सुमेलित सूची निम्न प्रकार है-

जनजातिराज्य/क्षेत्र
खासीमेघालय
टोडानीलगिरी
मुंडाछोटा नागपुर
डोंगड़ओडिशा

28. निम्नलिखित शहरी क्षेत्रों के स्वरूप को बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) मेगा सिटी (Mega city)
(B) मेटासिटी (Meta city)
(C) महानगर (Metropolis)
(D) नगर (City)
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) (D). (C), (A), (B)
Solution:

शहरी क्षेत्रों का बढ़ता हुआ स्वरूप इस प्रकार है-
नगर → महानगर → मेगासिटी → मेटासिटी

29. नौकरशाही की आवश्यक विशेषताएँ क्या हैं?

(A) शक्ति का पदानुक्रम
(B) असीमित शक्ति
(C) संचार की वाहिका
(D) अधिकारियों के मध्य अनौपचारिक संबंध
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (A) और (C)
Solution:

पदसोपान पद्धति या शक्ति का पदानुक्रम, संचार की वाहिका, कार्य करने की निर्धारित प्रक्रिया, भर्ती व पदोन्नति योग्यतानुसार, निर्णय औचित्य आधार पर, कार्य आधारित निर्धारित वेतन आदि नौकरशाही की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
मैक्स वेबर के अनुसार, नौकरशाही तार्किक एवं विवेकशील नियमों पर आधारित होती है, इसके लिखित नियम होते हैं, इसके अधिकार, सत्वा तथा दायित्वों का संस्तरणात्मक विभाजन पाया जाता है जिसका उद्देश्य किसी औद्योगिक, व्यापारिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक या किसी भी अन्य प्रकार के संगठन के उद्देश्यों को प्रभावशाली ढंग से प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

30. निम्नलिखित में से कौन से आँकड़ों के प्राथमिक स्रोतों के उदाहरण हैं?

(A) साक्षात्कार
(B) डायरी
(C) जनगणना रिपोर्ट
(D) अवलोकन
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (d) (D) और (A)
Solution:

वे सभी सूचनायें, संगृहीत की गयी सामग्री और आंकड़े जिन्हें शोधकर्ता ने अपने अध्ययन हेतु स्वयं या अपने सहायकों की मदद से एकत्रित किया हो, प्राथमिक तथ्य कहलाते हैं, जैसे- अवलोकन विधि, साक्षात्कार, अनुसूची, डाक द्वारा प्रेषित प्रश्नावली आदि। वे सब सूचनायें, आंकडे एवं तथ्य जिन्हें शोधकर्ता अपने अध्ययन हेतु स्वयं संकलित नहीं करता बल्कि जो पहले से ही प्रकाशित या अप्रकाशित रूप में उपलब्ध है, द्वितीयक सामग्री या तथ्य कहलाते है, जैसे डायरियाँ, आत्मकथाये, पाण्डुलिपियां, सरकारी प्रतिवेदन, जनगणना रिपोर्ट आदि।